UP Nikay Chunav 2023 Live: यूपी निकाय चुनाव के बीच सपा लगातार प्रदेश में सत्ताधारी बीजेपी पर आरोप लगा रही है। हाल ही में बुलंदशहर से सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें सपा पार्टी की प्रत्याशी अर्चना पांडा ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर अभद्रता करने का आरोप लगा रही है। इस दौरान वह फूट-फूट कर रोती हुई नजर आ रही है।
#Bulandshahr : समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अर्चना पांडा ने लगाया भाजपा कार्यकर्ताओं पर अभद्रता करने का आरोप
फूट फूट कर रोती नजर आई सपा प्रत्याशी अर्चना पांडा
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर #Viral @bulandshahrpol @dmbulandshahr @samajwadiparty @BJP4UP @Uppolice #SamajwadiParty pic.twitter.com/t7UG9mz3K1
— News1Indiatweet (@News1IndiaTweet) May 11, 2023
वहीं सपा ने सत्तापक्ष के लोगों के द्वारा मतदाताओँं के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है।
कन्नौज नगर पालिका परिषद के भोलानाथ धर्मशाला पोलिंग बूथ पर मतदान करने गए मुस्लिम समाज के मतदाताओं के साथ सत्तापक्ष के लोगों के द्वारा मारपीट की जा रही है। पुलिस मूकदर्शक बनी हुई है।
संज्ञान ले चुनाव आयोग।
निष्पक्ष मतदान हो सुनिश्चित।@SECUttarPradesh@dm_kannauj pic.twitter.com/58SOvi83LS— Samajwadi Party (@samajwadiparty) May 11, 2023
उनका कहना है कि कन्नौज की गुरसहायगंज नगर पालिका परिषद में भाजपाई गुंडे सपा कार्यकर्ताओं से अभद्रता कर रहे हैं। साथ ही सत्तापक्ष के लोगों पर बूथ संख्या 24, 25 पर फर्जी मतदान कराने का भी आरोप लगाया जा रहा है।
कन्नौज की गुरसहायगंज नगर पालिका परिषद में भाजपाई गुंडे सपा कार्यकर्ताओं से कर रहे अभद्रता, मारपीट। निंदनीय।
संज्ञान ले चुनाव आयोग एवं @kannaujpolice।
निष्पक्ष मतदान हो सुनिश्चित।@SECUttarPradesh@dm_kannauj pic.twitter.com/LqauRVtAyA— Samajwadi Party (@samajwadiparty) May 11, 2023