• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, September 28, 2025
News1India
  • Home
  • News ▼
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment ▼
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech ▼
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle ▼
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
EDITION
🇮🇳 IN ▼
🌬️
🔔 1
🔍
Home Latest News

सांप काटने से 19 बार मरे संत कुमार और 19 बार हुए जिंदा,  इस ‘चमत्कार’ से 52 ‘सपेरों’ के खाते में आया 11 करोड़ रुपया

मध्य प्रदेश के सिवनी से एक बड़ा घोटाला सामने आया है, जहां फर्जी सर्पदंश मौतों के नाम पर 11 करोड़ 26 लाख रुपये का गबन किया गया।

by Vinod
May 28, 2025
in Latest News, TOP NEWS, क्राइम, राष्ट्रीय
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

भोपाल ऑनलाइन डेस्क। मध्य प्रदेश के सिवनी में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां चंद करप्ट सरकारी बाबू और दलालों ने मिलकर सर्पदंश के नाम पर 11 करोड़ 26 लाख रुपए घोटाला कर शासन को हिलाकर रख दिया है। आरोपियों ने 47 लोगों को कागजों में 279 बार मरा हुआ दिखाकर मुआवजे की राशि हड़पी ली। इन्हीं में से एक मलारी गांव के 70 वर्षीय किसान संत कुमार बघेल हैं। जिन्हें सांप काटने से 19 बार मृत घोषित किया गया और उनके नाम पर 76 लाख रुपए निकाले गए। जबकि संत कुमार जिंदा और स्वस्थ हैं। किसान को जब घोटाले की जानकारी हुई तो उनके पैरों में तले से जमीन खिसक गई।

11 करोड़ 26 लाख रुपए हड़पे

मध्य प्रदेश में कभी चम्मच घोटाला, कभी डामर घोटाला, कभी नगर निगम कचरा घोटाला और अब ‘सर्पदंश घोटाले’ का मामला सिवनी की केवलारी तहसील से सामने आया है। यहां भ्रष्टाचारियों ने जिंदा लोगों को कागज में मृत दिखाकर अपनी तिजोरी पैसों से भरी। इस पूरे भ्रष्टाचार में 46 लोगों के साथ-साथ चार तहसीलदार और दो बाबू भी शामिल हैं। ग्रामीणों ने बताया कि मध्य प्रदेश शासन की योजना के तहत सांप काटने, डूबने या आकाशीय बिजली गिरने से मृत्यु पर परिजनों को 4 लाख रुपए मुआवजा दिया जाता है। इसी योजना का दुरुपयोग कर 279 फर्जी मामलों में 11 करोड़ 26 लाख रुपए हड़पे गए। यह घोटाला 2019 से 2022 के बीच केवलारी तहसील में हुआ।

Related posts

राहुल गांधी के करीबी जीतू पटवारी ने महिलाओं को बताया शराबी, जानें क्या कहते हैं नशे के सरकारी आंकड़े

राहुल गांधी के करीबी जीतू पटवारी ने महिलाओं को बताया शराबी, जानें क्या कहते हैं नशे के सरकारी आंकड़े

August 27, 2025
सांप की समाधि पर विराजमान शिवलिंग, यहां रात को आते हैं शिव-पार्वती और खेलते हैं चौसर

सांप की समाधि पर विराजमान शिवलिंग, यहां रात को आते हैं शिव-पार्वती और खेलते हैं चौसर

June 10, 2025

सांप काटने से 19 बार मृत घोषित

सरकारी तंत्र और दलालों ने किसान संत कुमार बघेल को भी सांप काटने से 19 बार मृत घोषित कर लाखों रूपए हड़प लिए। संत कुमार बघेल ने बताया, ’मुझे चार दिन पहले पता चला कि मेरे नाम पर सांप काटने से मृत्यु दिखाकर राशि निकाली गई है। मुझे कभी सांप ने नहीं काटा। किसान संत कुमार आगे कहते हैं, इस घटना से मेरी सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची है। कुछ लोग मान रहे हैं कि मैंने पैसे लिए होंगे, जबकि कोई राशि नहीं मिली। संत कुमार ने बताया कि वे 1994 से 1998 तक मलारी गांव के सरपंच रहे हैं, लेकिन तहसील कार्यालय से उनका कोई संपर्क नहीं रहा। उन्हें इस घोटाले की जानकारी हाल ही में मिली। वे कहते हैं, न कोई पत्र आया, न कोई अधिकारी मुझसे मिला ।

इन्हें दिखाया मृत और हड़पी रकम

जांच अधिकारी रोहित कोसल के मुताबिक इस घोटाले की शुरुआत साल 2019 में हुई और यह 2022 तक चलता रहा। जांच में सामने आया है कि मृत व्यक्तियों के नाम पर सर्पदंश से हुई मौतें दिखाकर मुआवजे और फसल क्षतिपूर्ति की सरकारी राशि का दुरुपयोग किया गया। कुल 11 करोड़ 26 लाख रुपये के इस घोटाले को इतनी चालाकी से अंजाम दिया गया कि किसी को भनक तक नहीं लगी। जांच रिपोर्ट के अनुसार, द्रोपदी बाई को 28 बार, रमेश नाम के व्यक्ति को 29 बार अलग-अलग दस्तावेजों में मृत बताया गया। हर बार एक ही वजह सांप का काटना। इसी तरह रामकुमार को भी 19 बार मृत घोषित कर 38 फर्जी रिकॉर्ड के जरिए लगभग 81 लाख रुपये का गबन किया गया।

279 काल्पनिक नामों का इस्तेमाल

सहायक ग्रेड-3 कर्मचारी सचिन दहायत ने इस पूरे घोटाले को अंजाम देने के लिए तहसील और जिला स्तर के कई अधिकारियों की मिलीभगत से मध्य प्रदेश सरकार की वित्तीय प्रबंधन प्रणाली आईएफएमएस को गुमराह किया। बिना मृत्यु प्रमाण पत्र, पुलिस वेरिफिकेशन और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के भी भुगतान स्वीकृत किए जाते रहे। जांच में सामने आया है कि इस गबन में कुल 279 काल्पनिक नामों का इस्तेमाल किया गया। जांच में साफ हुआ कि इन फर्जी नामों पर शासन की राशि सीधे लाभार्थी के खातों में न जाकर 46 प्राइवेट और जानकारी के अकाउंट्स में ट्रांसफर की गई। महाघोटाले की खबर सामने आने पर शासन ने इसे गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश जारी कर दिए हैं।

तहसीलदारों की भूमिका भी संदिग्ध

इस पूरे मामले में सहायक ग्रेड-3 सचिन दहायत के अलावा 46 और लोगों के नाम सामने आए हैं। इनमें तत्कालीन एसडीएम अमित सिंह और पांच तहसीलदारों की भूमिका भी संदिग्ध पाई गई है। जांच में खुलासा हुआ है कि इन अधिकारियों की आईडी और अधिकारों का दुरुपयोग कर फर्जी दस्तावेज बनाए गए और उन आधार पर कोषालय से भुगतान पास किए गए। गांवों के सरपंचों, सचिवों और ग्रामीणों से पूछताछ के दौरान यह भी सामने आया कि पिछले 15 वर्षों में सांप के काटने से किसी की भी मौत नहीं हुई। गांव वालों ने साफतौर पर कहा कि जिन नामों को मृत दिखाया गया। उन्हें वह जानते तक नहीं हैं।

रिपोर्ट कलेक्टर को सौंपी गई

रोहित सिंह कौशल, संयुक्त संचालक, कोष एवं लेखा विभाग, जबलपुर संभाग एवं जांच अधिकारी ने बताया कि जांच में साफ है कि एक ही व्यक्ति को बार-बार मृत दिखाकर शासन की राशि का सुनियोजित तरीके से गबन किया गया है, जिसमे 11 करोड़ 26 लाख का गबन फिलहाल निकल कर आया है। रिपोर्ट कलेक्टर को सौंपी गई है। केवलारी थाना प्रभारी एसएस रामटेक्कर का कहना है कि 279 फर्जी नामों से 46 खातों में 11 करोड़ 26 लाख रुपए का गबन हुआ है। 21 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। मुख्य आरोपी सचिन दहायत को पहले ही हिरासत में लिया गया था। अन्य संदिग्धों की गिरफ्तारी का प्रयास जारी है।

Tags: Madhya PradeshSarpadashScam in SeoniSeoni
Share196Tweet123Share49
Previous Post

उत्तर प्रदेश में 2100 सरकारी शिक्षकों का ट्रांसफर फंसा, 8 आकांक्षी जिलों की पॉलिसी बनी रोड़ा

Next Post

भारतीय नौसेना बनेगी और ताकतवर, 44,000 करोड़ की लागत से 12 MCMV की खरीद को मंजूरी

Vinod

Vinod

Related Posts

राहुल गांधी के करीबी जीतू पटवारी ने महिलाओं को बताया शराबी, जानें क्या कहते हैं नशे के सरकारी आंकड़े

राहुल गांधी के करीबी जीतू पटवारी ने महिलाओं को बताया शराबी, जानें क्या कहते हैं नशे के सरकारी आंकड़े

by Vinod
August 27, 2025
0

भोपाल ऑनलाइन डेस्क। मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने एक बड़ा बयान देकर सनसनी मचा दी। उन्होंने डंके की...

सांप की समाधि पर विराजमान शिवलिंग, यहां रात को आते हैं शिव-पार्वती और खेलते हैं चौसर

सांप की समाधि पर विराजमान शिवलिंग, यहां रात को आते हैं शिव-पार्वती और खेलते हैं चौसर

by Vinod
June 10, 2025
0

भोपाल ऑनलाइन डेस्क। देश ही नहीं बल्कि विदेशों में महादेव के ऐतिहासिक और प्राचीन मंदिर हैं, जहां हरदिन लाखों भक्त...

कौन है वो रहस्यमयी जानवर, जो आता है और काटकर हो जाता गुम, अब तक 6 लोगों को मार चुका है लिंबई का ‘एलियन’

कौन है वो रहस्यमयी जानवर, जो आता है और काटकर हो जाता गुम, अब तक 6 लोगों को मार चुका है लिंबई का ‘एलियन’

by Vinod
June 4, 2025
0

भोपाल ऑनलाइन डेस्क। वह अचानक प्रकट होता है, पर दिखता नहीं। हां रहस्यमी कातिल की आहट जरूर सुनाई देती है।...

PM Modi: कानपुर में ‘हौंका’ तो भोपाल से पीएम नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान की ‘बदमाश कंपनी’ को ‘ठोका’

PM Modi: कानपुर में ‘हौंका’ तो भोपाल से पीएम नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान की ‘बदमाश कंपनी’ को ‘ठोका’

by Vinod
May 31, 2025
0

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ आतंकवादियों के खिलाफ भारत के इतिहास का सबसे बड़ा और सफल ऑपरेशन है। पाकिस्तान...

Next Post
Indian Navy

भारतीय नौसेना बनेगी और ताकतवर, 44,000 करोड़ की लागत से 12 MCMV की खरीद को मंजूरी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

UPCA
Chand Mera Dil: Bollywood की नई रोमांटिक फिल्म ट्रेडिशनल लुक में लक्ष्य और अनन्या पांडे की पहली झलक हुई लीक

Chand Mera Dil: Bollywood की नई रोमांटिक फिल्म ट्रेडिशनल लुक में लक्ष्य और अनन्या पांडे की पहली झलक हुई लीक

September 27, 2025
Bareilly Breaking

Bareilly Breaking : मौलाना तौकीर रज़ा की गिरफ्तारी के बाद बरेली में बवाल, दो दिन के लिए इंटरनेट सेवा ठप

September 27, 2025
Delhi-Gurugram Expressway Accident update:कितने बार बिकी,कई बार ओवरस्पीडिंग के कट चुके हैं चालान थार बनी थी मौत की सवारी,

Delhi-Gurugram Expressway Accident update:कितने बार बिकी,कई बार ओवरस्पीडिंग के कट चुके हैं चालान थार बनी थी मौत की सवारी,

September 27, 2025
Bihar Women Employment Scheme 2025

Women Employment Scheme 2025: बिहार में महिला रोजगार योजना शुरू,हर पात्र महिला को ₹10,000 की पहली किस्त सीधे उनके बैंक खाते में पहुंची

September 27, 2025
UP Crime

कलयुगी बेटे ने मां के साथ की दरिंदगी, पोते को देनी पड़ी अपने ही पिता के खिलाफ गवाही…

September 27, 2025
Maulana Tauqeer Raza

14 दिन के लिए मौलाना तौकीर रज़ा को हुई जेल, जानें क्या है बरेली हिंसा का मामला ?

September 27, 2025
Radhe Maa in Avika Gor Wedding

अविका और मिलिंद को मिला राधे मां का आशिर्वाद, शो में आने से भड़के लोग

September 27, 2025
Asia Cup 2025: सुपर ओवर में हुए सुपर डुपर ड्रामे के बाद भारत को कैसे मिली जीत, अंपायरिंग विवाद से मचा बवाल

Asia Cup 2025: सुपर ओवर में हुए सुपर डुपर ड्रामे के बाद भारत को कैसे मिली जीत, अंपायरिंग विवाद से मचा बवाल

September 27, 2025
Delhi crime news: मॉर्निंग वॉक के दौरान बाइक सवार बदमाशों ने कांग्रेस नेता को गोली मार दिनदहाड़े की  हत्या

Delhi crime news: मॉर्निंग वॉक के दौरान बाइक सवार बदमाशों ने कांग्रेस नेता को गोली मार दिनदहाड़े की हत्या

September 27, 2025
New Rules: 1 अक्टूबर से बदलेंगे कौन से नियम जानिए रेलवे टिकट, पेंशन, UPI और गैस सिलेंडर के दामों में क्या होंगे नए बदलाव

New Rules: 1 अक्टूबर से बदलेंगे कौन से नियम जानिए रेलवे टिकट, पेंशन, UPI और गैस सिलेंडर के दामों में क्या होंगे नए बदलाव

September 27, 2025
news 1 india

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version