शनिवार, अक्टूबर 10, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

IMD Rain Alert : यूपी में भारी बारिश का अलर्ट शनिवार को कई जिलों में तेज बारिश की चेतावनी

बारिश के मौसम में डायबिटीज और बीपी मरीजों को संक्रमण से बचाव, संतुलित भोजन, नियमित हल्की एक्सरसाइज, साफ पानी पीने और पैरों की सही देखभाल पर विशेष ध्यान देना चाहिए, ताकि स्वास्थ्य सुरक्षित और नियंत्रित रहे।

by SYED BUSHRA
जुलाई 11, 2026
in मौसम
Uttar Pradesh Heavy Rain Alert
Share on FacebookShare on Twitter

UP Heavy Rain Alert:उत्तर प्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है। पिछले चार से पांच दिनों से प्रदेश के कई जिलों में लगातार तेज बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार, 11 जुलाई को भी कई इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। इसी को देखते हुए कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। शुक्रवार को भी प्रदेश के कई हिस्सों में जोरदार बारिश दर्ज की गई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली, लेकिन कई जगह जलभराव की परेशानी भी सामने आई।

इन वजहों से बढ़ी बारिश की गतिविधियां

मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर प्रदेश के मध्य हिस्सों में ऊपरी हवा में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन और उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश में बने कम दबाव के क्षेत्र की वजह से दक्षिण-पश्चिम मानसून ज्यादा सक्रिय हो गया है। इसी कारण प्रदेश के कई जिलों में लगातार बारिश हो रही है। विभाग का अनुमान है कि 11 जुलाई के बाद बारिश की रफ्तार धीरे-धीरे कम हो सकती है, लेकिन पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में भारी बारिश का दौर जारी रह सकता है।

RELATED NEWS

UP School Closed Due to Heavy Rain

यूपी में बारिश का कहर, 26 सितंबर को कई जिलों में स्कूल बंद; CM योगी ने दिए राहत के निर्देश

सितम्बर 25, 2026
UP Weather Alert

UP Weather Alert: उत्तर प्रदेश में 27 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट, लखनऊ समेत कई जिलों में तेज हवाओं और बिजली गिरने की चेतावनी

सितम्बर 24, 2026

इन जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान

मौसम विभाग ने सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, बाराबंकी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत और शाहजहांपुर समेत आसपास के इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

इन शहरों में भी जारी किया गया अलर्ट

इसके अलावा कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, शामली, बागपत, मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, औरैया, अमरोहा, संभल, बदायूं और जालौन में भी भारी बारिश की संभावना जताई गई है। लोगों को मौसम विभाग की सलाह मानने और जरूरत पड़ने पर ही घर से बाहर निकलने की अपील की गई है।

मेरठ और मुजफ्फरनगर में सबसे ज्यादा बारिश दर्ज

शुक्रवार सुबह साढ़े आठ बजे तक बीते 24 घंटे में मेरठ जिले के मवाना में सबसे ज्यादा 315 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। इसके बाद मुजफ्फरनगर के जानसठ में 270.1 मिलीमीटर, मुजफ्फरनगर शहर में 213.3 मिलीमीटर और खतौली में 212.4 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई। इसके अलावा हापुड़ में 160 मिलीमीटर, मिर्जापुर के चुनार में 160 मिलीमीटर, मेरठ शहर में 181.3 मिलीमीटर, सरधना में 116 मिलीमीटर, चंदौली में 103.5 मिलीमीटर और मिर्जापुर में 100.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। वहीं नजीबाबाद, बांदा, बलरामपुर, बस्ती, सहारनपुर, जौनपुर, औरैया, कानपुर और कई अन्य जिलों में भी अच्छी बारिश हुई। मौसम विभाग का कहना है कि लगातार बादल छाए रहने और बारिश होने से अगले 48 घंटों में अधिकतम तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है।

Tags: Heavy Rain AlertIMD Forecastuttar pradesh weather
Share196Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

UP School Closed Due to Heavy Rain

यूपी में बारिश का कहर, 26 सितंबर को कई जिलों में स्कूल बंद; CM योगी ने दिए राहत के निर्देश

by SYED BUSHRA
सितम्बर 25, 2026

UP School Closed Due to Heavy Rain:उत्तर प्रदेश में लगातार हो रही बारिश और मौसम विभाग के अलर्ट के बीच...

UP Weather Alert

UP Weather Alert: उत्तर प्रदेश में 27 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट, लखनऊ समेत कई जिलों में तेज हवाओं और बिजली गिरने की चेतावनी

by SYED BUSHRA
सितम्बर 24, 2026

UP Weather Alert : उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD)...

Weather Update 22 September 2026

Weather Update: 13 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, यूपी समेत इन राज्यों में बदलेगा मौसम

by SYED BUSHRA
सितम्बर 21, 2026

Weather Update:देश के कई राज्यों में मानसून की वापसी शुरू हो चुकी है। इस बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD)...

Uttar Pradesh Weather Update

Weather Update: यूपी में फिर बदला मौसम, लखनऊ समेत कई जिलों में बारिश का दौर शुरू

by SYED BUSHRA
सितम्बर 19, 2026

Uttar Pradesh Weather Update:उत्तर प्रदेश में एक बार फिर मौसम सक्रिय हो गया है और कई जिलों में बारिश का...

UP Weather Today: यूपी में मानसून पड़ा कमजोर, आज कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; बुधवार से थमेगा बरसात का दौर

UP Weather Today: यूपी में मानसून पड़ा कमजोर, आज कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; बुधवार से थमेगा बरसात का दौर

by SYED BUSHRA
सितम्बर 8, 2026

UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में पिछले चार-पांच दिनों से मानसून की सक्रियता कमजोर बनी हुई है। रविवार को प्रदेश...

Next Post
FIFA World Cup 2026: सब्स्टीट्यूट बनकर आए निर्णायक गोल दाग दिलाई शानदार जीत,  सेमीफाइनल में फ्रांस से होगी टक्कर

FIFA World Cup 2026: सब्स्टीट्यूट बनकर आए निर्णायक गोल दाग दिलाई शानदार जीत, सेमीफाइनल में फ्रांस से होगी टक्कर

Monsoon Health Tips for Diabetes and BP Patients

Monsoon Health Tips: मानसून में डायबिटीज, बीपी के मरीज बरते विशेष सावधानियां जानिए कैसे रखे अपना ध्यान

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In