दिल्ली, नए संसद भवन का उद्घाटन 28 मई को किया जाना है। इसे लेकर सियासी बवाल मचा हुआ है। कई राजनीतिक दल इस समारोह का बाहिष्कार कर रहे हैं। अब तक कुल 11 पार्टियां प्रधानमंत्री की ओर से नए संसद भवन के उद्घाटन का विरोध कर चुकी है। उनका कहना है कि संसद भवन देश की नींव है ना कि कोई आम ईमारत इसलिए इसका उद्घाटन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा किया जाना चाहिए। वहीं अब इसे लेकर कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी।

क्या बोले प्रमोद तिवारी?

कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी कहते हैं कि जहां लोकसभा और राज्यसभा बैठा करती है वहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को नहीं बुलाया गया। ये खुद से नई परंपरा जोड़े जा रहे हैं। कहीं पर भी राष्ट्रपति का नाम नहीं छापा गया। प्रधानमंत्री जी ये क्या कर रहे हैं..ये राष्ट्रपति का अपमान है।

 

Wrestler Protest: साक्षी मलिक की शादी की तस्वीर में दिखे बृजभूषण, यूजर ने उठाया सवाल तो चिनमई श्रीपदा ने किया बचाव

Karnataka Election 2023: प्रधानमंत्री मोदी को राहुल गांधी से सीखना चाहिए.. बहन प्रियंका गांधी ने कही ये बात