नई दिल्ली: इंस्टाग्राम पर उर्फी जावेद के बाद एक नाम है जिसने काफी खलबली मचा रखी है और वो नाम है अवनीत कौर (Avneet Kaur) साल 2010 में ज़ी टीवी के डांस शो डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर्स से शुरुआत करने वाली अवनीत आज एक जाना-माना नाम बन चुकी है।
इंस्टाग्राम के अलावा ये उभरती एक्ट्रेस और भी सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर एक्टिव रहती हैं। अनवीत के बढ़ते क्रेज के चलते आज उन्हें लाखों लोग पसंद करते हैं। ये सारी बातें तो आप जान चुके हैं चलिए अब आपको कुछ ऐसा बताते हैं जिसे आप शायद ही जानते होंगे।
प्यार एक ऐसा एहसास अगर किसी से किसी को हो जाए तो अपने हमनवा के सिवा फिर किसी और की भला कहां सुनता है। आपने ऐसी कई ख़बरों के बारे में सुना होगा जब उम्र में बड़ी किसी लड़की को अपने से छोटे लड़के के साथ इश्क हो गया हो या फिर उम्र में बड़े किसी लड़के को अपने से उम्र में छोटी किसी लड़की के साथ इश्क हो गया हो।
इसका एक सीधा और सरल एग्जांपल हम आपको बॉलीवुड के फेमस कपल मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) का देकर बता सकते हैं। अब भला इश्क पर किसी का जोर कहां चलता हैं वो अलग बात है कि मलाइका का यू अर्जुन को प्यार करना लोगों को नागवार गुजरता है जिसके लिए मलाइका आए दिन सोशल साइट्स पर ट्रोलिंग का शिकार होती रहती हैं।
अब आपको ये जानकर हैरानी होगी कि इसी लिस्ट में अब आपकी चहीती अवनीत कौर का नाम भी शामिल हो गया है। क्या खुद से आधी उम्र की एक्ट्रेस को डेट कर रहा है ये अभिनेता। 21 साल की हसीना 37 साल के एक्टर संग ब्लश करती आई नज़र। अवनीत की ये ख़बर फैलने के बाद सोशल मीडिया पर हर कोई उन्हें लेकर ये सवाल करने लगा था कि आखिर अवनीत किस को डेट कर रही है।
जी हां गॉसिप के गलियारों में ये ख़बर तेजी से फैलने लगी थी कि अवनीत अपने से उम्र में बड़े एक्टर सनी सिंह को डेट कर रही हैं। आपको बता दें, हाल ही में सनी सिंह और अवनीत कौर को साथ में एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था।
एयरपोर्ट पर पैपराजी दोनों की तस्वीरें कैप्चर करते हुए नज़र आए थे। इस दौरान अवनीत थोड़ा ब्लश करते हुए नज़रें चुराती हुई दिखीं। सोशल मीडिया पर उनका ये वीडियो वायरल होने के बाद यूजर्स तरह-तरह के कमेंट करने लगे थे। एक यूजर ने लिखा ये कैसी जोड़ी है। बाल विवाह।
अब आपको इस वीडियो कि सच्चाई बताते हुए ये बता देते हैं कि अवनीत और सनी सिंह की आने वाली फिल्म लव कि अरेंज मैरिज के लिए दोनों साथ में देखे गए थे