Tuesday, March 17, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home मौसम

Weather Update:यूपी में मौसम‌ ने ली करवट ,बारिश और तेज हवाओं के कारण तापमान में गिरावट, ओलावृष्टि की संभावना

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में हल्की बारिश और तेज हवाओं के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने 16 मार्च तक ऐसा ही मौसम रहने और कई जगहों पर गरज-चमक व ओलावृष्टि की चेतावनी दी है।

SYED BUSHRA by SYED BUSHRA
March 16, 2026
in मौसम
uttar-pradesh-weather-update-rain-thunderstorm-hailstorm-alert
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Uttar Pradesh Weather Update:उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज अचानक बदल गया है। राज्य के अलग-अलग जिलों में हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। लखनऊ स्थित मौसम केंद्र के अनुसार सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव से प्रदेश के कई इलाकों में मौसम प्रभावित हुआ है।

मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार रात से उत्तरी तराई क्षेत्र और आसपास के मध्य जिलों में रुक-रुक कर हल्की बारिश हो रही है। इस बदलाव के कारण कई जिलों में दिन और रात के तापमान में भी अंतर देखने को मिला है।

RELATED NEWS

UP Weather Alert

Weather update :पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा यूपी का मौसम, 5 दिन बारिश-गरज के आसार, IMD ने जारी किया अलर्ट

January 22, 2026
Heavy Rain Alert: यूपी के कितने जिलों में मचा सकती है तबाही, बारिश बिजली और तूफान का खतरा बढ़ा

Heavy Rain Alert: यूपी के कितने जिलों में मचा सकती है तबाही, बारिश बिजली और तूफान का खतरा बढ़ा

October 30, 2025

आज तक बारिश का असर रहने का अनुमान

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार प्रदेश में 16 मार्च तक इसी तरह का मौसम बने रहने की संभावना है। इसके बाद 17 और 18 मार्च को मौसम शुष्क रहने का अनुमान है, जिससे तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है।
वैज्ञानिकों के अनुसार 19 मार्च से एक और सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रदेश में प्रभावी होने की संभावना है। इसके असर से पश्चिमी उत्तर प्रदेश से शुरू होकर 21 मार्च तक राज्य के कई हिस्सों में फिर से बारिश हो सकती है।

कई जिलों में तेज हवाओं और बिजली गिरने की चेतावनी

मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है। इसके साथ ही गरज-चमक और बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है।
गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, हापुड़, गाजियाबाद, मेरठ, बागपत, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, शामली और सहारनपुर समेत कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक होने का पूर्वानुमान जताया गया है।

पूर्वी उत्तर प्रदेश में ओलावृष्टि की आशंका

मौसम विभाग ने पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में ओलावृष्टि की भी संभावना जताई है। आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, बस्ती, कुशीनगर, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, बहराइच और लखीमपुर खीरी समेत कई जिलों में ओले गिरने के आसार हैं।

किसानों को राहत देने के निर्देश

राज्य सरकार ने भी इस मौसम बदलाव को लेकर सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हुई बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी जिलाधिकारियों को फसल क्षति का आकलन करने के लिए क्षेत्रीय दौरे करने के निर्देश दिए हैं।
सरकार ने कहा है कि यदि किसानों की फसलों को नुकसान होता है तो उन्हें समय पर मुआवजा उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि उन्हें किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

Tags: Thunderstorm WarningUP Rain Alert
Share196Tweet123Share49
SYED BUSHRA

SYED BUSHRA

Related Posts

UP Weather Alert

Weather update :पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा यूपी का मौसम, 5 दिन बारिश-गरज के आसार, IMD ने जारी किया अलर्ट

by SYED BUSHRA
January 22, 2026

UP Weather Alert:प्रदेश में एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अगले चार से...

Heavy Rain Alert: यूपी के कितने जिलों में मचा सकती है तबाही, बारिश बिजली और तूफान का खतरा बढ़ा

Heavy Rain Alert: यूपी के कितने जिलों में मचा सकती है तबाही, बारिश बिजली और तूफान का खतरा बढ़ा

by SYED BUSHRA
October 30, 2025

Heavy Rain Alert in Uttar Pradesh: 30 और 31 अक्टूबर की रातें रहेंगी खतरनाक, मौसम विभाग ने जारी किया रेड...

up rain alert

Weather Update : क्या यूपी में बारिश के कारण ठंड और कोहरे की स्थिति गंभीर होगी ? जानिए मौसम का हाल

by SYED BUSHRA
December 11, 2024

UP Rain Alert : हिमाचल प्रदेश में हाल ही में बर्फबारी हुई, जिससे पर्यटकों की संख्या बढ़ गई। अब दिल्ली...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist