Site icon News1India

Weather Update: 48 घंटे बाद बदलेगा मौसम! दिल्ली-UP, बिहार समेत इन राज्यों में बारिश-बर्फबारी के आसार

Weather

Weather Update: देशभर में मौसम एक बार फिर करवट लेने को तैयार है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अगले 48 घंटे में दिल्ली, यूपी, बिहार, हरियाणा, मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में बारिश और तेज हवाओं की संभावना जताई है। वहीं, पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से 27-28 फरवरी को दिल्ली-एनसीआर और उत्तर भारत के कई हिस्सों में बादल छाए रहने के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है। इसके अलावा, पूर्वोत्तर राज्यों मेघालय, त्रिपुरा और अरुणाचल प्रदेश में भी गरज के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है। IMD ने कुछ इलाकों के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया है।

दिल्ली-एनसीआर में बारिश और ठंड बढ़ेगी

Weather विभाग के मुताबिक, दिल्ली में 27 और 28 फरवरी को बारिश हो सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान 23-27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16-18 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। रविवार को राजधानी में न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम था। अगले दो दिनों तक बादल छाए रहने की संभावना है, जिससे दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।

यूपी-बिहार में बारिश से बढ़ेगी ठंड

उत्तर प्रदेश में 27 और 28 फरवरी को बारिश के साथ ठंड बढ़ने के आसार हैं। Weather विभाग के अनुसार, दिन में हल्की धूप और रात में ठंडक बनी रह सकती है। बिहार में 28 फरवरी और 1 मार्च के बीच कुछ इलाकों में बारिश की संभावना जताई गई है। राज्य के कई जिलों में दिन और रात के तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। वहीं, मध्य प्रदेश के भोपाल, ग्वालियर और इंदौर में 26 से 28 फरवरी के बीच हल्की बारिश हो सकती है।

पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी, येलो अलर्ट जारी

उत्तराखंड के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और देहरादून में 25 से 28 फरवरी तक हल्की बारिश हो सकती है, जबकि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार हैं। मौसम विभाग ने उत्तराखंड के लिए 26-28 फरवरी तक येलो अलर्ट जारी किया है। हिमाचल प्रदेश में भी पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 2 मार्च तक बारिश और बर्फबारी की संभावना है। जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश के लिए भी येलो अलर्ट जारी किया गया है।

यहां पढ़ें: मंगलवार को किसका चमकेगा भाग्य? क्या आपके सितारे देंगे सफलता या करना होगा संघर्ष? जानें अपना Rashifal 
Exit mobile version