Wednesday, November 12, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

PM Modi Announcement on Chandrayan-3: 23 अगस्त को मनाया जाएगा ‘नेशनल स्पेस डे, सबसे ज्यादा खुश हुए ISRO के वैज्ञानिक, गूंजती रहीं तालियों की गड़गड़ाहट

Juhi Tomer by Juhi Tomer
August 26, 2023
in Breaking, बड़ी खबर, विदेश, विशेष
493
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

आज सुबह दो देशों की यात्रा से पीएम मोदी सीधे बेंगलूरु पहुंचे। यहां पीएम ने पार्टी कार्यकर्ताओं और अन्य लोगों को संबोधित करने के साथ रोड शो भी किया। रोड शो में पीएम मोदी को देखने के लिए लोगों को भारी भीड़ इकट्ठी हुई। रोड शो के बाद पीएम इसरो के हेड ऑफिस पहुंचेे और चंद्रयान-3 की सफलता के लिए ISRO के सभी वैज्ञानिकों को बधाई दी। जिसके बाद तालियों की गड़गड़हाट थम नहीं रही थी। BRICS और ग्रीस का दौरा खत्म कर बेंगलुरु पहुंचे पीएम मोदी ने कुछ सेकंड पहले ही वह ऐलान किया था, जिसने हर वैज्ञानिक का चेहरा खिला दिया था। यह ऐलान था चंद्रयान-3 की कामयाबी के नामकरण का।

बता दें कि पीएम मोदी ने वैज्ञानिकों को बधाई देते हुए जैसे 23 अगस्त को हर साल नैशनल स्पेस डे के तौर पर मनाने का ऐलान किया। पूरा हॉल मानों जोश से भर गया। मोदी ने कहा कि भारत ने इसी दिन चांद पर तिरंगा फहराया है, इसलिए इस दिन को अब नैशनल स्पेस डे यानी राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के रूप मेंमनाया जाएगा। पीएम मोदी ने इस दौरान दो नामकरण और भी किए। उन्होंने कहा कि जिस जगह चंद्रयान-3 के लैंडर विक्रम ने अपने पांव अंगद की तरह जमाए हुए हैं, उसका नाम शिव शक्ति पॉइंट रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि टचिंग पॉइंट का नाम रखने की वैज्ञानिक परंपरा है। ऐसे में शिव शक्ति से बेहतर नाम कुछ हो नहीं सकता, क्योंकि इससे हिमालय से लेकर कन्याकुमारी तक भारत के एक होने का बोध होता है। उन्होंने इसके साथ ही चार साल पहले चंद्रयान-2 के मिशन के दौरान चांद की सतह के चूमने वाले उसके लैंडर विक्रम के टचिंग पॉइंट को भी तिरंगा नाम दिया।

RELATED POSTS

PM Modi

आंसू नहीं… अब षड्यंत्रकारी जलेंगे: थिम्पू से मोदी का ‘जस्टिस वॉर्निंग’, रोते देश से प्रधानमंत्री का दो टूक संदेश

November 11, 2025
PM Modi

दिल्ली ब्लास्ट पर पीएम मोदी की पहली प्रतिक्रिया: ‘साजिश करने वालों को छोड़ा नहीं जाएगा’

November 11, 2025

देश का राष्ट्रीय गौरव भी चंद्रमा पर: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने वैज्ञानिकों को चंद्रयान-3 मिशन की सफलता की बधाई देते हुए कहा, “यह कोई मामूली उपलब्धि नहीं है। यह अनंत ब्रह्मांड ने वैज्ञानिक उपलब्धि की जोरदार उद्धघोषणा है। “उन्होंने इसरो के वैज्ञानिकों से कहा, ” आपने एक पूरी पीढ़ी को जागृत किया है और उन पर गहरी छाप छोड़ी है…, आप मेंक इन इंडिया को चंद्रमा तक लेकर गए। प्रधानमंत्री ने कहा कि अब भारत चंद्रमा पर है और देश का राष्ट्रीय गौरव भी चंद्रमा पर है।

दुनियाभर के लोगों में जोश

वहीं इसरो टेलीमेट्र ट्रैकिंग एंड कमांड नेटवर्क रवाना होने से पहले एचएएल हवाई अड्डे के बाहर एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि वह देश लौटने पर इसरो के वैज्ञानिकों को धन्यवाद देने के लिए सबसे पहले इस शहर में आने से स्वयं को रोक नहीं पाए. विज्ञान और भविष्य में विश्वास करने वाले दुनियाभर के लोगों में भारत की इस उपलब्धि को लेकर उत्साह है. उन्होंने कहा, ‘‘न केवल भारतीयों, बल्कि विज्ञान में भरोसा रखने वाले, भविष्य की ओर देखने वाले और मानवता के प्रति समर्पित दुनियाभर के लोगों में उत्साह है.’’ मोदी ने उनसे मिलने के लिए बड़ी संख्या में आए बेंगलुरु के लोगों को धन्यवाद दिया. प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘मैं देख रहा हूं कि बच्चों समेत ये लोग सुबह इतनी जल्दी उठकर आए हैं.

 

Tags: "Nation Space Daychandrayaan-3MoonNation Space Day on 23 AugustPM ModiPM Modi Big announcementShiv Shakti PointTiranga Point
Share197Tweet123Share49
Juhi Tomer

Juhi Tomer

Related Posts

PM Modi

आंसू नहीं… अब षड्यंत्रकारी जलेंगे: थिम्पू से मोदी का ‘जस्टिस वॉर्निंग’, रोते देश से प्रधानमंत्री का दो टूक संदेश

by Mayank Yadav
November 11, 2025

PM Modi reaction: राजधानी दिल्ली में हुए भीषण विस्फोट में कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई और...

PM Modi

दिल्ली ब्लास्ट पर पीएम मोदी की पहली प्रतिक्रिया: ‘साजिश करने वालों को छोड़ा नहीं जाएगा’

by Mayank Yadav
November 11, 2025

PM Modi On Delhi blast: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को दिल्ली में हुए कार ब्लास्ट की भयावह घटना पर...

Vande Bharat Express

PM Modi ने चार नए रूटों पर वंदे भारत एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी, बोले– “विकसित भारत की रफ्तार हैं ट्रेनें

by Gulshan
November 8, 2025

Vande Bharat Express : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को बनारस रेलवे स्टेशन से चार नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों...

PM Modi meets India Women World Cup 2025 winners

Women’s World Cup 2025: प्रधानमंत्री मोदी ने विजेता टीम से मुलाकात की, तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल

by SYED BUSHRA
November 6, 2025

Women World Cup 2025: 5 नवंबर 2025 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की महिला विश्व कप विजेता क्रिकेट टीम...

PM Modi

PM Modi वाराणसी पहुंचे: मॉरीशस पीएम संग द्विपक्षीय वार्ता, काशी में सुरक्षा चाक-चौबंद

by Mayank Yadav
September 11, 2025

PM Modi Varanasi visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचे, जहां उनका आगमन काशीवासियों के लिए उत्साह...

Next Post
Meerut News: बसपा पूर्व-सांसद के बेटे ने किया रेप, प्रशासन नहीं हुआ अलर्ट, युवती को अब दे रहा जान से मारने की धमकी

Meerut News: बसपा पूर्व-सांसद के बेटे ने किया रेप, प्रशासन नहीं हुआ अलर्ट, युवती को अब दे रहा जान से मारने की धमकी

बेखौफ अपराधियों के हौसले बुलंद, हथियार दिखाकर मोबाइल फोन, पर्स और नगदी की लूट

Noida: बेखौफ अपराधियों के हौसले बुलंद, हथियार दिखाकर मोबाइल फोन, पर्स और नगदी की लूट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version