भारत इस साल जी20 देशों की अध्यक्षता करेगा। इसका ऐलान पहले ही हो चुका था। वहीं, एक दिसंबर यानी की आज औपचारिक रूप से भारत जी20 की अध्यक्षता ग्रहण करेगा। इस मौके को खास बनाने के लिए केंद्र ने विशेष तैयारियां की हैं। वहीं इस मौके पर देशभर में फैले यूनेस्को के विश्व धरोहर स्थल समेत केंद्र सरकार संरक्षित 100 स्मारकों को सप्ताह भर के लिए रोशनी से जगमग किया जाएगा। इन पर लाइट से जी20 के लोगो भी दर्शाया जाएगा। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण का कहना है की उच्च स्तर के गणमान्य व्यक्ति और प्रतिनिधि विभिन्न केंद्रीय संरक्षित स्मारकों को दुनियाभर के सामने उजागर करने का सुनहरा मौका है।
यूनेस्को की विश्व विरासत सूची में शमिल साइटों को ध्यान में रखकर एसएसआई संरक्षित स्मारकों/ स्थलों पर विशेष ब्रांडिंग और प्रचार योजना तैयार की गई है। इस लिहाज से यह निर्णय लिया गया है की 100 केंद्रीय संरक्षित स्मारको को लिस्ट में शामिल किया जाएगा।
बता दें कि भारत में 55 स्थानों पर 200 से अधिक बैठकें आयोजीत की जाएंगी इससे पहले अधिकारियों ने कहा था कि जी20 की पहली बैठक दिसंबर के पहले सप्ताह में उदयपुर में होगी, जब जी20 शेरपा की बैठक होगी।
वहीं बुधवार को एक वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा कि यूनेस्को के तहत सूचीबद्ध एएसआई साइटों सहित 100 एसएसआई साइटों को एक सप्ताह के लिए रोशन किया जाएगा। सभी स्मारकों पर जी20 का लोगो को लाइट से दर्शाया जाएगा। स्मारकों पर अनुमानित लोगो का आकार साइट की प्रकृति और डिजाइन पर निर्भर करेगा।
उन्होंने कहा की ताजमहल, आगरा किला और फतेहपुर सीकरी, तीनो यूनेस्को के विश्व धरोहर स्थलों पर लोगों को साइटों के पास स्थापित एक यूनीपोल पर पेश किया जाएगा।
गौरतलब है की भारत में कुल 40 सांस्कृतिक और प्राकृतिक स्थल है, जिन्हे यूनेस्को ने विश्व विरासत स्थल का दर्जा दिया है और अधिकांश संस्कृति स्थल भारतीय पुरातत्व सर्वोक्षण के अधीन है। जिन अन्य स्थलों को रोशनी से जगमग किया जाएगा, उनमें कोलकता में मेटकाफ हॉल और करेंसी बिल्डिंग, बिहार में नालंदा विश्वविद्यालय के खंडहर और राजगीर में प्राचीन संरचनाएं और अन्य स्मारक, गोवा में बेसिलिका ऑफ बॉम जीसस और चर्च ऑफ लेडी ऑफ रोजरी, टीपू सुलतान का महल और गोल गुम्बाज शामिल है। कुर्नाटक और सांची बौद्ध स्मारक और मध्य प्रदेश में ग्वालियर किला शामिल है।
पीएम मोदी ने किया था लॉन्च
जी20 की अध्यक्षता का ऐलान होने के बाद पीएम मोदी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए जी20 के नए लोगो थीम और वेबसाइट का अनावरण किया था। इस मौके पर संबोधित करते हुए उन्होंने कहा था की जीए20 का ये लोगो केवल एक प्रतीक चिन्ह नही है बल्कि ये एक संदेश है। ये एक भावना है, जो हमारी रगों में है। ये एक संकल्प है, जो हमारी सोच में शामिल रहा है। पीएम ने अपने संबोधन में कहा कि एक दिसंबर से भारत G20 की अध्यक्षता करेगा। भारत के लिए यह एक ऐतिहासिक अवसर है इसलिए आज इस समिट की वेबसाइट, थीम और लोगो को लांच किया गया है। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर मैं सभी देशवासियों को बहुत-बहुत बधाई देता हूं।