भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर को तगड़ा झटका लगा है। बता दें कि बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर पर महिला मोर्चा की निवार्तमान जिला अध्यक्ष सीमा राजभर ने पार्टी के नेताओं पर शोषण का आरोप लगाया है। वहीं सीमा राजभर ने पार्टी की सदस्यता से खुद और अपने साथ ही 30 से 40 समर्थकों के साथ पार्टी से इस्तीफा देने का निर्णय लिया है। वहीं उन्होंने कहा की हमे सिक्योरिटी के साथ जाने की इजाजत नहीं होती। सीमा राजभर ने राधिका पटेल पर आरोप लगाते हुए कहा कि ये महिलाओं को दबाने की कोशिश करती हैं, और उन्हें महिला के साथ सुरक्षाकर्मीयों को साथ ले जाने से दिक्कत है।
सीमा राजभर ने सुहलदेव पर लगाया शोषण का आरोप
सीमा राजभर ने पार्टी में शोषण का आरोप लगाते हुए कहा कि सुहलदेव भारतीय समाज पार्टी में महिलाओं के साथ शोषण किया जाता है। उन्होंने कहा कि सुहलदेव भारतीय समाज पार्टी से गंदी कोई पार्टी नहीं है। उन्होने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर को निशाने में लेते हुए कहा कि जब वो सपा के साथ रहते हैं तो योगी आदित्यनाथ खराब रहते हैं और जब वह भाजपा के साथ रहते है तो अखिलेश यादव खराब नजर आते हैं। मायावती और सोनिया गांधी तक ओम पआकाश राजभर की नजर में खराब है। उन्होंने मजाक उड़ाते हुए कहा कि केवल ओम प्रकाश राजभर ही अच्छे नेता हे। ओमप्रकाश राजभर जो कहते है वो करते भी है और काम ऐसा होता है की जो लोगोे को दिखे ही नहीं।
सीमा राजभर ने सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी को बताया गालीबाज पार्टी
सीमा राजभर ने कहा कि सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी का नाम गालीबाज पार्टी, शोषणबाज पार्टी और बहुरुपिया पार्टी रख देना चाहिए। इस पार्टी में सबसे ज्यादा शोष्ण महिलाओं का होता है। पहले सुहलदेव भारतीय समाज की जनसभा में सबसे ज्यादा महिलाए जाती थी लेकिन अब अब इक्का दुक्का महिलाएं ही जाती है। इनकी बहुरूपिया चाल समझ मे आ गया है इसलिये इस्तीफा देने जा रही हूं। आपको बता दें कि कुछ दिन पहले ही जिले के एक नेता ने अपने समर्थकों के साथ सुहलदेव भारतीय समाज पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। सीमा राजभर ने कहा कि बलिया से हम गंदगी निकाल कर रहेंगे। उन्होंने कहा कि महिलाओं का अगर शोषण करेंगे तो हम ओम प्रकाश के खिलाफ मुकदमा दर्ज करेंगे।