Site icon News1India

Delhi: इंसान बना हैवान ! कुत्ते के साथ बड़ी दरिंदगी, घटना के दौरान 3 लोग घायल

Delhi : पालतू कुत्ते के साथ ऐसी दरिंदगी और फिर पूछ पकड़ कर पटका, यह इंसान नहीं. यह एक हैवान की करतूत है. जी हाँ आपको बता दे की दिल्ली के पश्चिम विहार इलाके में एक परिवार के पालतू कुत्ते के भौंकने पर बड़ा विवाद हो गया है, जिसके बाद एक शख्स ने परिवार के 3 लोगों पर लोहे के पाइप से हमला कर दिया और वहीं पालतू कुत्ते को पूछ से पकड़कर फेक दिया.

दिल्ली के पश्चिम विहार इलाके में एक परिवार के पालतू कुत्ते के भौंकने पर बड़ा विवाद हो गया, जिसके बाद एक शख्स ने परिवार के 3 लोगों पर लोहे के पाइप से हमला कर दिया। इस हमले में तीनों लोग घायल हुए हैं। दरअसल रक्षित नाम का युवक अपने परिवार के साथ पश्चिम विहार इलाके में रहता है। रक्षित ने बताया कि रविवार सुबह उसके पड़ोस की गली में रहने वाला एक शख्स धर्मवीर दहिया उनके घर के सामने से जा रहा था। उस दौरान उनका पालतू कुत्ता घर के गेट पर बैठा हुआ था। इस बीच उनका पालतू कुत्ता धर्मवीर और उनके पीछे जा रहे गली के कुत्तों पर भौंका तो धर्मवीर नाराज हो गया और पालतू कुत्ते को पूंछ से पकड़कर फेंक दिया।

इसके बाद धर्मवीर कुत्ते के साथ मारपीट करने लगा। रक्षित का आरोप है कि धर्मवीर ने एक ईंट उठाकर पालतू कुत्ते को मारी, जो कुत्ते को तो नहीं लगी लेकिन रक्षित के आकर लगी। इसके बाद धर्मवीर अपने घर से लोहे का पाइप लेकर आया और कुत्ते के सिर पर मारा। धर्मवीर यहीं नहीं रुका, उसने रक्षित के मामा और मामी पर भी हमला किया। ये पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है।

रक्षित ने पश्चिम विहार थाने में अपनी शिकायत दे दी है। हालांकि FIR होना अभी बाकी है। इस पूरे मामले में तीन लोग, रक्षित उसके मामा हेमंत और मामी यशोदा घायल हो गए हैं। उनका इलाज चल रहा है.

Exit mobile version