Site icon News1India

युवक को कुत्ता बना कर मंगवाई माफी, 24 घंटे में मांगी जांच की रिपोर्ट, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Viral video News

सोशल मीडिया पर आजकल जाने अंजाने में बुहत सी चीजें वायरल हो जाती है। ऐसे ही एक वीडिया आजकल सोशल मीडिया पर जमकर वायरल  हो रहा है। इस वीडियो में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। आइए विस्तार से इस मामले के बारें में जानते है। मध्य प्रदेश के भोपाल से इस समय एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है,जो मानवता को शर्मसार कर देने वाला है। इस वीडियो में कुछ युवक एक व्यक्ति को सड़क पर बैठा कर और उस व्यक्ति के गले में गले में फंदा डालकर कुत्ते की तरह बर्ताव कर रहे हैं। इसी के साथ किसी बात को लेकर के पीड़ित युवक से माफी मंगवा रहे है।

सोशल मीडिया पर वीडियो हो रहा वायरल

आपको बता दें की मामले ने सोशल मीडिया पर तूल पकड़ना शुरू कर दिया है। यानी काफी तेजी से वायरल होने लगा है। हालांकि  वीडियो की पुष्टी नहीं की गई है की वीडियो कहा है। लेकिन  काफी जानकारी इसे लेकर के सामने आ रही है। जिसमें भोपाल शहर का जिक्र करते हुए  ही वीडियो भोपाल का बताया जा रहा है।

नरोत्तम मिश्रा ने लिया संज्ञान

इस मामले की जानाकारी प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा की नजर में आते ही मामले की त्वरित जांच के आदेश दिए गए है। इसी के साथ उनका इस वीडियो को लेकर बयान सामने आया है। जिसमें उन्होने कहा कि ‘मैंने देखा है वह वीडियो और वह बहुत गंभीर किस्म का लगा. मानव के साथ इस तरह का व्यव्हार निंदनीय है. पुलिस कमिश्नर भोपाल को घटना के जांच के आदेश दिए गए है. कुत्ता बनाने की घटना की 24 घंटे में जांच रिपोर्ट के साथ परिणाम सामने आएंगे।’

Exit mobile version