उत्तर प्रदेश के वाराणसी में शनिवार को एक बड़ा नाव हादसा हो गया है। एक बार फिर जिला प्रशासन की ढिलाई और नाविकों की कारगुजरी गंगा में जानलेवा साबित हुई है। शनिवार की सुबह दक्षिण भारत के करीब 34 सैलानियों से भरी ओवरलोडेड नौका गंगा में डूब गई। वहीं हादसे की जानकारी होने के बाद प्रशासन के हाथ पांव फूल गए। वहीं सूचना मिलते ही एनडीआरफ और जल पुलिस की टीम राहत और बचाव कार्य में जुट गई।
पुलिस के अनुसार सभी लोगों को स्थानिय लोगों के सहयोग से सुरक्षित निकाल लिया गया है। बताया गया है कि इसमें से दो लोगों की हालत गंभीर होने की वजह से उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा होने के बाद चीख पुकार मचते ही लोग बचाव के लिए अपने संसाधनों के साथ मौके पर पहुंचने लगे। एक एक कर सैलानियों को बचाने का काम शुरु हुआ तब तक दो लोगों की हालत चिंताजनक होने की वजह से उनको अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। हादसा होते देखकर मानकों का पालन न करने वाला नाविक भी मौके से फरार हो गया।
वहीं पुलिस इस मामले में अब अभियोग पंजीकृत कर कार्रवाई की तैयारी में है। वाराणसी में शनिवार की सुबह करीब सात बजे उस समय बड़ा हादसा हो गया जब अहिल्याबाई घाट के सामने यात्रियों से भरी नाव अचानक डूबने लगी। गंगा में नाव डूबने की जानकरी होने के बाद चीख पुकार मच गई। चीख पुकार के बाद स्थानीय नाविकों के साथ पुलिस और बचाव की टीम भी मौके पर पहुंच गई। इस घटना में दो लोगों की हालत गंभीर होने की वजह से आनन- फान उन्हें कबीर चौरा मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थानिय नाविकों के अनुसार सभी यात्री दक्षिण भारत के रहने वाले है।
वहीं इस हादसे के बाद नाविक मौके से फरार हो गया है. पुलिस न ेभी मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लेने के साथ ही सैलानियों के बारे में जानकारी ली। हादसे में दो ही हालत गंभीर होने के बाद आनन फानन उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसमें एक श्रद्धालु की हालत गंभीर देख मंडलीय अस्पताल के डॉक्टरों ने बीएचयू रेफर कर दिया है। दूसरे मरीज का इलाज मंडलीय अस्पताल में चल रहा है।