Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
2 दिसंबर को Twitter Blue होगा दोबारा लॉन्च, अब तीन अलग रंगो में होगा टिक मार्क

Twitter Blue: 2 दिसंबर को Twitter Blue होगा दोबारा लॉन्च, अब तीन अलग रंगो में होगा टिक मार्क

Elon Musk अभी लगातार चर्चा में बने हुए हैं। Twitter खरीदने के बाद से वो लगातार नए एक्सपेरिमेंट्स कर रहे हैं। कंपनी सभी यूजर्स को पेड ब्लू टिक देने के लिए Twitter Blue लॉन्च किया था. वहीं इससे यूजर्स सब्सक्रिप्शन लेकर ट्विटर पर ब्लू टिक ले सकते थे। लेकिन इसके गलत इस्तेमाल के बाद इस सर्विस को बंद करना पड़ा है। अब एलन मस्क ने Twitter Blue सर्विस की री-लॉन्चिंग का एलान कर दिया है। Twitter Blue को दो दिसंबर से फिर से लॉन्च किया जाएगा। Twitter Blue एक प्रीमियम सब्सक्रिप्शन आधारित सर्विस है। Twitter Blue की री- ल़ॉन्चिंग के साथ ही अब ट्वीटर के टिक का रंग भी अलग-अलग होगा। ट्विटर पर गोल्ड चेक मार्क कंपनी के लिए, ग्रे सरकार के लिए और ब्लूटिक आम आदमी के लिए होगा।

इसके अलावा सभी वेरिफाइड अकाउंट का फिर से वेरिफिकेशन होगा। इससे पहले ट्विटर पर ब्लू टिक राजनेता, मशहूर हस्तियां , पत्रकार और सेलेब्रिटी के लिए होता था। एलन मस्क ने Twitter Blue की री-लॉन्चिंग में देरी को लेकर माफी भी मांगी है। Twitter Blue के लिए यूजर्स को पैसे देने होंगे। कहा जा रहा है कि भारत में Twitter Blue की कीमत 720 रुपये होगी, हालांकी अमेरीका और अन्य देशों में इसकी कीमत 8 डॉलर बताई जा रही है। नई सर्विस के अलावा वर्चुअल जेल पर भी काम चल रहा है।

वहीं यह भी कहा जा रहा है कि नए अपडेट के बाद पॉलिसी उल्लंघन होने पर यूजर्स के अकाउंट वर्चुल जेल की सजा होगी और अकाउंट के साथ ही यह भी बताया जाएगा कि बैन कब हटेगा। एलन मस्क ने कहा कि वह पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टविट्र हैंडल को बहाल करने के बाद अन्य निलंबित खातों के लिए सामान्य माफी शुरु करेंगे। मस्क ने ट्विटर पर लिखा, “जनता ने अपनी राय दे दी है। माफी अगले सप्ताह से शुरू हो रही है। वोक्स पॉपुली, वोक्स देई।” वोक्स पॉपुली, वोक्स देई एक लैटिन मुहावरा है जिसका अर्थ है “जनता की आवाज, ईश्वर की आवाज है।”

Exit mobile version