आपको बता दें, कि सलमान खान हाल ही में दुबई से लौटे हैं। उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। अपने फेवरेट एक्टर को देखने के लिए फैंस का हुजूम उमड़ पड़ा, लेकिन सलमान के बॉडीगार्ड शेरा ने सब को टालने की कोशिश की। इसी बीच एक फैन ने सलमान से हाथ मिलाने की कोशिश की। उस वक्त सलमान ने उन्हें गुस्से से देखा।
सलमान का गुस्सैल लाल चेहरा देखकर उनके बॉडीगार्ड ने फैन को एक तरफ धकेल दिया। सलमान के इस बर्ताव को देखकर नेटिजन्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया है। सलमान का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। उनके इस बर्ताव को देखकर कई लोगों ने उनकी आलोचना की है।
सोशल साइट्स पर यूजर उन्हें तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, क्या आप नाराज हैं कि फिल्म फ्लॉप हो गई। तो वहीं एक दूसरे यूजर ने कमेंट में लिखा लॉरेंस के डर से भाईजान फैंस से नहीं मिलते।