बुधवार, अक्टूबर 28, 2026

About us

News1India.in में आपका स्वागत है!

हम उत्तर प्रदेश की धड़कनों को समझते हैं और आपके लिए प्रदेश की हर बड़ी और छोटी ख़बर लाते हैं । News1India.in का उद्देश्य उत्तर प्रदेश के लोगों तक तेज़, सटीक और निष्पक्ष ख़बरें पहुंचाना है । हमारी टीम प्रदेश के हर कोने से जुड़ी ख़बरों को आपके लिए कवर करती है, चाहे वह राजनीति हो, समाज, शिक्षा, स्वास्थ्य, मनोरंजन, खेल, या फिर व्यापार हो।

हम मानते हैं कि ख़बरें केवल जानकारी का माध्यम नहीं, बल्कि बदलाव की प्रेरणा भी होती हैं। इसीलिए हमारा फोकस सिर्फ़ घटनाओं को दिखाने पर नहीं, बल्कि उनकी गहराई में जाकर उनके प्रभाव और महत्व को समझाने पर है।

हमारा मुख्य उद्देश्य

  • हम उत्तर प्रदेश की हर क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और वैश्विक ख़बर को स्थानीय नजरिए से पेश करते हैं।
  • हमारी प्राथमिकता तथ्यात्मक और विश्वसनीय समाचार प्रदान करना है ।
  • News1India सभी समाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक वर्गों की आवाज़ को मंच देने में विश्वास रखता है।
  • डिजिटल युग में हमारी कोशिश है कि ख़बरें आपके मोबाइल और लैपटॉप पर आसानी से और तुरंत उपलब्ध हों।

हम क्यों खास हैं?

  • हम जानते हैं कि उत्तर प्रदेश न केवल भारत का सबसे बड़ा राज्य है, बल्कि यहां की राजनीति, संस्कृति और समाज का प्रभाव पूरे देश पर पड़ता है। हमारी टीम प्रदेश के हर छोटे-बड़े जिले में मौजूद है, ताकि आपके पास सबसे सटीक और ग्राउंड-लेवल रिपोर्ट पहुंचे। हम किसी भी पक्षपात या पूर्वाग्रह से बचते हुए आपको निष्पक्ष और स्वतंत्र समाचार देते हैं।

हमारा विज़न

एक ऐसे उत्तर प्रदेश का निर्माण, जहां हर व्यक्ति को अपनी आवाज़ उठाने का अधिकार मिले और हर मुद्दा राष्ट्रीय स्तर पर अपनी जगह बनाए।

हम पर विश्वास जताने के लिए धन्यवाद। News1India.in आपके साथ हर पल, हर ख़बर में।