Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
बेइज्जती करने पर भड़की Nora Fatehi शो के बीच में कुर्सी छोड़कर Malaika Arora को दिया मुंहतोड़ जवाब

बेइज्जती करने पर भड़की Nora Fatehi शो के बीच में कुर्सी छोड़कर Malaika Arora को दिया मुंहतोड़ जवाब

नई दिल्ली: Bollywood एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) इन दिनों अपने नए चैट शो मूविंग इन विद मलाइका (Moving in With Malaika) को लेकर चर्चा में चल रही हैं। कभी अपने और अर्जुन कपूर के रिलेशन को लेकर दिए गए बयान के चलते तो कभी दूसरी एक्ट्रेसेस पर किए गए कमेंट के चलते ये शो ख़बरों में बना हुआ है।

हाल ही में इस शो का नया प्रोमो सामने आया है। इस बार मलाइका के शो में एक्ट्रेस और डांसर नोरा फतेही (Nora Fatehi) Guest बनकर पहुंची हैं। मलाइका ने नोरा फतेही को लेकर कुछ ऐसा बोल दिया जिससे उनका ये आने वाला एपिसोड पहले ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

यहां क्लिक कर देखें https://www.instagram.com/reel/CmBIJzyIxIW/?utm_source=ig_web_copy_link

ये नया प्रोमो वीडियो फैंस को चौंका रहा है। न्यू प्रोमो में पहले डायरेक्टर करण जौहर (Karan Johar) मलाइका अरोड़ा के साथ बातचीत करते हुए नज़र आ रहे हैं। अपने मजाकिया नेचर के चलते करण मलाइका से ही सवाल पूछते दिखाई दे रहे हैं जिस पर वे थोड़ी नाराज होती भी दिख रही हैं।

इसके बाद नोरा फतेही और कोरियोग्राफर टेरेंस लुईस (Terence Lewis) मूविंग इन विद मलाइका में नज़र आते हैं। शो में नोरा से मलाइका कभी हां कभी ना वाले परसन के तौर पर उन्हें इंट्रोडयूस कराती दिख रही हैं जिसके बाद ये सब सुनकर नोरा भड़कते हुए दिखाई दे रही हैं।

Photo Credit @ malaikaaroraofficial Instagram

प्रोमो क्लिप में दिखाई दे रहा कि कैसे गुस्साई नोरा मलाइका से बातचीत के दौरान ही कुर्सी छोड़कर ये कहती हुई चली जाती हैं कि इज्जत नाम की भी कोई चीज होती है। इसके बाद टेरेंस नोरा को मनाने के लिए पीछे भागते हुए दिखाई देते हैं।

बस यही क्लिप लोगों में curiosity बना रहा है। फैंस ये जानना चाह रहे हैं क्या वाकई में नोरा गुस्सा होकर चली गई है या फिर ये सब शो के लिए एक ड्रामा क्रिएट किया गया है।

Exit mobile version