मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज यूपी में निवेश को बढ़ावा देने के लिए यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 के लिए नई दिल्ली में आयोजित कर्टेन रेजर सेरेमनी में शामिल हुए। इस कार्यक्रम को दिल्ली के सुषमा स्वराज प्रवासी भारतीय भवन में आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश को बड़ी अर्थव्यवस्था को तैयार करने के लिए क्षमतावान प्रदेश बताया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी ने इन्वेस्टर्स की सुविधा के लिए दो पोर्टल का शुभारंभ भी किया।
उत्तर प्रदेश में अब बड़ा करिश्मा करने की क्षमता
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए, योगी ने कहा हमने लगभग 21 देशों से हमारे साथ भागीदारी करने का अनुरोध किया है। जिनमें से नीदरलैंड, डेनमार्क, सिंगापुर, फ्रांस, यूनाइटेड किंगडम और मॉरीशस सहित कई देशों ने हमारे साथ साझेदारी करने के लिए अपना समर्थन में हामी भरी है। उत्तर प्रदेश अर्थव्यवस्था को तैयार करने के लिए क्षमतावान प्रदेश है। जहां उन्होंने साफ कहा कि उत्तर प्रदेश में अब बड़ा करिश्मा करने की क्षमता है।
अर्थव्यवस्था को 5 ट्रिलियन डॉलर बनाने में यूपी की अहम भूमिका
यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स सेरेमनी को संबोधित करते हुए सीएम बोलें भारत की उत्तर प्रदेश राज्य को 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लिए अपनी अंहम भूमिका को निभाना है। जिसके लिए राज्य सरकार ने आगामी पांच वर्ष के कार्यक्रम को सबके सामने प्रस्तुत किया है। हमारी सरकार 10-12 फरवरी 2023 को लखनऊ में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन करने जा रही है।
प्रधानमंत्री मोदी के सपने को साकार करना हमारा लक्ष्य
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 को सम्बोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश सरकार का लक्ष्य प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सपने को साकार करना है। प्रधानमंत्री मोदी के आत्मनिर्भर अभियान में यूपी अग्रणी अपनी भूमिका निभा रहा है। और उत्तर प्रदेश परिवर्तनशील यात्रा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। बीते पांच साल में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं।