बुधवार, जुलाई 8, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home देश

Heeraben Modi Death: नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने वाली मां हीराबेन के 10 अनसुने किस्से, घर चलाने के लिए करती थीं ये काम

by Muskaan Rajput
दिसम्बर 30, 2022
in देश, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

Heeraben Modi Death: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन पंच तत्वों में विलीन हो चुकी है. आज अहमदाबाद में उनका निधन हो गया, लेकिन उनके कई ऐसे किस्से आज भी हैं, जो हमें उनकी मौजूदगी का अहसास कराते हैं. प्रधानमंत्री ने अपनी मां हीराबेन के साथ बिताए कुछ यादगार पलों को सुनाया. तो कुछ किस्से दूसरों की जुबानी सुनने को मिले. आज हम आपको पीएम मोदी और उनकी मां के अनमोल रिश्ते के 10 किस्से बताने जा रहे है.

सुबह 4 बजे उठकर घर का सारा काम खुद करना

पीएम मोदी ने 18 जून 2022 को अपने ब्लॉग में लिखा, मेरे पिता सुबह 4 बजे अपनी छोटी सी चाय की दुकान खोलने से पहले पास के मंदिर में प्रार्थना करने जरूर जाते थे. मां भी उतनी ही समय की पाबंद थीं. वह भी पिता के साथ उठतीं और सुबह ही कई काम निपटा देती थीं. मां कभी हमसे मदद नहीं मांगती थी. लेकिन मैं घर से सारे गंदे कपड़े लेकर तालाब में धो देता था. कपड़े धोना और मेरा खेलना, दोनों साथ-साथ होता था, विपरीत परिस्थितियों में अपनी मां से मिलने वाली सहनशीलता का दूसरा किस्सा बताते हुए पीएम मोदी अपने ब्लाग में आगे बताते है घर का खर्च चलाने के लिए मां कुछ घरों में बर्तन मांजती, चरखा चलातीं और सूत काततीं. वह दूसरों पर निर्भर न रहने की सीख देती. जब बरसात के दिनों में हमारी छत से रिसने वाले पानी से घर में तालाब बन जाता था. वह अगले कुछ दिनों तक इसी पानी का यूज करतीं थीं. जल संरक्षण का इससे बड़ा उदाहरण और क्या हो सकता है.

RELATED NEWS

PM Narendra Modi ने जकार्ता में किया इस हिंदी मूवी का जिक्र, फिल्म निर्माता और और प्रोडक्शंस हाउस ने जताया आभार

PM Narendra Modi ने जकार्ता में किया इस हिंदी मूवी का जिक्र, फिल्म निर्माता और और प्रोडक्शंस हाउस ने जताया आभार

जुलाई 8, 2026
PM Modi Secretaries Meeting

PM Meeting: प्रधानमंत्री करेंगे सभी मंत्रालयों के सचिवों के साथ अहम समीक्षा, क्या विकसित भारत 2047 पर रहेगा फोकस

जून 30, 2026

विपरीत परिस्थितियों में मां से मिलती थी सहनशीलता

खर्च के लिए पांच हों या एक रुपए, वे जानती थीं कि घर का खर्च कैसे चलाना है. पैसे कम हों तो भी ठीक. पैसे न होने की स्थिति में भी वे किसी न किसी तरह परिवार चला लेती थीं. जब हमारा भाई बाहर से कोई चीज लाता था तो मां उसे फटकार कर उस चीज को लौटाने के लिए भेज देती थी. 18 जून 2022 को अपनी मां हीराबेन के 100 साल पूरे होने पर लिखे अपने ब्लॉग में पीएम मोदी एक और किस्सा बताते हुए लिखते हैं कि जब भी मैं गांधीनगर उनसे मिलने जाता हूं तो वह मुझे अपने हाथों से मिठाई खिलाती हैं. एक छोटे बच्चे की दुलारी मां की तरह मेरे भोजन करने के बाद रुमाल निकालकर मेरा मुंह पोंछती हैं. वह हमेशा अपनी साड़ी में एक रूमाल या एक छोटा तौलिया लपेट कर रखती हैं.

कुछ अच्छा काम कर रहे हो, लोग तुमको पहचानते हैं

केदारनाथ का किस्सा बताते हुए पीएम मोदी कहते हैं कि बहुत व्यस्त होने के कारण मैं मुश्किल से अपने परिवार के संपर्क में रह पाता था. तो उस दौरान मेरे बड़े भाई मां को केदारनाथ ले गए. वहां के स्थानीय लोगों को पता चला कि नरेंद्र मोदी की मां आ रही हैं. कई लोग उनसे मिले और केदारनाथ में उनके ठहरने की आरामदायक व्यवस्था की. बाद में जब वह मुझसे मिलीं तो बोलीं ‘ऐसा लगता है कि तुम कुछ अच्छा काम कर रहे हो, क्योंकि लोग तुमको पहचानते हैं. ब्लॉग में मां के साथ उन अनमोल पलों के बारे में बताते हुए पीएम मोदी लिखते हैं कि पिता की इच्छा पर एक बार हमारा परिवार पूजा के लिए नर्मदा घाट गया था. तपती गर्मी में मां ने हमारी बेचैनी को देखा और पिता से आसपास से थोड़ा गुड़ लाने को कहा, उस तपती धूप में पूजा के लिए जाना, मां की सजगता और पिता का गुड़ लेकर आना, वे सभी बातें मुझे आज भी याद रहती हैं.

हीराबेन को लोग देसी मां कहकर बुलाते

हीराबेन के बेटे प्रहलादभाई ने एक इंटरव्यू में बताया था कि मां को कई देसी नुस्खों पता थे इसलिए लोग उन्हें देसी मां कहकर बुलाते थे. कम पढ़ी लिखी होने बाद भी वह हमारे गांव की डॉक्टर थीं. कड़ी मेहनत और देसी नुस्खों के दम पर ही उन्होंने अपनी उम्र के 100 साल पूरे किए. हीराबेन के बेटे प्रहलादभाई और स्थानीय मंदिर हटकेश्वर महादेव के पुजारी निरंजन सिंह रावल ने एक इंटरव्यू में एक यादगार पलों को सुनते हुए बताया हमारे पिता बहुत मेहनती थे और मां पूरे दिन काम करती थीं. PM मोदी दिन में 18 घंटे काम करते हैं. उनको ये प्रेरणा मां हीराबेन से ही मिली है. वह अनपढ़ थीं उन्होंने बच्चों को ऐसी शिक्षा दी, जिससे वे आत्मनिर्भर बनें. हर पुरुष की सफलता के पीछे एक महिला होती है. पीएम मोदी के जीवन में वो महिला कोई और नहीं बल्कि उनकी मां हीराबेन थी.

हीराबेन की जिंदगी का एक अहम हिस्सा

मोदी के भाई प्रहलाद मोदी इंटरव्यू में मां हीराबेन की जिंदगी का एक अहम हिस्सा बताते हुए कहते हैं कि. 15-16 साल की उम्र में ही मां की शादी हो गई थी. शादी के बाद वह मेहसाणा जिले वडनगर में रहने लगीं. मां कभी आर्थिक तंगी और पारिवारिक कारणों से पढ़ नहीं पाईं, लेकिन मां चाहती थीं कि उनके सभी बच्चे पढ़ाई करें. उन्होंने वडनगर के एक प्राइमरी स्कूल में सिर्फ 7वीं तक पढ़ाई की. आर्थिक तंगी के कारण हमारी स्कूल फीस के लिए वो कुछ ज्यादा काम करके फीस चुकाती रहीं. उस वक्त मोदी के पास स्कूल में पहनने के लिए सिर्फ एक ही ड्रेस हुआ करती थी. जब मोदी की ड्रेस फट जाती तो मां हीराबेन किसी और रंग के कपड़े की लाइनिंग लगाकर उसे सिल देती थीं, ताकि मोदी की पढ़ाई न रुके. अब भले ही वह हम सबको छोड़ कर चली गई हो लेकिन उनके बहुमूल्य किस्से उनका हमारे बीच होने के अहसास करते रहेगे.

इसे भी पढ़ें – Hiraben passed away: मां हीराबेन के निधन पर नम हुई सबकी आंखे, जेपी नड्डा समेत इन नेताओं ने ट्वीट कर अर्पित की श्रद्धांजलि

Tags: Heeraben Modi Deathheeraben modi death newsPM ModiPM Narendra Modi
Share197Tweet123Share49

Muskaan Rajput

Related Posts

PM Narendra Modi ने जकार्ता में किया इस हिंदी मूवी का जिक्र, फिल्म निर्माता और और प्रोडक्शंस हाउस ने जताया आभार

PM Narendra Modi ने जकार्ता में किया इस हिंदी मूवी का जिक्र, फिल्म निर्माता और और प्रोडक्शंस हाउस ने जताया आभार

by Sadaf Farooqui
जुलाई 8, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए बॉलीवुड के मशहूर गीत 'कुछ...

PM Modi Secretaries Meeting

PM Meeting: प्रधानमंत्री करेंगे सभी मंत्रालयों के सचिवों के साथ अहम समीक्षा, क्या विकसित भारत 2047 पर रहेगा फोकस

by SYED BUSHRA
जून 30, 2026

PM Modi Secretaries Meeting: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को सभी केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों के सचिवों के साथ एक अहम...

Narendra Modi 50वें नेशनल डे पर रचेंगे इतिहास; संसद को संबोधित करने वाले बनेंगे पहले भारतीय प्रधानमंत्री!

Narendra Modi 50वें नेशनल डे पर रचेंगे इतिहास; संसद को संबोधित करने वाले बनेंगे पहले भारतीय प्रधानमंत्री!

by Sadaf Farooqui
जून 27, 2026

PM Narendra Modi 27 से 29 जून तक सेशेल्स के तीन दिवसीय अत्यंत महत्वपूर्ण राजकीय दौरे पर रवाना हो चुके...

आपातकाल की 51वीं बरसी पर पीएम मोदी का कांग्रेस पर निशाना, बोले- संविधान और लोकतंत्र पर हुआ था सीधा हमला

आपातकाल की 51वीं बरसी पर पीएम मोदी का कांग्रेस पर निशाना, बोले- संविधान और लोकतंत्र पर हुआ था सीधा हमला

by Sadaf Farooqui
जून 25, 2026

PM Modi on Emergency Anniversary: आपातकाल की 51वीं बरसी के अवसर पर प्रधानमंत्री Narendra Modi ने भारतीय लोकतंत्र की रक्षा...

Venezuela Earthquake: विनाशकारी भूकंप पर पीएम मोदी ने वेनेजुएला के प्रति जताई गहरी संवेदना,  हर संभव सहायता का दिया भरोसा

Venezuela Earthquake: विनाशकारी भूकंप पर पीएम मोदी ने वेनेजुएला के प्रति जताई गहरी संवेदना, हर संभव सहायता का दिया भरोसा

by SYED BUSHRA
जून 25, 2026

PM Modi on Venezuela Earthquake: वेनेजुएला में आए शक्तिशाली भूकंपों के बाद वहां बड़े पैमाने पर नुकसान की खबरें सामने...

Next Post

Lucknow: मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा को 6 महीने का और सेवा विस्तार, यूपी सरकार के पत्र पर केंद्र ने दी मंजूरी

Heeraben Modi Death: आर्थिक तंगी से मजबूर होकर दूसरों के घर धोएं झूठे बर्तन, विपरीत परिस्थितियों में पीएम मोदी को मां से मिलती थी ये प्रेरणा

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist