शुक्रवार, अक्टूबर 16, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Rishabh Pant Latest Video: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा पंत का वीडियो, सीढ़ियां चढ़ते हुए नजर आए ऋषभ

by Vikas Baghel
जून 15, 2023
in क्रिकेट न्यू़ज, खेल, वायरल खबर, वायरल वीडियो
Share on FacebookShare on Twitter

भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत(RISHABH PANT) अपने एक्सीडेंट के बाद करीब 6 महीनों से क्रिकेट से दूर हैं, लेकिन सोशल मीडिया के माध्यम से वे लगातार अपने फैंस के साथ अपनी इंजरी अपडेट शेयर करते रहते हैं। इस बार ऋषभ ने एक ऐसा वीडियो पोस्ट किया है जिसे देखकर सभी हैरान हैं और पंत की जल्द वापसी की दुआएँ कर रहे हैं।

पहला वीडियो

RELATED NEWS

क्या सच में वाइड थी वो गेंद? India vs Japan मैच के आखिरी ओवर में हुआ बड़ा ड्रामा

क्या सच में वाइड थी वो गेंद? India vs Japan मैच के आखिरी ओवर में हुआ बड़ा ड्रामा

सितम्बर 22, 2026
Asia Cup: भारत-पाकिस्तान महिला टीमों के बीच आज महामुकाबला,  टीम इंडिया की नजर जीत की हैट्रिक पर

Asia Cup: भारत-पाकिस्तान महिला टीमों के बीच आज महामुकाबला, टीम इंडिया की नजर जीत की हैट्रिक पर

सितम्बर 5, 2026

इस वीडियों में ऋषभ पंत ने दो वीडियो को जोड़ा है पहला वीडियो 5 मई के दिन शूट हुआ था जिसमें पंत सीढ़ियां चढ़ते हुए नजर आ रहें हैं। पंत ने बैसाखियों का सहारा नहीं लिया हुआ है बल्कि सिर्फ रेलिंग का सहारा लेकर वे सीढ़ियां चढ़ते नजर आ रहे हैं। पंत ने सफेद रंग की टी-शर्ट, काले रंग का शॉर्टस् और काले रंग की चप्पल पहनी हुईं हैं। ऋषभ के दाएं पैर पर गर्म पट्टी भी बंधी हुई है।

दूसरा वीडियो –

एक ही वीडियो के दूसरे भाग में एक दूसरा वीडियो है जो सबसे लेटेस्ट है ये वीडियो आज-कल का ही माना जा रहा है, इस वीडियों में पंत रेलिंक का सहारा भी नहीं ले रहे हैं और तेजी से सीढ़ियां चढ़ते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में पंत ने नीले रंग की टी-शर्ट और काले रंग के शॉट्स पहले हैं। पहली वीडियो में जो नीली पट्टी थी वह दूसरी वीडियो में भी पंत के घुटने पर लगी नजर आई।

ऐसा नहीं है कि पंत ने पहली बार अपनी चोट की अपडेट को लेकर कोई वीडियो डाला हो। अपने एक्सीडेंट के बाद ऋषभ ने सबसे पहला वीडियो 15 मार्च को अपलोड किया, इस वीडियो में पंत एक स्वीमिंग पूल में चलते हुए नजर आए थे। इसके बाद अगला वीडियो पंत ने 5 मई को अपलोड किया जिसमें वे बैसाखी को फेंकते हुए नजर आ रहे थे और अपने पैरों पर खुद के दम पर चलते हुए नजर आए थे। अब 14 मई को ऋषभ पंत ने ये वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर अपलोड किया था जिसमें पंत बिना किसी सहारे के सीढ़ियां चढ़ते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को देखकर इतना तो लग रहा है कि पंत की रिकवरी काफी तेजी से हो रही है और वे कुछ महीनों बाद भारतीय टीम में वापसी कर सकते हैं। हालांकि पंत की टीम वापसी पर पूर्व BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली ने हाल ही में बयान दिया था।

गांगुली ने कहा था ” घुटने की सर्जरी हुई है, लीगामेंट फिट किए गए हैं, उनकी वापसी में अभी काफी समय लग सकता है, खुद ऋषभ भी टीम में वापसी के लिए अभी जल्दी ना करें, अभी उनकी उम्र महज़ 22-23 साल की है अगर पूरी तरह फिर होने में उन्हें 1-2 साल भी लग जाएं तो वे पूरा समय लें कहीं ऐसा ना हो जाए कि वे जल्दबाजी में वापसी करे और बाद में फिर उन्हें तकलीफ हो, इसलिए ऋषभ को लंबा करियर खेलने के लिए पूरी तरह फिट होना जरूरी है और इसके लिए उन्हें पर्याप्त समय लेना चाहिए।”

बता दें 31 दिसंबर 2022 को दिल्ली से रुडकी जाते वक्त ऋषभ पंत की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी, मौके पर हरियाणा रोडवेज के ड्राइवर और कंडक्टर ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया था जिसके बाद पंत देहरादून के लिए शिफ्ट कर दिए गए थे, बाद में पंत को आगे के इलाज के लिए मुंबई लाया गया जहां अभी तक पंत रिकवरी कर रहे हैं। समय समय पर ऋषभ सोशल मीडिया पर अपनी रिकवरी की वीडियो और तस्वीरे पोस्ट करते रहते हैं।

 

Tags: Cricket Newsdainik jagranIND VS WIind vs wi 2023is rishabh pant recoverynews24 sportsrishabh pantrishabh pant accidentrishabh pant battingRishabh Pant car accidentrishabh pant injuryrishabh pant ka accidentrishabh pant latest newsrishabh pant newsrishabh pant recoverrishabh pant recoveryrishabh pant recovery fastrishabh pant recovery messagerishabh pant rehabrishabh pant updatesports news24when will rishabh pant recover
Share196Tweet123Share49

Vikas Baghel

Related Posts

क्या सच में वाइड थी वो गेंद? India vs Japan मैच के आखिरी ओवर में हुआ बड़ा ड्रामा

क्या सच में वाइड थी वो गेंद? India vs Japan मैच के आखिरी ओवर में हुआ बड़ा ड्रामा

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 22, 2026

India vs Japan: भारत और जापान के बीच खेला गया ऐतिहासिक टी20 इंटरनेशनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। मैच में क्रिकेट...

Asia Cup: भारत-पाकिस्तान महिला टीमों के बीच आज महामुकाबला,  टीम इंडिया की नजर जीत की हैट्रिक पर

Asia Cup: भारत-पाकिस्तान महिला टीमों के बीच आज महामुकाबला, टीम इंडिया की नजर जीत की हैट्रिक पर

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 5, 2026

Women's Asia Cup 2026 में शनिवार को भारत और पाकिस्तान की महिला क्रिकेट टीमें आमने-सामने होंगी। ग्रुप ए का यह...

UP T20 League: भारी बारिश के चलते लखनऊ शिफ्ट हुए प्लेऑफ, तय तारीख पर ही होंगे सभी मुकाबले

UP T20 League: भारी बारिश के चलते लखनऊ शिफ्ट हुए प्लेऑफ, तय तारीख पर ही होंगे सभी मुकाबले

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 1, 2026

कानपुर में लगातार हो रही भारी बारिश और खराब मौसम ने यूपी टी20 लीग 2026 के प्लेऑफ मुकाबलों की तैयारियों...

Duleep Trophy: बल्ले से फ्लॉप वैभव सूर्यवंशी ने गेंद से मचाया धमाल, 4 गेंदों में झटके 2 विकेट

by Kirtika Tyagi
अगस्त 25, 2026

Vaibhav Sooryavanshi Shines: दलीप ट्रॉफी 2026 के क्वार्टर फाइनल में ईस्ट जोन ने नॉर्थ ईस्ट जोन को एक पारी और...

Century Drama: ध्रुव जुरेल ने जड़ा अपना दूसरा टेस्ट शतक, 99 पर मचा रोमांच और फिर हुआ जबरदस्त ड्रामा

Century Drama: ध्रुव जुरेल ने जड़ा अपना दूसरा टेस्ट शतक, 99 पर मचा रोमांच और फिर हुआ जबरदस्त ड्रामा

by Kirtika Tyagi
अगस्त 24, 2026

भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन ध्रुव जुरेल ने शानदार अंदाज...

Next Post

मुखर्जी नगर में लगी आग.. 4 छात्र घायल, रेस्क्यू के लिए पहुंची 11 दमकल गाड़ियां

गाजियाबाद में युवक ने सूदखोर से परेशान होकर किया आत्महत्या का प्रयास, जानें क्या है पूरा मामला

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In