नए साल में यूपी में छाएगी गलाने वाली ठंड, कोहरे के कारण 60 जिलों में अंधेरा, दिल्ली में भी येलो अलर्ट

दिल्ली में मौसम का डबल अटैक जारी है। बारिश के बाद एक तरफ ठिठुरन में इजाफा हुआ है, तो वहीं दूसरी ओर तापमान में तेज गिरावट ने लोगों को अपने घरों में सर्दी से बचने के लिए मजबूर कर दिया है। वहीं, उत्तर प्रदेश में अब मौसम का मिजाज बदलने लगा है और प्रदेश में ठंड का असर धीरे-धीरे बढ़ने लगा है।

Weather Update : दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में भारी बारिश और तेज हवाओं के बाद ठंड का माहौल पूरी तरह से बदल चुका है। हालांकि, इन मौसम बदलावों के कारण दिल्ली की हवा में प्रदूषण का स्तर पहले से बेहतर हुआ है, लेकिन ठंड के कारण लोग घरों से बाहर निकलने से बच रहे हैं। वहीं, उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज अब बदलने लगा है। कई जगहों पर ठंड का असर बढ़ चुका है, जबकि कुछ स्थानों पर अभी भी कड़ाके की ठंड का सामना नहीं करना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने नए साल के दौरान उत्तर प्रदेश में जबरदस्त ठंड की संभावना जताई है।

विभाग के अनुसार, पहाड़ों पर बर्फबारी हो रही है, और जनवरी 2025 में एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत को प्रभावित करेगा, जिससे यूपी में ठंड और बढ़ सकती है। इसके अलावा, कई जिलों में घना कोहरा भी छा सकता है। रविवार को लखनऊ में भी धूप न निकलने से जबरदस्त सर्दी का अनुभव हुआ।

कैसा रहेगा मौसम का हाल?

मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों में न्यूनतम तापमान में गिरावट का अनुमान है, जिससे रात के समय ठंड में और इजाफा हो सकता है। 30 दिसंबर को उत्तर प्रदेश में मौसम सामान्य रहने की संभावना है, लेकिन पूर्वी और पश्चिमी यूपी के कुछ हिस्सों में घना कोहरा देखने को मिल सकता है। जिन इलाकों में कोहरा छाया रहेगा, उनमें बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, मऊ, प्रतापगढ़, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, रायबरेली और अमेठी जैसे जिले शामिल हैं।

ठंड से राहत पाने के लिए का सहारा

दिल्ली में 31 दिसंबर को भी कोहरे की स्थिति लोगों के लिए मुश्किलें बढ़ा सकती है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ेगी, साथ ही कोहरे का असर भी जारी रहेगा। इस दौरान गलन वाली सर्दी का सामना करना पड़ सकता है, जिससे दिल्लीवाले ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं।

रविवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से छह डिग्री ज्यादा था, जबकि अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2.4 डिग्री कम था।

यह भी पढ़ें : विश्वपटल पट जाएगा यूपी… सरकार के फैसले से पर्यटन को मिलेगा लाभ

दिल्ली में रविवार सुबह वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) “खराब” श्रेणी में दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, सुबह नौ बजे AQI 230 तक पहुंच गया था। शनिवार को AQI 135 रहा था, जो “मध्यम” श्रेणी में आता है।

नए साल पर मौसम कैसा रहेगा?

मौसम विभाग के अनुसार, नए साल में ठंड और बढ़ने की उम्मीद है। जनवरी 2025 में एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत को प्रभावित करेगा, जिससे यूपी में ठंड में और इजाफा होगा। इस दौरान अधिकतम तापमान 2 से 3 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। रविवार को नजीबाबाद और बुलंदशहर में सबसे ज्यादा ठंड पाई गई, जहां न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, अन्य कई जिलों में न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा।

Exit mobile version