दुनिया भर में अमीरों की तादाद दर- बदर बढ़ती जा रही है। जिसके चलते भारत में भी करोड़पतियों की लिस्ट में लगातार नए नाम शामिल हुए हैं। पर एक ऐसी रिपोर्ट भी सामने आयी है। जो काभी चिंताजनक है। आपको बता दे, कोरोना काल में अमीरों के देश छोड़ने की रफ्तार में जो कमी आई थी, वह एक बार फिर तेज हो गई है। जिसके चलते हेनले एंड पार्टनर्स की एक रिपोर्ट बताती है, की सालभर में भारत के 8,000 करोड़पतियों ने देश को छोड़ा है। जिसके चलते अब इन आंकड़े के साथ भारत अमीरों के पलायन के मामले में टॉप-3 देशों में शामिल हो गया है।
देश छोड़ने की रफ्तार में भारत समेत दो देश और शामिल
हालांकि ऐसी खबरें आपने पहले भी कई बार सुनी होंगी। एक ओर जहां दुनिया के शीर्ष अमीरों की लिस्ट में भारतीय उद्योगपतियों का डंका बज रहा है, तो वहीं अमीरों के भारत छोड़कर दूसरा ठिकाना तलाशने की दर में भी जोरदार इजाफा हुआ है। आंकड़ो की माने तो साल 2022 में ही हजारों करोड़पतियों ने भारत को अलविदा बोल दिया है। रिपोर्ट में हुए खुलासे के मुताबिक भारत दुनिया के उन तीन देशों में शामिल है, जहां से करोड़पतियों का पलायन सबसे ज्यादा हुआ है। आपको बता दें, साल 2022 में अभी तक रूस, चीन और भारत ने सबसे ज्यादा करोड़पतियों को खोया है। यानी कह सकते है इन 3 देशों में करोड़पतियों की संख्या में सबसे ज्यादा कमी आई है। रिपोर्ट के मुताबिक इन 3 देशों में से रूस में 15,000, चीन ने 10,000 और भारत में 8000 करोड़पति बाहर चले गए हैं।
भारत से बड़ी संख्या में माइग्रेट हो रहे करोड़पति पर नए मिलेनियर्स भी आ रहे
रिपोर्ट कि माने तो भारत में करोड़पतियों के माइग्रेशन से होने वाला नुकसान के तुलना में देश कहीं ज्यादा नए करोड़पति पैदा करता है। रिपोर्ट में ये उम्मीद भी जताई गई है कि भारत में हाई नेटवर्थ इंडीविजुअल्स की संख्या साल 2031 तक 80 फीसदी बढ़ जाएगी। इसके आधार पर ये देश सबसे तेजी से बढ़ने वाले वैल्थ मार्केट्स में से एक होगा। हालांकि, रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि देश में स्टैंडर्ड ऑफ लिविंग बेहतर होने के बाद देश छोड़ने वाले ये अमीर दोबारा अपने वतन लौट सकते हैं।
इन देशों में करोड़पति अपना नया ठिकाना तलाश रहे
वर्ष 2022 में अब तक दुनिया के तमाम देशों से लगभग 88,000 हाई नेट वर्थ वाले लोगों ने दूसरे देशों को चुना है। भारत-रूस और चीन ही नहीं इसके अलावा भी कई देश इसमे शामिल है। दूसरे देशो में ठिकाना तलाश रहे करोड़पति में हांगकांग से 3000 लोग, यूक्रेन से 2800 करोड़पतियों ने भी देश छोड़ा है। ब्रिटेन के 1500 लोगों ने देश छोड़ा है, यह लिस्ट में सातवें नंबर पर है। वहीं, जिन देशों में करोड़पति अपना नया ठिकाना तलाश रहे हैं उनमें यूएइ्र, सिंगापुर और ऑस्टेलिया टॉप पर है। रिपोर्ट के मुताबिक अपना देश छोड़ने वाले करोड़पतियों में से यूएई में इस वर्ष 4000, ऑस्ट्रेलिया में 3500 और सिंगापुर में 2800 लोग बसे हैं।