Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
आज से शुरू होने जा रहा है Jhalak Dikhhla Jaa 10 टीवी के ये सितारे आने वाले हैं नज़र

आज से शुरू होने जा रहा है Jhalak Dikhhla Jaa 10 टीवी के ये सितारे आने वाले हैं नज़र

नई दिल्ली: आज से कलर्स चैनल (Colors) पर डांस के महायुद्ध का आगाज़ होने वाला है। हम बात कर रहे हैं। पॉपुलर डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा सीजन 10 (Jhalak Dikhhla Jaa Season 10) की।

आज यानि 3 सितंबर से ये डांसिंग शो शुरू होने जा रहा है। 5 साल के लंबे इंतजार के बाद एक बार फिर ये शो वापस आ गया है। इस बार जज की कमान नोरा फतेही (Nora Fatehi) माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) और करण जौहर (Karan Johar) के हाथों में है। ये तीनों स्टार्स इस नए सीजन को जज कर रहे हैं।

सीजन 10 में टेलीविजन जगत के कई नामी नाम इस बार गानों पर थिरकने वाले हैं। इस बार Jhalak Dikhhla Jaa 10 में, निया शर्मा (Nia Sharma) रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) जैसे और भी कई टीवी स्टार्स अपने डांस का जलवा बिखेरते हुए दिखाई देने वाले हैं।

एक बार फिर लोगों को हंसी के ठहाके लगाने पर मनीष पॉल (Manish Paul) मजबूर करने वाले हैं। मनीष पॉल इस शो को होस्ट कर रहे हैं। टीवी स्टार्स को थिरकते हुए देखने का उनके फैंस काफी दिनों से इंतजार कर रहे हैं, जो अब जल्द खत्म होने वाला है।

वीकेंड के दिनों पर ये शो ऑन एयर होगा। यानि हर शनिवार और रविवार को ये शो कलर्स चैनल पर दिखाया जाएगा। रात 8 बजे से इस शो को दर्शक देख पाएंगे।

इस बार ये कंटेस्टेंट्स आने वाले हैं नज़र

Pic credit @ jhalakdikhhlajaa.10 Instagram

निया शर्मा, अमृता खानविलकर, शिल्पा शिंदे, रुबीना दिलैक, पारस कलनावत, निति टेलर, धीरज धूपर, शेफ झोरावर, फैजू, गुंजन, अली असगर और गशमीर महाजनी अपने डांस से लोगों का मनोरंजन करते दिखाई देने वाले हैं।

Exit mobile version