Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
गोवा घूमने आई रूसी महिला से होटल में बलात्कार

Goa: घूमने आई रूसी महिला से होटल में बलात्कार, पुलिस ने रूम बॉय शकील और सैनुद्दीन को किया गिरफ्तार

भारत हमेशा से ही अपनी खूबसूरती और आदर सत्कार के लिए जाना जाता है। लेकिन कुछ लोगो के वजह से लगातार शर्मिंदा भी होना पड़ता है। ऐसा ही एक केस गोवा से आया है। जहां एक रूसी महिला यात्रा के पहले ही दिन दुष्कर्म का शिकार हो गई। रूसी महिला से रेप के आरोप में 2 नेपाली नागरिकों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

शकील और सैनुद्दीन नाम से हुई आरोपियों की पहचान

रिपोर्ट्स के मुताबिक 1 दिसंबर यानी बृहस्पतिवार को उत्तरी गोवा के कैलंगुट स्थित होटल में एक रूसी महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। शिकायत मिलते ही पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में दो नेपाली युवकों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों की पहचान शकील अंसारी और सैनुद्दीन अंसारी के तौर पर की गई है। आपको बता दें, शकील अंसारी और सैनुद्दीन अंसारी दोनों आरोपित नेपाल के बर्दिया के रहने वाले बताए जा रहे हैं जो की होटल में रूम बॉय का काम करते थे।

पहले ही दिन महिला के साथ हैवानियत की गई

पुलिस की जानकारी में पता चला कि रुसी महिला अपने 2 दोस्तों के साथ गोवा के होटल में ठहरी हुई थी। जिसके चलते पहले ही दिन रुसी महिला के साथ हैवानियत की गई। आपको बता दें, बृहस्पतिवार को जब रुसी महिला गोवा पहुँची तो उसके बाद अपने दोस्तो के साथ घूमने निकल गई। गोवा में घुमनें के बाद शाम को महिला अपने होटल में पहुँची। बताया जा रहा है होटल में पहुँचने के बाद महिला ने शराब का सेवन किया और अपने कमरे में सोने के लिए चली गई।

नशे का फायदा उठाकर महिला के साथ किया दुष्कर्म

आरोपित महिला के कमरे में सफाई के बहाने घुसते है और मौका देख आरोपित महिला के नशे का फायदा उठाकर उसके साथ दुष्कर्म करते है। नशे में होने की वजह से उस समय महिला कुछ समझ नहीं पाती। लेकिन जैसे ही महिला शोर मचाने लगती है। तो सब वहां पहुचं जाते हैं और पुलिस को इस मामले की पुरी जानकारी देते है। जिसके बाद से ही पुलिस ने शिकायत मिलते ही मामला दर्ज कर जाँच शुरु कर दी है।

Exit mobile version