कर्नाटक के उडुपी शहर में एक आदमी काफी वक्त से एक छात्रा का पीछा कर रहा था, जिसे पब्लिक ने अच्छा सबक सिखाया। युवक छात्रा के साथ छेड़खानी करता था। छात्रा युवक की हरकत से काफी परेशान थी। जब शुक्रवार को लड़की हॉस्टस से कॉलेज जा रही थी वो शख्स फिर से उसका पीछा करने लगा। इसके बाद स्थानीय लोगों ने युवक की खूब पिटाई की। गांव वाले सारे इकट्ठा हो जाते हैं.. और युवक पलटवार करने की हिम्मत तक नहीं कर पाता।
माफी मांगता रहा युवक
लड़की को परेशान करने वाले युवक को पब्लिक ने अच्छा सबक सिखाया। युवक लड़की का पीछा कर रहा था.. तभी उसे स्थानीय लोगों ने घेर लिया। युवक ने लड़की को बेहद तंग किया था.. जिसका गुस्सा लड़की ने सरेआम उसे थप्पड़ और चप्पलों से मारकर निकाला। युवक बार-बार माफी मांगता रहा.. लोगों के हाथ पैर जोड़ता रहा.. लेकिन वालों उसे घेर कर ऐसा सबक सिखाया कि अब वो किसी लड़की के साथ ऐसा करने का सोचेगा भी नहीं। सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो वायरल हो रहा है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वीडियो
वायरल हो रहे वीडियो में नजर आ रहा है कि युवक लड़की से माफी मांग रहा है। आदमी गांवो वालों से कह रहा है कि वो कभी यहां नहीं दिखेगा। वो खुद को छुड़ाने के लिए गांवो के लिए माफी मांगता रहा। आपको बता दें, लड़की ने स्थानीय लोगों से इसकी शिकायत की थी। इसके बाद सभी ने मिलकर योजना बनाई और जैसे ही सुबह लड़की कॉलेज के लिए निकली तो उसने इशारे करते हुए स्थानीय लोगों को उस लड़के के बारे में बताया। सभी अलर्ट हो गए और आसपास ही छिप गए।
युवक को सिखाया सबक
लड़की जैसे ही रास्ते पर निकली युवक उसका पीछा करने लगा। इतने में स्थानीय लोग वहां आए और फिर लड़की से ही उसे पिटवाया। लड़की ने सबसे पहले अपनी सैंडल उतारी और उसके चेहरे पर मारी। वो बार-बार माफी मांगता रहा.. लेकिन ये पिटाई वो अपनी जिंदगी में कभी नहीं कर पाएगा। साोशल मीडिया पर घटना का वीडियो वायरल हो रहा है।