Site icon News1India

UP Weather update : क्या यूपी में होगी झमाझम बारिश ,मिल्कीपुर वोटिंग के दौरान बदलेगा मौसम, जानिए अयोध्या समेत अन्य जिलों का मौसम अपडेट

Uttar Pradesh weather update

Uttar Pradesh weather update उत्तर प्रदेश में इन दिनों मौसम का मिजाज कुछ अलग ही नजर आ रहा है। फरवरी में दिन और रात का तापमान लगातार बदल रहा है। दिन के समय हल्की गर्मी महसूस हो रही है, लेकिन रातें ठंडी बनी हुई हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 48 घंटों में तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। हालांकि, इसके बाद न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है, जबकि अधिकतम तापमान में भी हल्की कमी आ सकती है। बीते मंगलवार को कई जिलों में हल्की बारिश भी दर्ज की गई थी।

कहां होगी बारिश?

मौसम विभाग ने 5 फरवरी को यूपी के 8 जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताई है। इनमें सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली और पीलीभीत शामिल हैं। वहीं, पूर्वी यूपी में सुबह के समय हल्का कोहरा देखने को मिला। 6 फरवरी से पूर्वी और पश्चिमी यूपी में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। हालांकि, घने कोहरे या भारी बारिश की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।

सबसे ठंडा और गर्म शहर

8 फरवरी को एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है, जिससे मौसम में फिर से हल्का बदलाव देखने को मिलेगा। अगर सबसे ठंडे शहर की बात करें तो मंगलवार को यूपी में सबसे कम तापमान अयोध्या में दर्ज किया गया। यहां न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री सेल्सियस रहा। बीते दो दिनों से अयोध्या में तापमान इसी के आसपास बना हुआ है। दूसरी ओर, सबसे गर्म शहर वाराणसी रहा, जहां अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अगले कुछ दिनों में हल्की बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं, इसलिए मौसम के हिसाब से खुद को तैयार रखें।

Exit mobile version