Delhi में बढ़ेगा तापमान, बिहार-झारखंड में तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, जानिए पूरे देश का मौसम हाल

दिल्ली-एनसीआर में जहां तापमान 40°C तक पहुंच सकता है, वहीं बिहार-झारखंड में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। देशभर में मौसम तेजी से बदल रहा है। जानिए आपके इलाके में कैसा रहेगा मौसम।

Delhi

Delhi weather: देशभर में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में जहां एक ओर आंधी-बारिश के बाद तापमान में तेजी से इजाफा होने की संभावना है, वहीं बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में तेज आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। उत्तर भारत के कई राज्यों में हीटवेव जैसे हालात बनने की आशंका है। दूसरी ओर, पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश का दौर जारी रहने के आसार हैं। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम मानसून समय से पहले सक्रिय हो चुका है, जिससे कई राज्यों में बेमौसम बारिश देखी जा रही है। आइए जानते हैं देशभर के प्रमुख राज्यों में मौसम का ताजा हाल।

Delhi-एनसीआर में तापमान बढ़ेगा

राजधानी Delhi और एनसीआर में बुधवार यानी 5 जून को तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने बताया कि इस दौरान हवाओं की गति 40-50 किमी प्रति घंटा रह सकती है। हालांकि इसके बाद मौसम में बदलाव आएगा और तापमान में जबरदस्त उछाल देखा जा सकता है। 6 जून से अधिकतम तापमान 39-40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जिससे हीटवेव की स्थिति बन सकती है।

उत्तर प्रदेश में थमेगी बारिश, बढ़ेगी गर्मी

यूपी में आज पूर्वी और पश्चिमी जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। लेकिन मौसम विभाग का कहना है कि कल से बारिश का सिलसिला थम जाएगा और गर्मी जोर पकड़ लेगी। खासकर नोएडा, गाजियाबाद समेत पश्चिमी यूपी के जिलों में तापमान में 5 से 6 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है।

बिहार-झारखंड में आंधी-बारिश का कहर

बिहार और झारखंड में मौसम विभाग ने तेज आंधी और बारिश की चेतावनी दी है। कुछ इलाकों में 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। पश्चिम बंगाल में भी मौसम खराब रहेगा और तेज हवाओं के साथ बरसात के आसार हैं। इन राज्यों में अगले दो दिनों तक मौसम अस्थिर बना रह सकता है।

राजस्थान व पूर्वोत्तर राज्यों का हाल

राजस्थान में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है, जिससे बीकानेर, जयपुर, कोटा और भरतपुर संभाग में बरसात हो रही है। हालांकि 6 जून से बरसात में कमी आएगी और तापमान 3 से 5 डिग्री तक बढ़ेगा। पूर्वोत्तर भारत में असम, मिजोरम, नागालैंड समेत कई राज्यों में भारी बारिश का दौर अगले सात दिनों तक जारी रहेगा। कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश की चेतावनी भी जारी की गई है।

हरियाणा और पंजाब में शुष्क मौसम

हरियाणा में तापमान एक बार फिर 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक यहां गर्म और शुष्क मौसम बना रहेगा। बारिश की कोई संभावना नहीं है। पंजाब में भी मौसम गर्म रहेगा, हालांकि हल्की फुल्की हवाएं राहत दे सकती हैं।

Hina Khan Marriage : कैंसर से जंग के बीच हिना खान ने बॉयफ्रेंड रॉकी संग रचाई  गुपचुप शादी, लिखा- अब हमारे दिल एक हैं!

Exit mobile version