22 मार्च 2023 चैत्र नवरात्रि का आज पहला दिन है वहीं इस शुभ अवसर पर गोरखपुर से 30 किलोमीटर दूर माँ के श्रद्धालूओँ की भीड़ देखने को मिली इस की काफी मान्यता है, जिसके कारण श्रद्धालु माँ के मंदिर में दिखाई दिए आज चैत्र नवरात्रि का पहला दिन है। इस दिन भक्त अपने घर में मंदिरों में जा कर माँ दुर्गा के 9 दिन 9 स्वरूपों की पूजा अर्चना करते है। आइए जानते है, नवरात्रि के महत्तव से लेकर पूजा विधि सब कुछ
नवरात्रि के शुभ अवसर की शुरूआत आज से हो चुकी है आज से लेकर पूरे 9 दिनों तक माँ दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूजा की जाएगी लेकिन क्या आप जानते है, कि 9 दिन ही क्यूं माँ दुर्गा के इन स्वरूपों की पूजा की जाती है, अगर आप नहीं जानते तो बता दें कि काफी समय से ऐसी मान्यता है कि चैत्र शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा पर देवी दुर्गा ने महिषासुर राक्षस के वध के लिए अपने 9 स्वरूपों को प्रकट किया था। सभी देवताओं ने देवी को अलग-अलग शक्तियां और अस्त्र-शस्त्र भेंट कर उन्हें सुसज्जित किया था। इस प्रक्रिया को पूरा होने में 9 दिन का समय लगा था। इस मान्यता की वजह से चैत्र शुक्ल पक्ष में नौ दिनों तक देवी पूजा की जाती है।
इस शुभ अवसर पर भगवान विष्णु ने लिया था मत्स्य अवतार – भगवान विष्णु ने चैत्र शुक्ल प्रतिपदा पर ही अपना पहला अवतार मस्त्य यानी मछली के रूप में लिया था। उस समय विष्णु जी ने राजा मनु का घमंड तोड़ा था और प्रलय के समय सभी प्राणियों की, वेदों की रक्षा की थी। वहीं नव संवत 2080 की होगी शुरुआत – चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से हिन्दी पंचांग का नया वर्ष शुरू होता है। इसे विक्रम संवत कहते हैं। राजा विक्रमादित्य ने इसकी शुरुआत की थी, इसलिए इसे विक्रम संवत के नाम से भी जाना जाता है।