Wednesday, March 25, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

दिल्ली-यूपी समेत कई राज्यों में मौसम का बदला मिजाज, बारिश का येलो अलर्ट

उत्तर भारत में मौसम पूरी तरह बदल चुका है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में खिली धूप से ठंड लगभग खत्म होती दिख रही है। हालांकि, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आगामी दिनों में मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

Akhand Pratap Singh by Akhand Pratap Singh
February 6, 2025
in Latest News, मौसम
Weather Update
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Weather Update: उत्तर भारत में मौसम पूरी तरह बदल चुका है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में खिली धूप से ठंड लगभग खत्म होती दिख रही है। हालांकि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आगामी दिनों में मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार सहित कई राज्यों में बारिश और कोहरे का अलर्ट जारी किया है। दिल्ली में दिन के समय मौसम शुष्क रहेगा लेकिन बारिश की संभावना से तापमान में गिरावट संभव है। सुबह और रात के समय ठंडी हवाएं चल सकती हैं जिससे ठंड फिर से महसूस की जाएगी।

दिल्ली में मौसम का हाल

दिल्ली में बुधवार सुबह से ही साफ आसमान रहने का अनुमान है। मंगलवार रात को हल्की बारिश के बाद सफदरजंग केंद्र ने 0.5 मिमी बारिश दर्ज की। न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री और अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि दिल्ली की एयर क्वालिटी ‘खराब’ श्रेणी में बनी हुई है, लेकिन शुक्रवार को इसमें सुधार की संभावना जताई गई है।

RELATED NEWS

weather update

Weather update:उत्तर प्रदेश में जनवरी की कड़ाके की ठंड, दिन में धूप तो रात में गलन से कांप रहा जनजीवन

January 12, 2026
Weather Update

Weather Update:उत्तर भारत में कोहरा और शीतलहर का कहर, उड़ानें प्रभावित, जनजीवन अस्त-व्यस्त ,lMD ने जारी किया अलर्ट

December 17, 2025

उत्तर प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम?

उत्तर प्रदेश के (Weather Update) अधिकांश इलाकों में आज मौसम साफ रहेगा, लेकिन आठ जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। मुजफ्फरनगर, बिजनौर, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, सहारनपुर और मुरादाबाद में बारिश का पूर्वानुमान है। 6 फरवरी को पूर्वी और पश्चिमी यूपी में 20-30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। 8 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है।

यह भी पढ़े: यूपी में शराब की दुकानों के लिए लॉटरी सिस्टम, आबकारी नीति को कैबिनेट से मिली मंजूरी

हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी से बढ़ी ठंड

हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में ताजा बर्फबारी हुई है जिससे गलन बढ़ गई है। मौसम विभाग ने शिमला, कुल्लू, किन्नौर, लाहौल-स्पीति और चंबा जिलों में बर्फबारी की पुष्टि की है। शिमला के कुफरी और नारकंडा, कुल्लू के मनाली और चंबा के डलहौजी में बर्फबारी दर्ज की गई। कोठी में 33 सेमी, केलांग में 9 सेमी और मनाली में 7.4 सेमी बर्फबारी हुई है।

ताजा बर्फबारी की वजह से लाहौल और स्पीति की सड़कों पर फिसलन बढ़ गई है जिससे स्थानीय प्रशासन ने अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है। मौसम विभाग ने ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा, कांगड़ा और सोलन में आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी देते हुए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है। वहीं ऊना, बिलासपुर और मंडी में घने कोहरे की संभावना है।

 

Tags: weather update
Share197Tweet123Share49
Akhand Pratap Singh

Akhand Pratap Singh

Related Posts

weather update

Weather update:उत्तर प्रदेश में जनवरी की कड़ाके की ठंड, दिन में धूप तो रात में गलन से कांप रहा जनजीवन

by SYED BUSHRA
January 12, 2026

 weather update:उत्तर प्रदेश में जनवरी का महीना हाड़ कंपा देने वाली सर्दी लेकर आया है। मौसम का मिजाज ऐसा बना...

Weather Update

Weather Update:उत्तर भारत में कोहरा और शीतलहर का कहर, उड़ानें प्रभावित, जनजीवन अस्त-व्यस्त ,lMD ने जारी किया अलर्ट

by SYED BUSHRA
December 17, 2025

North India fog and cold wave:उत्तर भारत में इस समय कोहरा और शीतलहर का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है।...

up monsoon alert heavy rain news

Weather update: उमस और गर्मी से बेहाल हुए लोग बारिश कम होने से हो गए हलकान, फिर कब से सक्रिय होगा मानसून

by SYED BUSHRA
September 8, 2025

Weather update: उत्तर प्रदेश में अब मानसून का असर थोड़ा कम हो गया है। बारिश की कमी के कारण उमस...

Heavy Rain Alert in UP : यूपी में मूसलाधार बारिश का कहर, कौन से जिलों में जारी हुआ ऑरेंज अलर्ट, कई जगह स्कूल बंद

Heavy Rain Alert in UP : यूपी में मूसलाधार बारिश का कहर, कौन से जिलों में जारी हुआ ऑरेंज अलर्ट, कई जगह स्कूल बंद

by SYED BUSHRA
September 1, 2025

Weather update: उत्तर प्रदेश में बारिश का दौर लगातार जारी है। सोमवार को भी कई जिलों में भारी बरसात के...

Monsoon Update: आज से घटेगा मानसून,कुछ जिलों में ही होगी हल्की बारिश, जानिए मौसम विभाग का पूर्वानुमान

Monsoon Update: आज से घटेगा मानसून,कुछ जिलों में ही होगी हल्की बारिश, जानिए मौसम विभाग का पूर्वानुमान

by SYED BUSHRA
August 27, 2025

Weather Update:उत्तर प्रदेश में बुधवार से मानसून की रफ्तार धीमी पड़ने के संकेत मिल रहे हैं। मौसम विभाग का कहना...

Next Post
Shashi Kapoor children career paths

Entertainment news: शशि कपूर, परिवार के ख़िलाफ़ की थी शादी, आजकल उनके बच्चे कहां और किस फील्ड में हैं सफल

Mahakumbh 2025

दिल्ली से प्रयागराज जा रही 57 लोगों से भरी बस की ट्रक से जोरदार टक्कर, 40 श्रद्धालु घायल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist