Viral video : बस में बैठी लड़की से लड़के को हुआ पहली नज़र में प्यार, लड़की के जवाब ने किया सबको हैरान

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक लड़के को पहली नजर में लड़की से प्यार हो जाता है और वह इसका इजहार करता है। लड़की अपनी अंगूठी दिखाकर बताती है कि वह पहले से ही रिश्ते में है। वीडियो को लाखों लोग पसंद कर रहे हैं, और यह वीडियो दिल छूने वाला है।

: first love viral video

Love at first sight : पहली नजर में प्यार हो जाना किसी फिल्म की सीन जैसा लगता है। एक ऐसा ही दिलचस्प और रोमांचक किस्सा सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक लड़का बस में बैठी एक खूबसूरत लड़की को देखता है, और उसे देखते ही वो पहली नजर में ही उसके प्रति आकर्षित हो जाता है। यह एक ऐसा प्यार है, जो केवल पहली बार मिलने पर होता है और व्यक्ति खुद को उस दूसरे इंसान के साथ देखना चाहता है।

पहली नजर का इजहार

video में जो होता है, वह सचमुच दिल को छूने वाला है। बस खड़ी हुई है, जिसमें लड़की बैठी हुए है। वह लड़की अपने विचारों में खोई हुई है और किसी से बात नहीं कर रही होती है। तभी बाहर खड़ा एक लड़का आकर लड़की को देखता है और उसे देखते ही उसे पहली नजर का प्यार हो जाता है। वह खिड़की के पास पहुंचकर अपनी सांस से भाप निकालता है, जो लड़की के सामने की खिड़की पर लगती है। फिर वह लड़का शीशे पर दिल का चित्र बनाता है, जो एक प्यारे इशारे के तौर पर माना जा सकता है। यह इजहार अपने आप में बहुत सुंदर था, जिसमें बिना शब्दों के सिर्फ भावनाओं को व्यक्त किया गया था।

लड़की का उत्तर और ‘वो’ वाली ऊंगली

लड़की को इस प्यार भरे इशारे से कोई ऐतराज़ नहीं होता, बल्कि वह मुस्कुराती है, जो लड़की की खूबसूरत मुस्कान को और भी आकर्षक बना देती है। लेकिन अगले पल जो हुआ, वह वीडियो को चौंकाने वाला बना देता है।

लड़की अचानक अपनी ऊंगली दिखाती है, जिसमें एक इंगेजमेंट रिंग पहनी हुई होती है। यह अंगूठी दिखाकर वह लड़के को बताती है कि वह पहले से ही किसी के साथ रिलेशनशिप में है, और इस समय वह पहले से ही किसी के साथ जुड़ी हुई है। लड़की का यह इशारा लड़के के दिल को एक ठेस देता है, लेकिन वह उसका जवाब भी विनम्रता से देता है।

लड़की का अंगूठी दिखाना न केवल उसे समझाने के लिए था, बल्कि वह इसे गर्व से दिखाती है, जो बताता है कि वह अपने रिश्ते को खुले तौर पर स्वीकार करती है। लड़की का इस तरह से जवाब देना बेहद खूबसूरत था, और इसके बावजूद उसकी मुस्कान ने लड़के के दिल में हलचल मचाई।

सोशल मीडिया पर वायरल

यह video सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। इस वीडियो को @volkan_saracbasi नाम के एक अकाउंट से शेयर किया गया है, और अब तक इसे 35 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। वीडियो में जो पर्सनल और भावनात्मक मोमेंट दिखाया गया है, वह लोगों को बहुत पसंद आया। इस वीडियो को देखकर लाखों लोग अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं और वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। कुछ लोग इस लड़की की मुस्कान की तारीफ कर रहे हैं, तो कुछ लोग उसकी विनम्रता और शालीनता को सराह रहे हैं।

एक यूजर ने लिखा, लड़की की मुस्कान बेहद प्यारी है और उसका जवाब भी बहुत लाजवाब था। जबकि दूसरे यूजर ने कमेंट किया, लड़की ने जरूर सोचा होगा कि में काश मेरी उंगली में अंगूठी न होती। कुछ यूजर इस वीडियो को देखकर अपनी भावनाओं का इज़हार कर रहे हैं, जैसे कि मैं ऐसे लोगों का सम्मान करता हूं, जो अपने रिश्ते के बारे में गर्व से बताते हैं।

यहVideoएक खास पल का उदाहरण है, जिसमें पहली नजर का प्यार और किसी के रिलेशनशिप में होने की सच्चाई सामने आती है। लड़की की मुस्कान और विनम्रता ने इस पल को और भी खास बना दिया। वीडियो की वायरल होने की वजह भी यही है कि लोगों को इस तरह की भावनाओं के साथ जुड़ी हुई कहानी बहुत पसंद आती है।

Exit mobile version