Thursday, November 20, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home राजस्थान

PM Kisan Nidhi Scam : भाजपा शासित राजस्थान में हिंदू गांव रातों-रात कैसे बन गया मुसलमान, कर दिया बड़ा कांड

पाली जिले के हिंदू गांवों में मुस्लिम नामों से हजारों फर्जी खाते खोलकर किसान सम्मान निधि के पैसे निकाले गए। 2020 में हुआ यह घोटाला अब सामने आया।

SYED BUSHRA by SYED BUSHRA
July 3, 2025
in राजस्थान
PM Kisan Nidhi Scam in Rajasthan Pali
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

PM Kisan Nidhi Scam in Pali:राजस्थान के पाली जिले में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। यहां के कुछ गांवों में हजारों फर्जी खाते बनाए गए और उनके जरिए योजना के पैसे निकाल लिए गए। चौंकाने वाली बात यह है कि ये फर्जी खाते मुस्लिम लोगों के नाम पर खोले गए, जबकि जिन गांवों में ये खाते दिखाए गए, वहां असल में एक भी मुस्लिम परिवार नहीं रहता। इन गांवों में रहने वाले सभी लोग हिंदू हैं।

किन राज्यों के लोगों के नाम पर बने खाते?

जांच में यह बात सामने आई कि जिन फर्जी खातों में किसान निधि के पैसे ट्रांसफर किए गए हैं, वो नाम उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल के रहने वाले लोगों के हैं। इसमें से ज़्यादातर लोग मुस्लिम समुदाय से जुड़े हुए हैं।

RELATED POSTS

No Content Available

कितने फर्जी खाते मिले?

पाली जिले के देसूरी गांव में 20 हजार फर्जी खाते, रानी गांव में 9,004 और मारवाड़ जंक्शन इलाके में 62 फर्जी खाते पकड़े गए। यह फर्जीवाड़ा कोई नया मामला नहीं है, बल्कि यह काम साल 2020 में किया गया था। लेकिन हैरानी की बात यह है कि उस समय इस घोटाले की न तो एफआईआर दर्ज हुई और न ही कोई सख्त कार्रवाई हुई। हालांकि, उस वक्त अधिकारियों को जब गड़बड़ी का पता चला तो उन्होंने फर्जी खातों में पैसे जाना रोक दिया था, लेकिन घोटाले को पूरी तरह उजागर नहीं किया गया था।

90% नाम मुस्लिमों के निकले

जांच एजेंसियों ने जब खातों की पूरी जानकारी निकाली, तो पता चला कि करीब 90 प्रतिशत फर्जी खाते मुस्लिम नामों से बनाए गए थे। इन सभी फर्जी खातों का पंजीकरण और स्वीकृति एक ही समय पर सरकारी पोर्टल पर की गई थी।

अब दर्ज हुआ केस

अब जब यह मामला दोबारा चर्चा में आया तो पुलिस ने इस पूरे घोटाले पर केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है और संबंधित लोगों की जिम्मेदारी तय की जा रही है।

कब हुआ था घोटाला?

यह घोटाला साल 2020 में हुआ था, लेकिन अफसरों ने इसे दबा दिया था। अगर सही समय पर कार्रवाई होती तो सरकार को करोड़ों का नुकसान होने से बचाया जा सकता था।

Tags: Pali Kisan Nidhi ScamRajasthan Fraud News
Share197Tweet123Share49
SYED BUSHRA

SYED BUSHRA

Related Posts

No Content Available
Next Post
Workout Mistakes :एक्सरसाइज ज़रूरी, लेकिन कैसे करे यह जानना और भी आवश्यक, क्या है वर्कआउट करते समय होने वाली गलतियां

Workout Mistakes :एक्सरसाइज ज़रूरी, लेकिन कैसे करे यह जानना और भी आवश्यक, क्या है वर्कआउट करते समय होने वाली गलतियां

कौन है सोहम पारेख AI और जुगाड़ से महीने में लाखों कमाने वाला इंजीनियर, क्यों है सोशल मीडिया पर चर्चा में

कौन है सोहम पारेख AI और जुगाड़ से महीने में लाखों कमाने वाला इंजीनियर, क्यों है सोशल मीडिया पर चर्चा में

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version