दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर दुबई जा रहे अजीम नाम के व्यकित को दिल्ली पुलिस ने 8 जून को हिरासत में ले लिया है। आपको बता दें कि इस शख्स को एक महिला यात्री द्वारा की गई शिकायत पर पुलिस ने धर दबोचा है। बताया जा रहा है कि अजीम खान को महिला यात्री ने फोन पर बम की बात करते हुए सूना था। वह व्यकित कह रहा था कि CISF ने बम के डर से मेरे बैग से नारियल तो निकाल दिया वहीं गुटखा रखने दिया। इतनी बात सूनते ही पास में बैठी महिला यात्री ने उस शक्स के खिलाफ शिकायत कर दी। जिसके बाद अजीम खान को गिरफ्तार कर लिया गया।
2 घंटे चली चेकिंग
वरिष्ट अधिकारी का कहना है कि अजीम अपनी नौकरी के लिए दुबई जा रहा था। इस दौरान वह अपनी मां से फोन पर बात कर रहा था और मां बेटे के बीच की बातचीत को साथ में बैठी यात्री महिला ने सुना और CISF को इसकी सूचना दी। जिसके बाद फ्लाइट में पूरे 2 घंटे चेकिंग चली।
जांच में कुछ नहीं मिला
अधिकारी द्वारा बताई गई जानकारी से पता चलता है कि ने जैसे ही महिला यात्री ने शख्स अजीम को फोन पर बम शब्द का प्रयोग करते हुए सुना तो उसने तुरंत ही अलार्म का बटन दबा दिया और फ्लाइट में बैटे क्रू ने सीआईएसएफ को इसकी सूचना दी। जिसके बाद प्लेन से आरोपी यात्री को उतारा गया और साथ में बैठी महिला भी प्लेन से उतर गई। इस घटना के बाद फ्लाइट की पूरी जांच की गई लेकिन जांच से कुछ हासिल नहीं हुआ। जांच के दौरान प्लेन में कुछ नहीं मिला। वहीं महिला यात्री ने उस प्लेन में दौबारा चढ़ने से साफ मना कर दिया। इसके बाद उसने मुंबई के लिए दूसरी टिकट बुक की।