G-20 LIVE: G20 नेताओं ने महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि, राजघाट जाकर पुष्पांजलि की अर्पित

दिल्ली में G-20 समिट का आज दूसरा और आखिरी दिन हैं. आज वन फ्यूचर पर तीसरा सेशन है. शिखर सम्मेलन के समापन पर ब्राजील को अध्यक्षता ट्रांसफर होगी.

दिल्ली में जारी जी20 शिखर सम्मेलन का आज आखिरी दिन है। आज सदस्य देशों के नेता सबसे पहले राजघाट जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन, यूके के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक, ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीस, कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो, पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना के प्रधानमंत्री ली कियांग, रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव, अन्य राष्ट्राध्यक्षों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रमुखों ने दिल्ली के राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने के लिए एक मिनट का मौन रखा और पुष्पांजलि अर्पित की।

इसके बाद सभी नेता भारत मंडपम लौटेंगे। जहां पौधारोपण का कार्यक्रम है। इसके बाद सम्मेलन का तीसरा सेशन शुरू होगा, जिसका नाम वन फ्यूचर है। ये सेशन करीब 2 घंटे का होगा। इसके बाद सभी लीडर नई दिल्ली घोषणापत्र को स्वीकार करेंगे, जिसकी मंजूरी शनिवार को ही दे दी गई है।

10:02 AM, 10 Sep 2023

भारत मंडपम में वृक्षारोपण समारोह

समाधि स्थल पर मगात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने के बाद जी20 के सभी नेता राजघाट से निकल चुके हैं। अब सभी राष्ट्र प्रमुख और दूसरे नेता भारत मंडपम पहुंच रहे हैं। थोड़ी देर में भारत मंडपम में वृक्षारोपण समारोह होगा.

9:51 AM, 10 Sep 2023

G20 नेताओं ने राजघाट पर महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि

जी-20 देशों के नेताओं ने राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी और पुष्पांजलि अर्पित की.
9: 42 AM, 10 Sep 2023

दिल्ली में आज G20 का आखिरी दिन

  1. आज वन फ्यूचर सेशन की शुरुआत होगी
  2. नई दिल्ली घोषणापत्र पर सर्वसम्मति से मुहर
  3. 37 पन्नों का नई दिल्ली घोषणापत्र, 112 मुद्दों पर सहमति
  4. वन बेल्ट वन रोड के खिलाफ मिडिल ईस्ट कॉरिडोर का ऐलान
  5. 8 देश इंडिया-मिडिल ईस्ट-यूरोप कॉरिडोर की शुरुआत करेंगे
9: 30 AM, 10 Sep 2023

जापान के पीएम फुमियो किशिदा भी राजघाट पहुंचे

जापान के पीएम फुमियो किशिदा महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने और पुष्पांजलि अर्पित करने के लिए दिल्ली के राजघाट पहुंचे. यहां पीएम मोदी ने उनका स्वागत किया.

9:29 AM, 10 Sep 2023

राजघाट पहुंचे अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन, पीएम मोदी ने किया स्वागत

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन भी महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने के लिए राजघाय पहुंच गए हैं। यहां पीएम मोदी ने उनका खादी का स्टॉल पहनाकर स्वागत किया। मोदी ने बाइडेन को साबरमती आश्रम के बारे में जानकारी दी।

 

Exit mobile version