दिन में बढ़ रही गर्मी..रात में पड़ रही ठंड, यूपी-बिहार में बदला मौसम का मिजाज

उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत के अधिकांश राज्यों से ठंड अब विदा लेने लगी है। मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के अनुसार, आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है। प्रदेश के कई शहरों में दिन का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है।

Weather Update

Weather Update: उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत के अधिकांश राज्यों से ठंड अब विदा लेने लगी है। मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है। प्रदेश के कई शहरों में दिन का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों तक मौसम शुष्क बना रहेगा और किसी भी प्रकार का अलर्ट जारी नहीं किया गया है। हालांकि सुबह के समय कई जगहों पर कोहरा छाए रहने की संभावना जताई गई है।

यूपी में भी में बदल रहा मौसम 

शनिवार को झांसी में प्रदेश का सबसे अधिक अधिकतम तापमान 28.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अयोध्या में न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी मौसम का बदलाव महसूस किया जा रहा है। रविवार को दिन के तापमान में 0.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

हालांकि पछुआ हवाओं के कारण रात में तापमान 1.2 डिग्री सेल्सियस तक गिर रहा है जिससे रात में ठंड का अहसास हो रहा है। बहराइच और बस्ती में सबसे ठंडी रात दर्ज की गई। मौसम विभाग का अनुमान है कि सुबह कोहरा छाए रहने के बाद दोपहर में अच्छी धूप खिलने की संभावना है।

यह भी पढ़े: क्या सीएम चेहरे को लेकर फिर चौंकाएगी बीजेपी? जानिए कब होगा दिल्ली के मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण…

बिहार में भी कम पड़ रही है ठंड 

बिहार में भी मौसम (Weather Update) में धीरे-धीरे बदलाव देखा जा रहा है। दक्षिण बिहार के जिलों में ठंड का असर कम होने लगा है जबकि उत्तरी बिहार में ठंड अभी भी बनी हुई है। यहां हल्के से मध्यम कोहरा छाए रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों में दिन के तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि हो सकती है।

मार्च में महसूस होगी गर्मी

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार फरवरी के अंत तक ठंड पूरी तरह से खत्म हो जाएगी और मार्च से गर्मी का अहसास होने लगेगा। इस दौरान पश्चिमी विक्षोभ के कारण बारिश भी हो सकती है जिससे तापमान में अस्थायी गिरावट दर्ज की जा सकती है। मौसम में उतार-चढ़ाव अगले कुछ दिनों तक जारी रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार आज से तापमान में वृद्धि होने की संभावना है जो अगले दो-तीन दिनों तक जारी रहेगी।

Exit mobile version