कहते हैं ना अजब प्रेम की गजब कहानी, अब आप सोच रहे होंगे कि हम ऐसा क्यों कह रहें है तो बता दें कि बिहार के समस्तीपुर में भाभी को अपनी छोटी ननद से प्यार हो गया। दोनों पति-पत्नि की तरह रहने लगीं। वहीं महिला का पति और उसके दो बच्चे भी साथ रहने लगे। इसी बीच बड़ी बहन पहुंची और उसे जबरदस्ती छोटी बहन को ले गई। महिला पति और दोनों बच्चे के साथ पुलिस के पास पहुंच गई। अपनी पत्नी को वापस लाने के लिए पुलिस से मांग की।
वहीं ये मामला जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र के धरहरा गांव है। सुकला देवी की गांव के प्रमोद से 2013 में शादी हुई थी। दोनों के दो बच्चे हैं। इसी दौरान सुकला का अपनी ननंद सोनी देवी से प्यार हो गया। पति किराना का दुकान चलाता है। सुक्ला देवी ने बताया कि 5 माह उसने ननंद सोनी से शादी भी रचा ली है। वहीं दोनों साधारण जीवन जीने लगे। सुकला को अपनी ही ननंद से शादी करने की जानकारी उसके पति प्रमोद को भी है।
बड़ी ननद उषा देवी पर अपहरण का मामला करवाया दर्ज
हालांकि दोनों की रजामंदी के कारण वह कुछ नहीं बोल सका।शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे उसकी बड़ी ननद उषा देवी 10-15 लोगों के साथ उसके घर पहुंची। तो उसकी पत्नी सोनी कुमारी को अपने साथ उठाकर ले गई। सुकला ने अपनी बड़ी ननद उषा देवी पर अपहरण कर लिए जाने की बात कही हैं। सुकला का कहना है कि वह सोनी से बेहद प्यार करती है, उसके बिना रह नहीं सकती।थाने में शिकायत करने सुकला के साथ आया उसका पति प्रमोद भी पहुंचा था। उसे दोनों के रिश्ते से कोई भी नाराजगी नहीं है। उसने कहा कि सुकला को जो अच्छा लगता है वही करें। वह उसके फैसले के साथ है।
थाने में बोली- प्यार तो मैं सोनी से करती हूं
थाने में शिकायत दर्ज कराने आई सुकला से जब पूछा गया कि उसका पति है। फिर भी उसने अपनी ननद से शादी कर ली। इस पर उसने कहा कि पति हुआ तो क्या, प्यार तो मैं सोनी से करती हूं। बिना उसके जी नहीं सकती। यह केस सामने आने के बाद सभी हैरान हैं। पति का रिएक्शन था कि अब दोनों की मर्जी है तो मैं क्या कर लूं।इस पूरे मामले पर थाना अध्यक्ष कृष्णा प्रसाद ने बताया कि सुकला नामक महिला ने आवेदन दिया है। आवेदन के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।