Sunday, June 14, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home राज्य दिल्ली

राहुल को बोलने दो, कांग्रेस सांसदों ने की डिमांड, माफी पर अडी रही बीजेपी, मचा घमासान, सोमवार तक स्थगित हुई संसद

by Anu Kadyan
March 17, 2023
in दिल्ली, देश, बड़ी खबर, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

सदन की कार्यवाही एक बार फिर हंगामे की भेट चढ़ गई। दरअसल लोकसभा में 5वें दिन की कार्यवाही शुरू होने के 20 मिनट बाद ही खत्म हो गई। वहीं नारेबाजी के चलते अध्यक्ष ओम बिड़ला ने लोकसभा को सोमवार तक स्थगित कर दिया। बता दें कि सदन में कांग्रेसी सांसद राहुल गांधी को बोलने दो के नारे लगा रहे थे। जबकि BJP पिछले 4 दिन से राहुल गांधी के लंदन में दिए गए बयान पर माफी की मांग कर रही है। वहीं दूसरी तरफ लोकसभा को स्थिगत करने पर कांग्रेस सांसदों सहित 16 विपक्षी दलों ने सोनिया, राहुल और खड़गे के साथ मिलकर महात्मा गांधी की मूर्ति के सामने अडाणी मामले पर विरोध प्रदर्शन किया।

पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव पेश

हंगामा यहीं नहीं रूका। इसके बाद कांग्रेस नेता केसी वेगुगोपाल ने राज्यसभा में सोनिया और राहुल गांधी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी के लिए पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव पेश कर दिया।

RELATED NEWS

Ujjwala Yojana LPG Subsidy Cut

Ujjwala Yojana Update: अब साल में सिर्फ 4 रियायती गैस सिलेंडर,करोड़ों परिवार होंगे प्रभावित

June 13, 2026
RS Election Controversy: मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, चुनाव आयोग ने भी खारिज की याचिका अंतिम आसरा सुप्रीम कोर्ट

RS Election Controversy: मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, चुनाव आयोग ने भी खारिज की याचिका अंतिम आसरा सुप्रीम कोर्ट

June 11, 2026

इस जंग में सांसद शशि थरूर बी कूद पड़े। उन्होंने कहा कि “राहुल गांधी ने कभी भी यह मांग नहीं की कि लोकतंत्र को बचाने के लिए विदेशी ताकतें हमारे देश में आएं। ये सब बकवास है। इसलिए मुझे नहीं लगता कि इसके लिए राहुल गांधी को माफी मांगने की जरूरत है। हालांकि संसद चलाना सरकार की जिम्मेदारी है।”

बता दें कि राहुल गांधी गुरुवार को पहली बार संसद पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला से मिलकर सदन में भाषण के लिए वक्त मांगा था। वहें भाजपा उनसे माफी की मांग पर अड़ी हुई है। इस हंगामे के बीच BJP के निशिकांत दुबे ने लोकसभा स्पीकर को चिट्‌ठी लिखकर राहुल गांधी को सदन से निष्कासित करने की मांग की है। साथ ही उनके बयान की जांच करने के लिए एक जांच समिति बनाने को कहा।

राहुल के बयानों की जांच के लिए स्पेशल कमेटी की मांग

बत दें कि सांसद निशिकांत दुबे ने लोकसभा स्पीकर को चिट्‌ठी लिख राहुल गांधी के बयानों की जांच के लिए एक स्पेशल कमेटी बनाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने यूरोप और अमेरिका में अपनी बयानों से संसद और देश की गरिमा को धूमिल किया है। उन्हें संसद से निष्कासित करने का समय आ गया है। उनकी लोकसभा सदस्यता को समाप्त करने में मदद करनी चाहिए।

वहीं BJP अध्यक्ष जेपी नड्‌डा ने एक वीडियो जारी कर राहुल गांधी से माफी मांगने कहा है। उन्होंने वीडियो कहा कि दुर्भाग्य की बात यह है कि कांग्रेस देश विरोधी गतिविधियों में शामिल हो गई है। राहुल गांधी जनता के बार-बार नकारे जाने के बाद इस देश विरोधी टूलकिट का एक परमानेंट हिस्सा बन चुके हैं।

Tags: BJP adamant on apologycreated ruckusLet Rahul speakNews1IndiaParliament adjourned till Monday
Share198Tweet124Share50

Anu Kadyan

Related Posts

Ujjwala Yojana LPG Subsidy Cut

Ujjwala Yojana Update: अब साल में सिर्फ 4 रियायती गैस सिलेंडर,करोड़ों परिवार होंगे प्रभावित

by SYED BUSHRA
June 13, 2026

 Ujjwala Yojana:उज्ज्वला योजना शुरू होने पर सरकार ने हर गरीब परिवार को साल में 12 रियायती गैस सिलेंडर देने की...

RS Election Controversy: मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, चुनाव आयोग ने भी खारिज की याचिका अंतिम आसरा सुप्रीम कोर्ट

RS Election Controversy: मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, चुनाव आयोग ने भी खारिज की याचिका अंतिम आसरा सुप्रीम कोर्ट

by SYED BUSHRA
June 11, 2026

Rajya Sabha Election MP Controversyमध्य प्रदेश में राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है। कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी...

NDA Meeting: प्रधानमंत्री बोले, 2014 का गरीब आज न्यू मिडिल क्लास बना, विकास की रफ्तार को मिली नई दिशा

NDA Meeting: प्रधानमंत्री बोले, 2014 का गरीब आज न्यू मिडिल क्लास बना, विकास की रफ्तार को मिली नई दिशा

by SYED BUSHRA
June 11, 2026

PM Modi In NDA Meeting: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित एनडीए की...

Jahangir Khan Arrested In Falta Case

Falta Election Violence Case: हिंसा मामले में फाल्टा का पुष्पा गिरफ्तार, STF ने दबोचा, चुनाव के दौरान दिए गए बयान फिर चर्चा में

by SYED BUSHRA
June 9, 2026

Jahangir Khan Arrested In Falta Case:पश्चिम बंगाल की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने फाल्टा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ चुके...

Khan Sir Patna Firing Case

Patna Firing Case: खान सर को फायरिंग मामले में बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक, पटना सिविल कोर्ट ने दी अंतरिम राहत, जांच जारी

by SYED BUSHRA
June 9, 2026

Khan Sir Patna Firing Case: प्रसिद्ध शिक्षक और यूट्यूबर खान सर को पटना फायरिंग मामले में फिलहाल बड़ी राहत मिल...

Next Post

Kanpur Dehat Murder: पत्नी के चेहरे पर पति ने किया हथौड़े से ताबड़तोड़ वार, बच्चों ने जबकी रोकने की कोशिश तो ये किया

इस शुक्रवार होंगी ये 5 फिल्में रिलीज Hollywood से Bollywood और साउथ फिल्मों का दिखने वाला है जबरदस्त एक्शन  

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist