Saturday, April 4, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home क्राइम

राहुल फाजिलपुरिया पर चली गोलियां,बाल-बाल बचे जानिए कौन हैं ये पॉपुलर हरियाणवी सिंगर

हरियाणवी सिंगर फाजिलपुरिया पर गुरुग्राम में अज्ञात लोगों ने फायरिंग की, लेकिन वे सुरक्षित बच गए। बॉलीवुड, विवाद और राजनीति में पहचान बना चुके फाजिलपुरिया का असली नाम राहुल यादव है।

SYED BUSHRA by SYED BUSHRA
July 15, 2025
in क्राइम, हरियाणा
Haryanvi singer Fazilpuria attacked in Gurugram
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Haryanvi singer Fazilpuria attacked in Gurugram : यूट्यूबर फाजिलपुरिया पर सोमवार को गुरुग्राम के एसपीआर रोड पर जानलेवा हमला हुआ। अज्ञात हमलावरों ने उनकी गाड़ी पर गोलियां चलाईं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फाजिलपुरिया ने समझदारी दिखाते हुए तुरंत कार की स्पीड बढ़ा दी और किसी तरह अपनी जान बचाने में सफल रहे।

कौन हैं फाजिलपुरिया?

फाजिलपुरिया एक फेमस हरियाणवी गायक और यूट्यूब कलाकार हैं। उन्होंने हरियाणवी गानों से शुरूआत की थी, लेकिन जल्द ही उनका टैलेंट बॉलीवुड तक पहुंच गया। उन्होंने ‘कपूर एंड सन्स’ में ‘कर गई चुल’ और ‘शादी में जरूर आना’ में ‘पल्लो लटके’ जैसे सुपरहिट गानों में अपनी आवाज दी है।

RELATED NEWS

Kaushambi Murder Case: नलकूप पर सोते समय कुल्हाड़ी से वार कर किसने की थी हत्या, पुलिस जांच में हुआ सनसनीखेज खुलासा

Kaushambi Murder Case: नलकूप पर सोते समय कुल्हाड़ी से वार कर किसने की थी हत्या, पुलिस जांच में हुआ सनसनीखेज खुलासा

February 6, 2026
Killer Bride: एक और दुल्हन बनी कातिल,तीन महीने की शादी, प्रेमी संग दिया अंजाम , हादसा या साज़िश, पुलिस को कैसे हुआ शक

Killer Bride: एक और दुल्हन बनी कातिल,तीन महीने की शादी, प्रेमी संग दिया अंजाम , हादसा या साज़िश, पुलिस को कैसे हुआ शक

February 5, 2026

असली नाम और शुरुआती जीवन

फाजिलपुरिया का असली नाम राहुल यादव है। उनका जन्म 10 अप्रैल 1990 को हरियाणा के गुरुग्राम के पास स्थित फाजिलपुर गांव में हुआ। उन्होंने अपने गांव के नाम को ही स्टेज नाम बना लिया फाजिलपुरिया।

पढ़ाई-लिखाई और करियर

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्होंने केवल 8वीं क्लास तक पढ़ाई की है। लेकिन संगीत के क्षेत्र में उन्होंने अपनी मेहनत और टैलेंट से खुद को एक बड़ा नाम बना लिया। वे यूट्यूब पर भी काफी एक्टिव हैं और उनके वीडियो को लाखों लोग देखते हैं।

विवादों से भी जुड़ चुका है नाम

फाजिलपुरिया का नाम कई बार विवादों से भी जुड़ चुका है। 2023 में जब बिग बॉस विनर एल्विश यादव पर रेव पार्टी में सांप के ज़हर की तस्करी का आरोप लगा, तो फाजिलपुरिया का नाम भी सामने आया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन पर करीब 251 मामले दर्ज हैं।

क्या फाजिलपुरिया शादीशुदा हैं?

जानकारी के अनुसार, फाजिलपुरिया अभी तक अविवाहित हैं। 35 साल की उम्र में भी वे सिंगल हैं और अपनी लाइफ को म्यूजिक और यूट्यूब के जरिए एन्जॉय कर रहे हैं।

राजनीति में भी आज़मा चुके किस्मत

2024 के हरियाणा विधानसभा चुनावों में फाजिलपुरिया ने भी किस्मत आज़माई थी। उन्हें जननायक जनता पार्टी (JJP) की ओर से गुरुग्राम सीट से टिकट मिला था। हालांकि, चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

कितनी है फाजिलपुरिया की संपत्ति?

चुनाव के दौरान दिए गए हलफनामे के मुताबिक, फाजिलपुरिया के पास कुल 4.27 करोड़ रुपए की संपत्ति है। इसमें 1.63 करोड़ की चल और 2.64 करोड़ की अचल संपत्ति शामिल है।

हालिया हमला, कैसे बची जान?

14 जुलाई को जब फाजिलपुरिया गुरुग्राम के एसपीआर रोड से गुजर रहे थे, तभी टाटा पंच कार में सवार बदमाशों ने उन पर फायरिंग कर दी। लेकिन सतर्कता के चलते उन्होंने तुरंत गाड़ी की स्पीड बढ़ाई और खुद को सुरक्षित बचा लिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Tags: Crime NewsHaryanvi Singers
Share196Tweet123Share49
SYED BUSHRA

SYED BUSHRA

Related Posts

Kaushambi Murder Case: नलकूप पर सोते समय कुल्हाड़ी से वार कर किसने की थी हत्या, पुलिस जांच में हुआ सनसनीखेज खुलासा

Kaushambi Murder Case: नलकूप पर सोते समय कुल्हाड़ी से वार कर किसने की थी हत्या, पुलिस जांच में हुआ सनसनीखेज खुलासा

by SYED BUSHRA
February 6, 2026

Brutal Murder Case Exposed: कौशांबी, सैनी क्षेत्र के कानेमई गांव निवासी किसान गणेश प्रसाद राजपूत की हत्या उसकी बेटी के...

Killer Bride: एक और दुल्हन बनी कातिल,तीन महीने की शादी, प्रेमी संग दिया अंजाम , हादसा या साज़िश, पुलिस को कैसे हुआ शक

Killer Bride: एक और दुल्हन बनी कातिल,तीन महीने की शादी, प्रेमी संग दिया अंजाम , हादसा या साज़िश, पुलिस को कैसे हुआ शक

by SYED BUSHRA
February 5, 2026

Bride Turned Killer: एक दिल दहला देने वाले मामले में, शादी के सिर्फ़ तीन महीने बाद ही एक दुल्हन ने...

गाजियाबाद में तीन नाबालिग बहनों की मौत से हिला इलाका, जांच में जुटी पुलिस, क्या सुसाइड नोट और मोबाइल डेटा से खुलेंगे राज

गाजियाबाद में तीन नाबालिग बहनों की मौत से हिला इलाका, जांच में जुटी पुलिस, क्या सुसाइड नोट और मोबाइल डेटा से खुलेंगे राज

by SYED BUSHRA
February 4, 2026

Ghaziabad News:गाजियाबाद के टीला मोड़ क्षेत्र स्थित भारत सिटी में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक ही परिवार...

फोन कॉल बना मौत का कारण: गुस्से में भाई ने बहन पर ढाया कहर

गोंडा : फोन कॉल बना मौत का कारण शक में भाई ने बहन की हत्या की, मां भी बनी साथी

by Kanan Verma
December 1, 2025

गोंडा के बस्ती जिले में एक लड़की की दर्दनाक मौत का मामला सामने आया है। पुलिस का कहना है कि...

farrukhabad woman attack news1india

Farrukhabad News:पेट्रोल डालकर महिला को जिंदा जलाया,इलाज के दौरान मौत, पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच

by SYED BUSHRA
September 8, 2025

Farrukhabad News:उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है। यहाँ एक महिला को सिरफिरे युवक...

Next Post
UP

फर्ज़ी डिग्री से बना सिपाही, पत्नी ने खोली पोल; ITBP में तीन युवतियों का फर्ज़ीवाड़ा भी उजागर

Chhangur gang

हजारों लड़कियों को शिकार बनाने की साजिश! धर्मांतरण और शेखों को बेचने वाले छांगुर गिरोह की पोल पट्टी खोलती एक पीड़िता

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist