Haryana Cabinet : दूसरी बार सीएम की कुर्सी पर नायब सिंह सैनी, नए मंत्री मंडल का किया गया बंटवारा…

हरियाणा में भाजपा ने तीसरी बार सरकार बना ली है। पंचकूला में हुए समारोह में मुख्यमंत्री नायब सैनी के साथ 13 मंत्रियों ने भी शपथ ग्रहण किया। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह भी उपस्थित थे।

Haryana Cabinet

Haryana Cabinet : हरियाणा में नायब सिंह सैनी ने एक बार फिर मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की है। इस समारोह में प्रधानमंत्री मोदी, अमित शाह और एनडीए के सहयोगियों के साथ बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल हुए। नायब सिंह सैनी के बाद अनिल विज ने शपथ ली, जो अंबाला कैंट से विधायक चुने गए हैं। इसके बाद कृष्ण लाल पंवार ने, जो इसराना से विधायक हैं, शपथ ली। इसके बाद राव नरवीर सिंह ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली, वे बादशाहपुर से एमएलए हैं।

इसी के साथ आपको बता दें, महिपाल ढांडा ने शपथ ली, जो पानीपत ग्रामीण से विधायक हैं। विपुल गोयल ने भी शपथ ली और उन्हें कैबिनेट मंत्री बनाया जाएगा। डॉ. अरविंद शर्मा, जो गोहाना से विधायक हैं, ने भी मंत्री पद की शपथ ग्रहण की। श्याम सिंह राणा ने भी शपथ ली; वे रादौर से विधायक हैं। बरवाला से रणवीर सिंह गंगवा ने शपथ ली और उन्हें राज्यमंत्री बनाया जाएगा। रणवीर सिंह के बाद कृष्ण बेदी ने शपथ ली। इसके बाद श्रुति चौधरी ने राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली और उन्हें भी राज्य मंत्री के रूप में नियुक्त किया गया है। आरती राव ने भी शपथ ली, वे भी राज्यमंत्री बनाई गई हैं।

ये है हरियाणा कैबिनेट के नए मंत्रियों की लिस्ट

हरियाणा में नायब सिंह सैनी ने अपनी नई सरकार का गठन किया है, जिसमें विभिन्न मंत्रियों को महत्वपूर्ण विभागों का जिम्मा सौंपा गया है। मंत्रियों की सूची इस प्रकार है:

  1. नायब सिंह सैनी
  2. अनिल विज
  3. कृष्ण लाल पंवार
  4. राव नरवीर सिंह
  5. महिपाल ढांडा
  6. विपुल गोयल
  7. डॉ. अरविंद शर्मा
  8. श्याम सिंह राणा
  9. रणवीर सिंह गंगवा
  10. कृष्ण बेदी
  11. श्रुति चौधरी
  12. आरती राव
  13. राजेश नागर
  14. गौरव गौतम

यह भी पढ़ें : उमर अबदुल्ला के हाथों में जम्मु कश्मीर की सत्ता, किया गया मंत्रियों का बंटवारा, जानें किसको मिला कौन सा विभाग ?

Exit mobile version