Sunday, November 9, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home मनोरंजन

आखिर क्यों Anushka Sharma का करियर बर्बाद करना चाहते थे Karan Johar ?

Neel Mani by Neel Mani
April 5, 2023
in मनोरंजन
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: अभी कुछ दिनों पहले ही ग्लोबल आइकन बन चुकी एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने बॉलीवुड इंडस्ट्री को लेकर ऐसे खुलासे किए थे, जिससे सभी लोग हैरान थे। प्रियंका ने एक इंटरव्यू में बताया था कि कैसे इंडस्ट्री के कुछ नामी लोग उन्हें किनारे करने की कोशिश में लगे हुए थे। इसी के चलते प्रियंका ने अपना रुख हॉलीवुड की तरफ कर लिया था। इस इंटरव्यू के बाद सोशल मीडिया पर निर्देशक और निर्माता करण जौहर (Karan Johar) पर लोग निशाना साधने लगे थे। हालांकि प्रियंका चोपड़ा ने किसी का नाम नहीं लिया था लेकिन लोगों का शक करण पर ही गया था।

RELATED POSTS

अनुष्का शर्मा की फिल्म ‘चकदा एक्सप्रेस’ फिर चर्चा में, झूलन गोस्वामी की कहानी पर बनी बायोपिक

अनुष्का शर्मा की फिल्म ‘चकदा एक्सप्रेस’ फिर चर्चा में, झूलन गोस्वामी की कहानी पर बनी बायोपिक

November 8, 2025
करण जौहर ने बताया बचपन का दर्द, कहा – अब अपने बच्चों के लिए रहता हूं डरा हुआ

करण जौहर ने बताया बचपन का दर्द, कहा – अब अपने बच्चों के लिए रहता हूं डरा हुआ

November 8, 2025

अब इसी मामले से मिलती जुलती एक और ख़बर सामने आई है। करण जौहर एक बार फिर से सोशल मीडिया पर वायरल होने लगे हैं जिसकी वजह एक वीडियो बताई जा रही है। करण जौहर पर अक्सर कई एक्टर्स का करियर बर्बाद करने के आरोप लगते रहे हैं। करण जौहर ने एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) का करियर तबाह करने की कोशिश की थी। इस बात को खुद करण जौहर ने इस वायरल हो रहे वीडियो में माना है।


आपको बता दें, कि अनुष्का शर्मा की पहली फिल्म रब ने बना दी जोड़ी (Rab Ne Bana Di Jodi) के लिए करण जौहर सोनम कपूर (Sonam Kapoor) को कास्ट करना चाहते थे। उन्होंने इस संबंध में आदित्य चोपड़ा (Aditya Chopra) से अनुरोध किया था, लेकिन उस वक्त आदित्य चोपड़ा ने अनुष्का शर्मा को फिल्म में कास्ट कर लिया था।

करण जौहर ने साल 2016 में 18वें ममी फेस्टिवल यानी मुंबई अकैडमी ऑफ मूविंग इमेज (MAMI) में कबूला था कि ”मैं सच में अनुष्का शर्मा का करियर बर्बाद करना चाहता था, क्योंकि जब आदित्य चोपड़ा ने मुझे तस्वीर दिखाई तभी मैंने आदित्य को सलाह दी कि वह उसे न ले। उस वक्त मेरे दिमाग में अनुष्का की जगह किसी दूसरी एक्ट्रेस का नाम था।”


करण ने कहा कि ” अनुष्का की फिल्म बैंड बाजा बारात (Band Baaja Baaraat) देखने के बाद मैंने खुद अनुष्का को फोन किया, क्योंकि मुझे लगा कि उससे माफी मांगने के साथ ही उनकी सराहना करनी चाहिए। अगर उन जैसी महान एक्ट्रेस का करियर बर्बाद हो जाता, तो मैं खुद को माफ नहीं कर पता।” ऑनलाइन साइट पर करण का ये वीडियो एक बार फिर से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद लोगों ने करण को फिर से ट्रोल करना शुरू कर  दिया है।

Tags: Aditya ChopraANUSHKA SHARMABand Baaja BaaraatbollywoodEntertainment NewsKaran JoharNews1IndiaRab Ne Bana Di JodiSonam KapoorViral News
Share197Tweet123Share49
Neel Mani

Neel Mani

Related Posts

अनुष्का शर्मा की फिल्म ‘चकदा एक्सप्रेस’ फिर चर्चा में, झूलन गोस्वामी की कहानी पर बनी बायोपिक

अनुष्का शर्मा की फिल्म ‘चकदा एक्सप्रेस’ फिर चर्चा में, झूलन गोस्वामी की कहानी पर बनी बायोपिक

by Sangeeta Sharma
November 8, 2025

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा लंबे वक्त बाद बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं। उनकी आने वाली फिल्म ‘चकदा...

करण जौहर ने बताया बचपन का दर्द, कहा – अब अपने बच्चों के लिए रहता हूं डरा हुआ

करण जौहर ने बताया बचपन का दर्द, कहा – अब अपने बच्चों के लिए रहता हूं डरा हुआ

by Sangeeta Sharma
November 8, 2025

फिल्ममेकर करण जौहर ने हाल ही में बताया कि बचपन में उन्हें स्कूल में काफी ताने सुनने पड़े थे। लोग...

तलाक की अफवाहों के बीच Mahhi Vij अस्पताल में भर्ती, हालत फिलहाल स्थिर

by Kanan Verma
November 8, 2025

TV अभिनेत्री माही विज को तेज़ बुखार और गंभीर कमजोरी के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके पब्लिसिस्ट...

बॉर्डर 2 से लेकर द किंग तक, 2026 में बड़े पर्दे पर छाएंगे बॉलीवुड के सुपरस्टार्स

बॉर्डर 2 से लेकर द किंग तक, 2026 में बड़े पर्दे पर छाएंगे बॉलीवुड के सुपरस्टार्स

by Sangeeta Sharma
November 7, 2025

साल 2026 बॉलीवुड के लिए जबरदस्त एक्शन फिल्मों का साल साबित होने वाला है। इस साल सिनेमा के तीन बड़े...

भूमि पेडनेकर और आदित्य ठाकरे डिनर डेट पर स्पॉट हुए, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

भूमि पेडनेकर और आदित्य ठाकरे डिनर डेट पर स्पॉट हुए, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

by Sangeeta Sharma
November 7, 2025

बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर और महाराष्ट्र के युवा नेता आदित्य ठाकरे हाल ही में एक डिनर डेट पर साथ नजर...

Next Post

Uttarakhand: भूकंप के झटकों से कांपी देवभूमि, रिक्टर स्केल पर मापी गई इतनी तीव्रता

Hanuman Jayanti 2023: दिल्ली के जहांगीरपुरी में निकाली जाएगी शोभायात्रा,पैरामिलिट्री फोर्सेज तैनात, प्रशासन अलर्ट मोड में

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version