रविवार, अगस्त 23, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home राज्य दिल्ली

LIVE | Delhi MCD Election Result 2022: एमसीडी में BJP का राज खत्म, 101 सीटों पर बीजेपी और 129 सीटों पर AAP की जीत, कांग्रेस पार्टी को मिले 8 सीट

by Juhi Tomer
दिसम्बर 7, 2022
in दिल्ली, बड़ी खबर, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली में पीछले 15 साल से बीजेपी का कब्ज़ा रहा है। बता दें कि 2017 के चुनाव में बीजेपी को 181 और आम आदमी पार्टी को 48 सीट मिली थी। वहीं, कांग्रेस को 31 सीट मिली थी। लेकिन इस बार का एग्जिट पोल कुछ और ही कह रहा है। एग्जिट पोल के नतीजों से केजरीवाल और उनकी पार्टी के नेता उत्साहित है। दिल्ली में आज नगर निगम चुनाव का रिजल्ट आजाएगा। बता दें कि एमसीडी चुनाव के लिए 4 दिसंबर को मतदान हुआ था। वोटों की गिनती आज सुबह 8 बजे से शुरु हो गई है। आज दोपहर तक ये साफ हो जाएगा कि दिल्ली की जनता ने किस पर भरोसा किया हालांकि एग्जिट पोल के नतीजे आम आदमी पार्टी के पक्ष में दिख रहा है।

2:11 AM, 7 DEC

RELATED NEWS

BJP New Team: नितिन नवीन की टीम में बड़ा बदलाव, अमित मालवीय बाहर; स्मृति ईरानी और राम माधव की वापसी

BJP New Team: नितिन नवीन की टीम में बड़ा बदलाव, अमित मालवीय बाहर; स्मृति ईरानी और राम माधव की वापसी

अगस्त 17, 2026
BJP National Team: भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में MP को बड़ा तोहफा, 4 नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी

BJP National Team: भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में MP को बड़ा तोहफा, 4 नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी

अगस्त 17, 2026

AAP पार्टी ने बहुमत का आकड़ा किया पार

दिल्ली नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी ने बहुमत का आकड़ा पार कर लिया है। 239 सीटों के नतीजे में आम आदमी पार्टी ने 130 सीट पर जीत हासिल कर ली है। वहीं बीजेपी को 99 सीटों पर कामयाबी मिली है।

12:50 AM, 7 DEC

अब तक 196 सीटों के नतीजे आए, AAP 106 सीटों पर जीती

AAP ने 106 सीटों पर जीत हासिल की है और 26 पर आगे चल रही है, बीजेपी ने 84 सीटों पर जीत हासिल की है और 20 सीटों पर आगे चल रही है, मतगणना जारी है।

कांग्रेस ने 5 सीटें जीत ली हैं, 5 पर आगे हैं और निर्दलीय उम्मीदवार ने 1 जीत दर्ज़ की, 3 पर आगे हैं।#DelhiMCDPolls pic.twitter.com/4UY52YaKO1

— News1India (@News1IndiaTweet) December 7, 2022

दिल्ली नगर निगम चुनाव के नतीजे तेजी से आने लगे है। अब तक 196 सीटों के परिणाम आ गए हैं। इनमें से आम आदमी पार्टी को 106, बीजेपी को 84, कांग्रेस को 5 और अन्य को 1 सीटें मिली हैं। 54 सीटों पर काउंटिंग जारी है।

12:28 AM, 7 DEC

AAP सांसद राघव चड्ढा बोले -दिल्ली में BJP ने कर दी है गंदगी

दिल्ली नगर निगम चुनाव को लेकर AAP सांसद राघव चड्ढा ने कहा है, दिल्ली में BJP ने गंदगी कर दी है, नगर निगम की पहली और संवैधानिक जिम्मेदारी साफ-सफाई की होती है। दिल्ली के लोगों ने अरविंद केजरीवाल को जो जिम्मेदारी दी, उन्होंने उसे पूरा किया। अब नगर निगम की जिम्मेदारी हमारे पास आ जाएगी तो साफ- सफाई होगी, दिल्ली सुंदर बनेगी।

12:12 AM, 7 DEC

AAP को 82 सीटों पर जीत, कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना किया शुरु

AAP ने 75 सीटों पर जीत हासिल की है और 60 पर आगे चल रही है, बीजेपी ने 55 सीटों पर जीत हासिल की है और 48 सीटों पर आगे चल रही है, मतगणना जारी है।

कांग्रेस ने 4 सीटें जीत ली हैं, 5 पर आगे हैं और निर्दलीय उम्मीदवार ने 1 जीत दर्ज़ की, 2 पर आगे हैं।#DelhiMCDPolls #MCDElectionResults pic.twitter.com/7SLap3DR0V

— News1India (@News1IndiaTweet) December 7, 2022


दिल्ली में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरु कर दिया है। चुनाव आयोग के मुताबिक दिल्ली नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी को अब तक 82 सीटों पर जीत मिल चुकी है। इसके अलावा बीजेपी को 62 सीटों पर जीत मिली है।

11:55 AM, 7 DEC

AAP पार्टी के दफ्तर में जश्न शुरू

#Delhi: आम आदमी पार्टी समर्थकों ने पार्टी कार्यलाय के बाहर जश्न मनाया।#MCDElectionResults #MCDResults @AapAadmiParty pic.twitter.com/88aIQ7Ru5c

— News1India (@News1IndiaTweet) December 7, 2022

आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के घर पार्टी के सांसद संजय सिंह पहुंचे हैं। वहीं दूसरी तरफ आप पार्टी के दफ्तर में जश्न शुरु हो गया है।

11:48 AM, 7 DEC

आम आदमी पार्टी(AAP) 66 सीटों पर, भाजपा 47

आधिकारिक रुझानों में आम आदमी पार्टी(AAP) 66 सीटों पर, भाजपा 47, कांग्रेस 5 सीटों पर, निर्दलीय 1 और अन्य 1 पर आगे चल रहे हैं।

11:45 AM, 7 DEC

AAP 64 और BJP ने 50 सीटों पर हासिल की जीत

दिल्ली एमसीडी चुनाव में आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर बढ़त बना रखी है। आम आदमी पार्टी को अब तक 64 सीटों पर जीत मिल चुकी है। इसके अलावा बीजेपी ने 50 सीटों पर कामयाबी हासिल कर ली है।

11:35 AM, 7 DEC

एमसीडी चुनाव में अब तक 39 सीटें जीत चुकी हैं AAP


चुनाव आयोग के मताबिक दिल्ली नगर निगम चमनाव में अब तक…

बढ़त जीत
आप-94 39
बीजेपी-70 35
कांग्रेस -06 04
निर्दलीय-01 01

10:36 AM, 7 DEC

MCD Election में AAP को अब तक मिले 42.65 प्रतिशत वोट


दिल्ली नगर निगम चुनाव में अब तक आम आदमी पार्टी को 42.65 प्रतिशत, बीजेपी को 38.71 और कांग्रेस को 12.51 प्रतिशत वोट मिले हैं। असके अलावा एआईएमआईएम को 0.64 प्रतिशत वोट मिले है।

10:25 AM, 7 DEC

BJP और AAP पार्टी दोनों बराबर

#DelhiMCDPolls | ताज़ा आधिकारिक रुझानों में आम आदमी पार्टी(AAP) 112 सीटों पर, भाजपा 112 AAP, कांग्रेस 12 सीटों पर, निर्दलीय 4 और अन्य 2 पर आगे चल रहे हैं।#MCDResults pic.twitter.com/mOZ28HKkII

— News1India (@News1IndiaTweet) December 7, 2022

ताज़ा आधिकारिक रुझानों में आम आदमी पार्टी(AAP) 112 सीटों पर, भाजपा 112 AAP, कांग्रेस 12 सीटों पर, निर्दलीय 4 और अन्य 2 पर आगे चल रहे हैं।

10:20 AM, 7 DEC

सीलमपुर में निर्दलीय हज्जन शकीला जीती

एमसीडी चुनाव मे एक बार फिर से रुझानों में आम आदमी पार्टी को बहुमत मिलता दिख रहा है। इस बीच सीलमपुर में हज्जन शकीला को जीत मिली है। हज्जन शकीला निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर मैदान में थी।

10:15 AM, 7 DEC

BJP 2 सीटों पर जीती

दिल्ली नगर निगम चुनाव के अब तक 3 वार्ड के नतीजे सामने आ गए हैं। 2 पर बीजेपी को जीत मिली है। वहीं आम आदमी पार्टी को एक सीट पर जीत मिली है।

10:14 AM, 7 DEC

MCD चुनाव का पहला नतीजा आया सामने, दरियागंज से AAP की हुई जीत

दरियागंज से आम आदमी पार्टी की सारिका चुनाव जीत गई है। आपको बता दें कि दिल्ली नगर निगम चुनाव के 250 सीटों के लिए काउंटिंग जारी है।

10:11 AM, 7 DEC

BJP 115 और AAP 123 सीटों पर आगे

एमसीडी चुनाव में आम आदमी पार्टी पहले नंबर पर बनी हुई है। आम आदमी पार्टी 123 सीटों पर आगे है। जबकि बीजेपी 115 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं कांग्रेस 7 सीटों पर आगे है। अन्य 5 सीटों पर आगे है ।

10:04 AM, 7 DEC

आम आदमी पार्टी अब 113 सीटों पर आगे

चुनाव आयोग के मुताबिक आम आदमी पार्टी लगातार रुझानों में आगे निकलती दिख रही है। आम आदमी पार्टी अब 113 सीटों पर आगे हैं। वहीं बीजेपी 106, कांग्रेस 110, एनसीपी 1 और अन्य 4 सीटों पर आगे चल रही है।

09:47 AM, 7 DEC

चुनाव आयोग के मुताबिक BJP अभी भी सबसे आगे

#DelhiMCDPolls | नवीनतम आधिकारिक रुझानों में बीजेपी 110 सीटों पर, AAP 100 पर, कांग्रेस 9 पर, निर्दलीय 3 और एनसीपी 1 पर आगे चल रही है।#AAP #BJP pic.twitter.com/NpGxhdjCHd

— News1India (@News1IndiaTweet) December 7, 2022

चुनाव आयोग के मुताबिक दिल्ली एमसीडी चुनाव में बीजेपी 110, जबकि आम आदमी पार्टी 100 सीटों पर आगे चल रही है। इसके अलावा कांग्रेस 9 सीटों पर आगे है

09:46 AM, 7 DEC

MCD चुनाव में बीजेपी को AAP ने फिर पछाड़ा, 120 सीटों पर निकली आगे


दिल्ली नगर निगम चुनाव में एक बार फिर से आम आदमी पार्टी आगे निकल गई है। आम आदमी पार्टी 120 सीटों पर आगे चल रही है। बीजेपी 119 सीटों पर आगे चल रही है और दूसरे नंबर पर है।

09:45 AM, 7 DEC

चुनाव आयोग के मुताबिक बीजेपी अभी भी सबसे बड़ी पार्टी

#DelhiMCDPolls | नवीनतम आधिकारिक रुझानों में बीजेपी 106 सीटों पर, AAP 78 पर, कांग्रेस 10 पर, निर्दलीय 4 और एनसीपी 1 पर आगे चल रही है।#MCDresult #AAP #BJP pic.twitter.com/xSmuq1wB1g

— News1India (@News1IndiaTweet) December 7, 2022

नवीनतम आधिकारिक रुझानों में बीजेपी 106 सीटों पर, AAP 78 पर, कांग्रेस 10 पर, निर्दलीय 4 और एनसीपी 1 पर आगे चल रही है।

09:34 AM, 7 DEC

AAP से BJP 9 सीटों से आगे


दिल्ली नगर निगम चुनाव में 250 सीटों के रुझान सामने आ गए है। इसमें से बीजेपी 126 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं आप 117 सीटों पर आगे है, जबकि कांग्रेस 6 सीटों और अन्य़ 1 सीट पर आगे है।

09:14 AM, 7 DEC

MCD चुनाव में बीजेपी 130 सीटों पर आगे निकली


दिल्ली एमसीडी चुनाव में बीजेपी 130 सीटों पर आगे निकल गई है। वहीं आम आदमी पार्टी 114 सीटों पर आगे चल रही है। इसके अलावा कांग्रेस 5 और अन्य 1 सीट पर आगे है।

08:58AM, 7 DEC

एमसीडी चुनाव में एक बार फिर से आगे निकली आप, 116 सीटों पर आगे


दिल्ली नगर निगम चुनाव में एक बार फिर से आम आदमी पार्टी आगे निकल गई है। अब आम आदमी पार्टी 116 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं BJP 114 पर पहुंच गई है।

08:45 AM, 7 DEC

BJP ने बनाई बड़ी बढ़त, 120 सीटों पर निकली आगे

एमसीडी चुनाव में आम आदमी पार्टी 102 सीटों पर आगे है. वहीं बीजेपी आगे निकलती दिख रही है. बीजेपी 120 सीटों पर आग चल रही है. इसके अलावा कांग्रेस को सिर्फ 4 सीटों पर आगे है.

08: 40 AM , 7 DEC

चुनाव आयोग के मुताबिक बीजेपी आगे

दिल्ली एमसीडी चुनाव में इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है. चुनाव आयोग के मुताबिक बीजेपी पहले नंबर पर है. वहीं आम आदमी पार्टी दूसरे नंबर पर है.

08:36 AM, 7 DEC

MCD चुनाव में AAP 100 सीटों पर आगे निकली

दिल्ली एमसीडी चुनाव में 190 सीटों के रुझान सामने आ गए है। इसमें से 100 सीटो पर आप आगे चल रही है। वहीं बीजेपी 88 सीटों पर आगे है, जबकि कांग्रेस सिर्फ दो सीटों पर ही आगे चल रही है

08: 31 AM, 7 DEC

हर्ष विहार और चांदनी चौक से बीजेपी आगे

दिल्ली एमसीडी चुनाव में हर्ष विहार और चांदनी चौक से BJP आगे चल रही है. राजौरी गार्डन से भी बीजेपी आगे चल रही है.

08: 30AM, 7 DEC

BJP 60 सीटों पर हुई आगे

दिल्ली नगर निगम चुनाव में सीलमपुर से कांग्रेस आगे चल रही है। अब तक 142 सीटों के रुझान सामने आ गए है। इसमें से बीजेपी 60, आप 80 और कांग्रेस 2 सीटों पर आगे है

08:25 AM, 7 DEC

AAP 15 सीटों पर आगे, BJP 7 पर

दिल्ली नगर निगम चुनाव में आप पार्टी 15 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं BJP 7 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि शुरुआती रुझानों में कांग्रेस का हाल बुरा होता दिख रहा है। सिर्फ एक सीटों पर कॉन्ग्रेस आगे चल रही है

08: 20 AM, 7 DEC

AAP 3 सीटों पर चल रही है आगे

दिल्ली नगर निगम चुनाव के वोटों की गिनती जारी है। शुरुआती रुझान में आप 3 सीटो पर आगे चल रही है। वहीं बीजेपी भी कड़ी टक्कर देते हुए 3 सीटों पर आगे चल रही है।

08: 12 AM , 7 DEC

आप और बीजेपी दो दो जीत पर आगे

दिल्ली नगर निगम चुनाव के वोटों की गिनती जारी है। शुरुआती रुझान में बीजेपी 2 सीटों पर आगे चल रहीं है। वही आप पार्टी भी कड़ी टक्कर देते हुए 2 सीटों पर आगे चल रही है

08: 07 AM , 7 DEC

AAP के पक्ष में पहला रुझान

दिल्ली नगर निगम चुनाव में आप के पक्ष में पहला रुझान आया है। दो सीटों पर आप आगे है। आपको बता दें कि दिल्ली नगर निगम के कुल 250 वार्डों के लिए 4 दिसंबर को मतदान हुआ था।

08: 05 AM, 7 DEC

कुछ देर में ही आयेगा एमसीडी चुनाव का पहला रुझान

दिल्ली नगर निगम चुनाव के वोटों की गिनती शुरु हो गई है। कुछ देर में ही शुरुआती रुझान आने शुरू हो जाएंगे। अपको बता दें कि दिल्ली नगर निगम के कुल 250 वार्डों के लिए 4 दिसंबर को मतदान हुआ था।

08:00 AM, 7 DEC

Delhi MCD Result 2022: दिल्ली नगर निगम चुनाव के वोटों की गिनती शुरू

दिल्ली नगर निगम चुनाव के वोटों की गिनती शुरू हो गई है। गौरतलब है की एमसीडी चुनाव के लिए 4 दिसंबर को वोटिंग हुई थी।

07:25 AM, 7 DEC

मतगणना के लिए 42 केंद्र बनाए गए

दिल्ली नगर निगम के सभी 250 वार्ड के लिए चार दिसंबर को हुए चुनाव में 50.48% मतदान दर्ज किया गया था। मतगणना के लिए 42 केंद्र बनाए गए और स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था है।

Tags: AAPBJPcongreessMCD Electionmcd election 2022
Share199Tweet124Share50

Juhi Tomer

Related Posts

BJP New Team: नितिन नवीन की टीम में बड़ा बदलाव, अमित मालवीय बाहर; स्मृति ईरानी और राम माधव की वापसी

BJP New Team: नितिन नवीन की टीम में बड़ा बदलाव, अमित मालवीय बाहर; स्मृति ईरानी और राम माधव की वापसी

by Kirtika Tyagi
अगस्त 17, 2026

BJP New Team: भारतीय जनता पार्टी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के नेतृत्व में अपनी नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान...

BJP National Team: भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में MP को बड़ा तोहफा, 4 नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी

BJP National Team: भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में MP को बड़ा तोहफा, 4 नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी

by SYED BUSHRA
अगस्त 17, 2026

BJP National Team: भारतीय जनता पार्टी ने अपनी नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान कर दिया है। पार्टी संगठन में हुए...

Big Claim: अखिलेश यादव का बड़ा राजनीतिक आरोप,क्या BJP ने जानबूझकर उपचुनाव हारा ? EVM पर छिड़ी नई बहस

Big Claim: अखिलेश यादव का बड़ा राजनीतिक आरोप,क्या BJP ने जानबूझकर उपचुनाव हारा ? EVM पर छिड़ी नई बहस

by Kirtika Tyagi
अगस्त 6, 2026

Big Claim: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उपचुनाव के नतीजों के बाद भारतीय जनता पार्टी पर बड़ा...

BJP Former MP: पूर्व भाजपा सांसद रेबती त्रिपुरा ने छोड़ी राजनीती,जानिए किस काम की ली जिम्मेदारी

BJP Former MP: पूर्व भाजपा सांसद रेबती त्रिपुरा ने छोड़ी राजनीती,जानिए किस काम की ली जिम्मेदारी

by Sadaf Farooqui
अगस्त 3, 2026

BJP Former MP: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व सांसद रेबती त्रिपुरा ने सक्रिय राजनीति से दूरी बनाते हुए अपने...

By Election Results 2026

Election Results: दतिया-मांजलपुर में बीजेपी की बढ़त, बांकीपुर में प्रशांत किशोर दे रहे कड़ी टक्कर बढ़ा सस्पेंस

by SYED BUSHRA
अगस्त 2, 2026

Election Results : तीन राज्यों की विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनावों की मतगणना सोमवार सुबह से जारी है। मध्य प्रदेश...

Next Post

TMKOC: ‘टप्पू’ ने भी छोड़ा ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ शो, पोस्ट कर कहा- मैं वापस आऊंगा…

MCD Chunav Results 2022: एमसीडी पर AAP का कब्जा, रुझानों में झाड़ू को मिला बहुमत, जानें BJP- Congress का क्या है हाल

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist