ऊपर वाला जब भी देता है छप्पर फाड़ कर देता है, ये कहावत तो आपने बहुत बार सुनी होगी। लेकिन क्या आपने इसे सच होते देखा है। आज हम ऐसा ही एक मामला आपको बताने जा रहे हैं जब एक लॉटरी टिकट ने रातोंरात शख्स की किस्मत पलट दी। वह एक टिकट के दम वह मालामाल हो गया। शख्स ने 62,43 करोड़ रुपए से ज्यादा का जैकपॉट अपने नाम किया है। हालांकि विजेता शख्स की पहचान अब तक सार्वजनिक नहीं की गई है।
लॉटरी जैकपॉट इतिहास में नौवीं सबसे बड़ी इनामी राशि
वाशिंगटन के रहने वाले एक युवक ने पॉवरबाल जैकपॉट प्राइज के अनुसार अब तक की पांचवी सबसे बड़ी राशि अपने नाम की है। पॉवरबाल जैकपॉट के इतिहास में सबसे बड़ी इनामी राशि 16880 करोड़ रुपए रही है जिसे 7 नवंबर 2022 को कैलिफोर्निया के रहने वाले युवक ने जीता था। यह अमेरिका के लॉटरी जैकपॉट इतिहास में यह नौवीं सबसे बड़ी इनामी राशि है।
मिली जानकारी के अनुसार अगर कोई शख्स एक ही बार में लॉटरी की इनामी राशि का विकल्प चुनने से उसे 3,369 करोड़ रुपए मिलेंगे यानी कि एक ही बार में उसे इतने रुपए का भुगतान हो जाएगा। लेकिन कई साल तक इंस्टॉलमेंट में पैसे लेने का विकल्प चुनने उसे 62,43 करोड़ रुपये मिलेंगे। इस साल पहली बार पॉवरबाल जैकपॉट लॉटरी का ड्रॉ घोषित हुआ है। इससे पहले 19 नवंबर 2022 को लॉटरी जैकपॉट का विनिंग अमाउंट 768 करोड़ था।
पॉवरबॉल जैकपॉट के तहत इन लोगों की पलटी किस्मत
5 जनवरी 2022 को कैलिफोर्निया और विस्कॉनिसन के दो लोगों ने 5235 करोड़ रुपए की जैकपॉट राशि जीती थी। 14 फरवरी 2022 को अमेरिका के कनेटिकट में 1533 करोड़ रुपए की जैकपॉट राशि जीती गई थी।
27 अप्रैल 2022 को 3900 करोड़ रुपए से ज्यादा की जैकपॉट राशि एरिजोना में रहने वाले शख्स ने जीती थी।
29 जून 2022 को 3000 करोड़ रुपए की जैकपॉट राशि वर्मोंट में एक शख्स ने जीती थी।
3 अगस्त 2022 को 1700 करोड़ रुपए से ज्यादा की इनामी राशि पेन्सिलवेनिया के रहने वाले शख्स ने जीती थी।