पीलीभीत। पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव जटपुरा निवासी मधु देवी के पति सुखबीर सिंह की कई वर्ष पूर्व मौत हो चुकी है। महिला की दो पुत्रियां हैं, मानवी 10 वर्ष और जानवी 8 वर्ष विधवा महिला अपनी छोटी पुत्री के साथ घर पर रहती है। आरोप है कि उसके पति की मौत के बाद उसके ससुर मथुरा सिंह ने अपनी सारी जमीन जायजाद अपने बड़े बेटे दलबीर सिंह के नाम कर दी महिला ने इसका विरोध भी किया था।

फांसी के फंदे पर झूली महिला

उसके बावजूद भी उक्त लोग नहीं माने और महिला अपने ससुराल में ही रहकर अपने बच्चों का पालन पोषण कर रही थी। आज महिला संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर झूल गई। हालत बिगड़ने पर ससुराल पक्ष के लोग महिला को लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां महिला की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। महिला के पिता ने ससुराल पक्ष पर ही महिला की हत्या करने का आरोप लगाया। मधु देवी के पिता राजपाल सिंह का आरोप है उसके ससुराल के लोग ही उसकी हत्या करना चाहते थे ताकि जमीन या जायजाद मे बच्चों को हिस्सा न देना पड जाए। इसलिए आज उसकी फांसी लगाकर हत्या करने का प्रयास किया गया। पीडित ग्रामीण अपनी पुत्री के घर पहुंचा था। जानकारी लगने पर वह अस्पताल पहुंचा पर जब तक महिला जिला अस्पताल रेफर हो चुकी थी मामले की शिकायत कोतवाली पुलिस से कर कार्रवाई की मांग की है।

 

Wrestler Protest: साक्षी मलिक की शादी की तस्वीर में दिखे बृजभूषण, यूजर ने उठाया सवाल तो चिनमई श्रीपदा ने किया बचाव

Karnataka Election 2023: प्रधानमंत्री मोदी को राहुल गांधी से सीखना चाहिए.. बहन प्रियंका गांधी ने कही ये बात