नई दिल्ली: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस अक्षरा सिंह (Akshra Singh) आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। कभी अपने डांस के लटके-झटको के कारण तो कभी सोशल मीडिया पर अपनी फोटो डालकर वह अटेंशन क्रिएट करती रहती हैं।
हाल ही में अक्षरा सिंह का एक नया म्यूजिक एल्बम रिलीज हुआ है लेकिन एक बार फिर से अक्षरा सिंह चर्चा में आ गई हैं नहीं,नहीं जो आप सोच रहे हैं। बात वो नहीं है।
जी हां अपने म्यूजिक एल्बम को लेकर नहीं बल्कि अपनी लेटलतीफी को लेकर ये भोजपुरी अदाकारा एक बार फिर से ख़बरों में हैं। उनके चाहने वाले जिस तरह से उनके नए गानों का इंतजार करते हैं उसी तरह से उनके स्टेज शोज का भी इंतजार करते हैं।
जानें क्या है मामला
अक्षरा सिंह अपने एक इवेंट में देरी से पहुंची थी। उनका इंतजार करते-करते लोग भड़क उठे और उन्होंने वहां पर अफरा-तफरी मचा दी।
दरअसल Akshra Singh को झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर से होने वाले खतियानी जोहार यात्रा में परफॉर्म करना था। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) के आने से पहले अक्षरा सिंह को अपना परफॉर्मेंस देना था लेकिन उनके टाइम पर न आने के चलते इस इवेंट में देर हो गई। बस इसी के चलते गुस्साए लोगों ने वहां पर कुर्सियां और पंडाल तोड़ना शुरु कर दिया।
यहां तक कि मामला इतना बढ़ गया था कि पुलिस को लाठी चार्ज तक करना पड़ा। इस इवेंट में से अक्षरा सिंह को बाहर बड़ी मुश्किल से निकाला गया।