रविवार, सितम्बर 27, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Delhi MCD Election: ओवैसी की धमाकेदार एंट्री, केजरीवाल को ‘छोटा रिचार्ज’ बताते हुए कहा- 2013 के नरेंद्र मोदी हैं

by Anu Kadyan
नवम्बर 28, 2022
in एडिटर चॉइस, दिल्ली, बड़ी खबर, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली MCD चुनाव में AIMIM के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी की एंट्री हो चुकी है। उन्होंने चुनावी रण में उतरते ही दिल्ली के सीएम और आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल पर कटाक्ष करते हुए ‘छोटा रिचार्ज’ शब्द का इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री ने मुसलमानों को बदनाम किया। इसी कड़ी में अब वह नरेंद्र मोदी के सभी रिकॉर्ड को तोड़ना चाहते हैं।

‘2020 के दंगों में केजरीवाल गायब थे’

बता दें कि ओवैसी 4 दिसंबर को होने वाले दिल्ली नगर निगम चुनाव में सीलमपुर से AIMIM के प्रत्याशी के प्रचार लिए दिल्ली पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने आरोप लगाते हए कहा कहा कि फरवरी 2020 में जब उत्तर पूर्वी दिल्ली में दंगें हुए उस वक्त केजरीवाल गायब हो गए थे। जबकि वह शाहीनबाग में संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन करने वालों के खिलाफ बोले थे। 

RELATED NEWS

Delhi Meeting : योगी दिल्ली पहुंचे, मोदी से मिले, नितिन नबीन से मुलाकात में क्या राज्यसभा चुनाव पर चर्चा संभव

सितम्बर 26, 2026
Van Film Thumak Thumak Song

सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़

सितम्बर 22, 2026

‘उस समय भी केजरीवाल जहर उगल रहे थे’

दिल्ली MCD चुनाव में AIMIM ने 16 उम्मीदवार उतारे हैं। वहीं AIMIM के प्रमुख ने कहा कि “जब लोग कोविड-19 से जूझ रहे थे। अस्पताल में बिस्तरों और ऑक्सीजन के लिए संघर्ष कर रहे थे। उस समय भी दिल्ली के मुख्यमंत्री जहर उगला रहे थे। दिल्ली के सीएम कह रहे थे कि तब्लीगी जमात के कारण कोरोना वायरस फैल रहा है।”

ओवैसी ने कहा कि “दिल्ली में कोविड मामलों की सूची में एक तब्लीगी जमात के सदस्यों का था। जिसमें उन्हें ‘सुपर-स्प्रेडर्स’ के रूप में बताया जाता था। जिसके बाद से पूरा देश मुसलमानों पर शक करने लगा। नफरत बढ़ गई। जिसके चलते कई लोगों पर हमला किया गया। इसके लिए दिल्ली के सीएम जिम्मेदार हैं।”

‘AAP बीजेपी को जीताने में मदद करती है’

वहीं इस बीच हैदराबाद के सांसद ने जनसभा में दावा करते हुए कहा कि “केजरीवाल की पार्टी के एक व्यक्ति जो बाद में बीजेपी में शामिल हो गया उसने गोली मारों का नारा लगाया थे। “दिल्ली के मुख्यमंत्री ने तब्लीगी जमात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई, लेकिन इस व्यक्ति के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। केजरीवाल 2013 के नरेंद्र मोदी हैं जो उनके सारे रिकॉर्ड तोड़ना चाहते हैं।” 

वहीं ओवैसी ने कहा कि “2020 के दंगों में लोगों के घर जलाए गए उन्हें मारा गया। AIMIM प्रमुख ने कहा कि केजरीवाल की पार्टी बीजेपी को जीतने में मदद करती है और कहती है कि ओवैसी की वजह से बीजेपी को फायदा हुआ है।”

‘पतंग के सामने वाला बटन दबने से आपके वोट की कीमत बढ़ेगी’

ओवैसी ने आगे कहा कि “आपने कांग्रेस को वोट दिया। लेकिन वह फिर भी बीजेपी को नहीं रोक सकी। आपने ‘आप’ को वोट दिया लेकिन फिर भी बीजेपी सत्ता में आई। अगर ‘आप’ पतंग को देंगे तो आपके वोट की कीमत बढ़ जाएगी। चाहे बीजेपी, कांग्रेस या फिर दिल्ली के मुख्यमंत्री का छोटा रिचार्ज। वे कभी भी नहीं चाहेंगे कि आप अपना नेतृत्व खड़ा करें।” 

Tags: ArvindKejriwalasaduddin owaisidelhi mcd electionnarendra modiNews1Indiasmall recharge
Share196Tweet123Share49

Anu Kadyan

Related Posts

Delhi Meeting : योगी दिल्ली पहुंचे, मोदी से मिले, नितिन नबीन से मुलाकात में क्या राज्यसभा चुनाव पर चर्चा संभव

by SYED BUSHRA
सितम्बर 26, 2026

Yogi Adityanath Delhi Meeting: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को दिल्ली पहुंचे। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात...

Van Film Thumak Thumak Song

सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़

by SYED BUSHRA
सितम्बर 22, 2026

नई दिल्ली, 21 सितंबर 2026: सुपरनैचुरल फैंटेसी फिल्म ‘वन’ का बहुप्रतीक्षित ठुमका गाना लॉन्च होते ही चर्चा का विषय बन...

PM Modi 76th Birthday 2026

PM Modi Birthday 2026 : पीएम मोदी के जन्मदिन पर संगम से काशी तक खास आयोजन, लंबी उम्र के लिए हुई पूजा

by SYED BUSHRA
सितम्बर 16, 2026

PM Modi 76th Birthday 2026:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 76वां जन्मदिन 17 सितंबर 2026 को देशभर में विभिन्न कार्यक्रमों के साथ...

gomti book festival lucknow

Gomti Book Festival: सीएम योगी की युवाओं से अपील- सोशल मीडिया पर समय न गंवाएं, किताबें पढ़ने की डालें आदत

by SYED BUSHRA
सितम्बर 12, 2026

 Gomti Book Festival Lucknow:प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 12 सितंबर को लखनऊ यूनिवर्सिटी में पांचवें गोमती बुक फेस्टिवल का...

BRICS 2026 शिखर सम्मेलन के लिए भारत मंडपम पूरी तैयार, पीएम मोदी ने तैयारियों का वीडियो साझा किया

BRICS 2026 शिखर सम्मेलन के लिए भारत मंडपम पूरी तैयार, पीएम मोदी ने तैयारियों का वीडियो साझा किया

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 10, 2026

नई दिल्ली में 12 और 13 सितंबर 2026 को होने वाले 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की तैयारियां पूरी कर ली...

Next Post

MP News: शिवराज सरकार का बड़ा फैसला, एक लाख युवाओं को मिलेगा शिक्षा विभाग में रोजगार का अवसर

Whatsapp Data Leak: 84 देशों के 50 करोड़ WhatsApp यूजर्स की प्राइवेट इन्फॉर्मेशन लीक, फोन नंबर ऑनलाइन बेच रहे हैं हैकर्स

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In