मंगलवार, अक्टूबर 6, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Weather update : मौसम बदला,प्रचंड गर्मी से राहत, बारिश और आंधी का दौर जानिए कब तक रहेगा जारी

देशभर में मौसम बदला है। आंधी, बारिश और ओलावृष्टि से तापमान गिरा है। 8 मई तक राहत के आसार हैं। हिमाचल-उत्तराखंड में अलर्ट जारी किया गया है।

by SYED BUSHRA
मई 6, 2025
in मौसम
Weather alert for heavy rain and storm in North India
Share on FacebookShare on Twitter

Weather Update: इन दिनों मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल चुका है। तेज धूप और गर्मी से परेशान लोगों को अब ठंडी हवाओं और बारिश ने बड़ी राहत दी है। मौसम विभाग ने बताया है कि 8 मई तक दिल्ली-एनसीआर के साथ-साथ उत्तर-पश्चिम भारत और देश के कई हिस्सों में तेज बारिश, आंधी-तूफान, बिजली गिरने और ओलावृष्टि का सिलसिला बना रहेगा।

पूर्वी राज्यों में थोड़ी राहत

हालांकि ओडिशा, पश्चिम बंगाल के गंगा किनारे के इलाके और देश के पूर्वी हिस्सों में 7 मई के बाद से बारिश का असर थोड़ा कम हो सकता है। वहीं हिमाचल प्रदेश में मौसम ने डरावना रूप ले लिया। चंबा जिले के चेली गांव में बादल फटने से एक 65 साल के बुजुर्ग की नाले में बहकर मौत हो गई। इसी घटना में करीब 150 भेड़-बकरियां भी बह गईं।

RELATED NEWS

Weather Alert

Weather Update: कई राज्यों में बारिश का कहर, बिहार की पांच नदियां खतरे के निशान से ऊपर

सितम्बर 15, 2026
Weather Alert: गॉडजिला अल नीनो से बढ़ा खतरा,भारत में बारिश, तापमान, खेती जल संकट और गर्म सर्दी की आशंका

Weather Alert: गॉडजिला अल नीनो से बढ़ा खतरा,भारत में बारिश, तापमान, खेती जल संकट और गर्म सर्दी की आशंका

सितम्बर 4, 2026

तेज हवाएं और धूल भरी आंधी

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, बीते 24 घंटे में पूर्वी राजस्थान, मध्य भारत, ओडिशा और झारखंड के कुछ हिस्सों में 70 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलीं। वहीं गुजरात, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल, उत्तराखंड, पंजाब और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 40 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की हवाओं ने लोगों को परेशान किया।

कई राज्यों में बारिश और ओले, तापमान गिरा

बिहार, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, त्रिपुरा, तमिलनाडु, कर्नाटक, केरल, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के कुछ इलाकों में भी गरज के साथ बारिश और आंधी देखने को मिली। इसके साथ ही कई राज्यों में ओलावृष्टि हुई, जिससे तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।

पश्चिमी विक्षोभ से बढ़ेगा असर

मौसम विभाग का कहना है कि उत्तरी पाकिस्तान और उससे सटे पंजाब व राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। इसके असर से 10 मई तक जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में बारिश और तेज हवाओं का सिलसिला जारी रह सकता है। राजस्थान में भी 6-8 मई के बीच भारी बारिश के आसार हैं।

लाहौल में बर्फबारी, शिमला में ओलावृष्टि

हिमाचल की राजधानी शिमला में दोपहर बाद जोरदार बारिश और ओले गिरे। लाहौल की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हुई और कुल्लू में रातभर बारिश होती रही, जिससे कई इलाकों में जलभराव हो गया। रामपुर, सोलन, कांगड़ा, मंडी, बिलासपुर और सिरमौर में भी आंधी-तूफान और बारिश दर्ज की गई। इससे तापमान में 4 से 6.5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।

उत्तराखंड में अलर्ट जारी

उत्तराखंड में अगले तीन दिन भारी बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी दी गई है। राज्य आपदा प्रबंधन विभाग ने सभी जिलों को सतर्क रहने को कहा है। 40-50 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं और गर्जन के साथ बिजली गिरने का खतरा भी बना हुआ है। छात्रों की सुरक्षा के लिए स्कूलों में सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही ऊपरी हिमालयी क्षेत्रों में पर्यटकों की आवाजाही पर रोक लगाने की सलाह दी गई है।

Tags: Rain and Storm Newsweather alert
Share196Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

Weather Alert

Weather Update: कई राज्यों में बारिश का कहर, बिहार की पांच नदियां खतरे के निशान से ऊपर

by SYED BUSHRA
सितम्बर 15, 2026

Weather Alert:देश के कई राज्यों में मानसून की बारिश अब भी परेशानी बढ़ा रही है। उत्तराखंड में भूस्खलन के कारण...

Weather Alert: गॉडजिला अल नीनो से बढ़ा खतरा,भारत में बारिश, तापमान, खेती जल संकट और गर्म सर्दी की आशंका

Weather Alert: गॉडजिला अल नीनो से बढ़ा खतरा,भारत में बारिश, तापमान, खेती जल संकट और गर्म सर्दी की आशंका

by SYED BUSHRA
सितम्बर 4, 2026

इस साल मौसम ने लगातार अपना रौद्र रूप दिखाया है। कहीं भीषण गर्मी और हीटवेव ने लोगों को परेशान किया,...

Delhi Rain :दिल्ली-NCR में तेज बारिश से हाहाकार, सड़क से ले कर हवाई यात्रा तक दिखा असर

Delhi Rain :दिल्ली-NCR में तेज बारिश से हाहाकार, सड़क से ले कर हवाई यात्रा तक दिखा असर

by Sadaf Farooqui
अगस्त 24, 2026

दिल्ली-NCR में सोमवार सुबह से हो रही तेज बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। कुछ ही घंटों की बारिश में...

harkhand Lightning Deaths

Weather Alert: MP-UP समेत 5 राज्यों में आंधी-बिजली का अलर्ट, बारिश को लेकर IMD की चेतावनी, सतर्क रहने की सलाह

by SYED BUSHRA
अगस्त 10, 2026

Weather Warning: मौसम विभाग ने सोमवार को कई राज्यों के लिए खराब मौसम की चेतावनी जारी की है। भारत मौसम...

harkhand Lightning Deaths

आकाशीय बिजली का कहर: गिरिडीह, दुमका, लातेहार में 14 की मौत, मां के शव से लिपटकर रोए मासूम

by SYED BUSHRA
अगस्त 5, 2026

Lightning Tragedy : मंगलवार को झारखंड के कई जिलों में हुई तेज बारिश और आकाशीय बिजली ने भारी तबाही मचा...

Next Post
Delhi

प्री-मॉनसून की दस्तक: दिल्ली से लेकर पहाड़ों तक झमाझम बारिश, कई राज्यों में अलर्ट जारी

UP IPS

UP IPS Transfer: 14 आईपीएस अफसरों के तबादले, आठ जिलों के बदले गए पुलिस कप्तान, मोहित गुप्ता बने सचिव गृह

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In