Monday, November 17, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

Haryana civic elections 2025: कांग्रेस को बड़ा झटका, बीजेपी ने मारी बाजी, जाने पूरी बात

हरियाणा नगर निगम चुनाव में भाजपा ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए 10 में से 9 सीटों पर कब्जा जमाया। कांग्रेस का खाता भी नहीं खुला, जबकि मानेसर में निर्दलीय प्रत्याशी ने जीत दर्ज की। भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है।

Mayank Yadav by Mayank Yadav
March 12, 2025
in Breaking, Latest News, हरियाणा
Haryana civic elections
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Haryana civic elections 2025: हरियाणा नगर निगम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने परचम लहराते हुए कांग्रेस को करारी शिकस्त दी है। प्रदेश के 10 नगर निगमों में से 9 पर भाजपा ने बड़ी जीत दर्ज की, जबकि एक सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी ने कब्जा जमाया। कांग्रेस के खाते में एक भी मेयर पद नहीं आया, जिससे विपक्ष को बड़ा झटका लगा है। इस जीत के साथ ही हरियाणा में ‘ट्रिपल इंजन सरकार’ की स्थिति मजबूत हो गई है। भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।

भाजपा का जलवा, कांग्रेस का सूपड़ा साफ

Haryana civic elections में भाजपा ने अपने मजबूत संगठन और रणनीति के दम पर 9 नगर निगमों में मेयर पद पर जीत हासिल की। हिसार में भाजपा के प्रवीन पोपली ने बड़ी जीत दर्ज करते हुए 64,456 मतों से कांग्रेस प्रत्याशी कृष्ण सिंगला को मात दी। प्रवीन पोपली को कुल 96,329 वोट मिले, जबकि कांग्रेस के सिंगला को मात्र 31,843 वोट ही मिल पाए।

RELATED POSTS

No Content Available

फरीदाबाद, गुरुग्राम, करनाल, सोनीपत, पानीपत, रोहतक, यमुनानगर और हिसार में भाजपा प्रत्याशियों ने विजय पताका फहराई। वहीं, मानेसर निगम में निर्दलीय प्रत्याशी डॉ. इंद्रजीत यादव ने भाजपा उम्मीदवार सुंदर लाल को पराजित कर जीत दर्ज की। डॉ. इंद्रजीत यादव केंद्रीय राज्यमंत्री और गुरुग्राम सांसद राव इंद्रजीत के करीबी माने जाते हैं।

पानीपत में भी खिला कमल

पानीपत में भी भाजपा का जलवा बरकरार रहा। यहां 26 में से 23 वार्डों में भाजपा ने जीत दर्ज की, जबकि कांग्रेस को सिर्फ एक और निर्दलीय को दो वार्ड मिले। पानीपत में भाजपा की मेयर पद की प्रत्याशी कोमल सैनी ने जीत हासिल की। वार्ड-4 में भाजपा के अनिल बजाज ने 5,891 वोटों से जीत दर्ज की, जबकि वार्ड-19 में नेहा शर्मा ने मात्र 118 वोटों से जीतकर भाजपा का परचम लहराया।

हुड्डा ने मानी हार, दिया बड़ा बयान

कांग्रेस की इस करारी हार पर पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा पहले से ही इन सीटों पर काबिज थी और कांग्रेस ने चुनाव में गंभीरता से हिस्सा नहीं लिया। हुड्डा ने दावा किया कि ये चुनाव भाईचारे का चुनाव होते हैं और कांग्रेस ने इसमें विशेष दिलचस्पी नहीं दिखाई।

Haryana civic elections में भाजपा ने कांग्रेस को करारी शिकस्त देकर अपनी राजनीतिक ताकत का प्रदर्शन किया है। विपक्षी खेमे में निराशा का माहौल है, जबकि भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त जोश और उत्साह देखने को मिल रहा है। भाजपा की इस जीत से हरियाणा में उसकी पकड़ और मजबूत होती नजर आ रही है।

यहां पढ़ें: संभल मस्जिद मामले पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, मुस्लिम पक्ष की मांग को मिली मंजूरी
Tags: Haryana civic elections
Share196Tweet123Share49
Mayank Yadav

Mayank Yadav

Related Posts

No Content Available
Next Post
संभल जामा मस्जिद में रंगाई-पुताई की इजाजत, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दिया ये आदेश

संभल जामा मस्जिद में रंगाई-पुताई की इजाजत, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दिया ये आदेश

Sambhal News

क्या योगी सरकार अब बदलेगी संभल का नाम? नए नाम को लेकर फिर छिड़ी बहस

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version