नई दिल्ली: साल 1997 में आई Hollywood फिल्म टाइटैनिक (Titanic) तो आपको याद ही होगी। इस फिल्म ने रिलीज के बाद दुनिया में कई नए रिकॉर्ड बनाए थे। एक डूबते हुए जहाज की कहानी में दो लोगों के बीच प्यार को बखूबी दर्शाया गया था। फिल्म की कहानी लोगों को काफी पसंद आई थी। भले ही इस फिल्म को आए 24 साल बीत गए हो लेकिन आज भी इस फिल्म से जुड़ी सुनहरी यादें लोगों के जेहन में ताजा है।

आप सोच रहे होंगे कि आज क्यों इस फिल्म का जिक्र किया जा रहा है तो चलिए बताते हैं आपको इसके बारे में।

Titanic में Jack Dawson (जैक डॉसन) का किरदार निभा कर लोगों के दिलों में बस जाने वाले Leonardo DiCaprio (लियोनार्डो डिकैप्रियो) आज अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। उनके इस खास दिन पर आज आपको बताने जा रहे हैं उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातों के बारे में।

Leonardo DiCaprio ऐसे अभिनेता हैं जिन्हें हॉलीवुड में ही नहीं बल्कि भारत में भी काफी पसंद किया जाता है। DiCaprio विश्व के बेहतरीन अभिनेताओं की श्रेणी में शुमार होते हैं। एक्टर अपनी निजी लाइफ में भी काफी रोमांटिक है। आजकल उनके रिलेशनशिप को लेकर काफी ख़बरे उड़ रही हैं।

ख़बर है कि Leonardo DiCaprio मॉडल Gigi Hadid (गिगी हदीद) को डेट कर रहे हैं। इन ख़बरों को लेकर चर्चा और भी तब तेज होने लगी थी जब दोनों को साथ में न्यूयॉर्क फैशन वीक फंक्शन के दौरान किस करते हुए देखा गया था। इसके बाद दोनों की तस्वीरें भी काफी वायरल हुई थीं।

फॉक्स न्यूज से मिली जानकारी के मुताबिक डिकैप्रियो कुछ महीनों पहले ही हदीद के साथ न्यूयॉर्क के कासा सिप्रियानी में देखे गए थे। इतना ही नहीं दोनों को कई बार हैंगआउट करते हुए भी देखा गया है।

आपको बता दें इससे पहले लियोनार्डो डिकैप्रियो Camilla Morrone (कैमिला मोरोन) के साथ रिलेशनशिप में थे। दोनों का रिश्ता 4 सालों तक चला था।

आपकी जानकारी के लिए बता दें, Leonardo DiCaprio को लेकर कई बार मीम्स बन चुके हैं कि वह 25 साल से ज्यादा उम्र की लड़कियों को डेट नहीं करते हैं। साल 2016 में फिल्म The Revenant में शानदार अभिनय के लिए बेस्ट एक्टर ऑस्कर (Oscar) अवार्ड भी DiCaprio अपने नाम कर चुके हैं।