• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, September 30, 2025
News1India
  • Home
  • News ▼
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment ▼
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech ▼
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle ▼
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
EDITION
🇮🇳 IN ▼
🌬️
🔔 1
🔍
Home अद्भुत कहानियां

भारत के इस गांव में ना दरवाजा और ना ही ताला, मान्यता ये कि चोरी की तो अंधे हो जाएंगे

शिरडी से अंदाजन 75 किमी और अहमदनगर शहर से 40 किमी दूर है शनि शिंगणापुर गांव। इस गांव को शनि महाराज का गांव कहा जाता है।

by Juhi Tomer
September 15, 2023
in अद्भुत कहानियां, विशेष
501
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

क्या कभी आपने ऐसी जगह के बारे में सुना हैं, जहां लोग अपने घर को खुला छोड़ जाते हैं, जहां चोरों का कोई डर नहीं होता। अगर नहीं सुना है तो आज इस लेख में हम आपको बताएंगे एक ऐसा ही जगह के बारे में जहां किसी के भी घर में दरवाजा नहीं है। इस वजह से वहां पर रहने वाले लोग ताला भी नहीं लगाते और ना ही कोई चोरी की घटना सामने आ रही है।

बता दें कि शिरडी से अंदाजन 75 किमी और अहमदनगर शहर से 40 किमी दूर शनि शिंगणापुर गांव। इस गांव को शनि महारज का गांव कहा जाता है। यहां के बारे में बहुत कुछ सुना गया है, जैसे कि इसी गांल में भगवान शिनदेव का जन्म हुआ था। इस गांव के किसी भी घर में ना तो आप दरवाजा देखेंगे और ना ही उसपर लटका ताला। एक और बड़ी बात जो हैं, वो ये कि इस गांव से कभी भङी चोरी की घटना जैसी कोई भी शिकायत सामने नहीं आई है।

Related posts

Ahmednagar: शेवगांव में धार्मिक यात्रा के दौरान दो समूहों के बीच हुई झड़प 8 पुलिसकर्मी घायल

May 15, 2023

 

वहां के लोगो का कहना है कि इस गांव को शनि देव ने वरदान दिया है। उन्होंने यहां के लोगों को कहा है कि तुम लोग अपने-अपने कामकाज करो और मेरी सेवा करो, तुम सबकी रक्षा की जिम्मेंदारी मेरी है। आपको बता दें वहां ना सरकारी स्कूल, दुकान, होटल इन सब में भी ताला नहीं लगाया जाता है। टूरिस्ट भी अपना सामान होटल में छोड़कर बेफिक्र यहां-वहां घूम रहे होते हैं।

वहीं गांव के 45 वर्षीय गणेश भाई कहते हैं कि हमने तो अपने होशहवास में कभी किसी को ताला लगाते हुए नहीं देखा है। यहां शनि देव खुद ही घर की निगरानी करते है। घर हो या दुकान हो कहीं पर भी कोई ताला नहीं लगता है। चोरी की बात पूछने पर कोई घटना याद करने के लिए लोगों को दिमाग पर जोर देना पड़ रहा है। इसके मायने ये हैं कि चोरी हुई ही नहीं है। अगर कभी किसी ने कोशिश की है तो शनिदेव ने उसे कड़ा दंड भी दिया है। शनिदेव के दंड से डरते लोग यहां किसी भी सामान को हाथ तक नहीं लगाते हैं।

मंदिर के मैनेजर बनकर का कहना है कि हमारे पास शनिदेव के कीमती गहने हैं। जिसमें पांच किलो सोने का मुकुट है। गले में पहनने वाले सोने और हीरे के भी कई गहने हैं। चूंकि यहां के एकमात्र बैंक में भी ताला नहीं लगाया जाता है इसलिए हमने वो गहने पास के सोनई गांव में एक बैंक के लॉकर में रखे हैं। उस बैंक की तरफ से हमें वो लॉकर फ्री में दिया गया है। हर मुख्य त्योहार वाले दिन शनिदेव को वह गहने पहनाए जाते हैं। अगर किसी पने भी चोरी करने का प्रयास किया तो वो अंधा हो जाता है। इसे शनि देव की कृपा कहा जाता है।

गांव वासी पूरी तरह से शनि रंग में रंगे हुए हैं। मंदिर के चलते यहां रोजगार भी है। मंदिर के चलते गांव के लोगों की दिनचर्या महाराष्ट्र के दूसरे हिस्सों से अलग है। प्रो. देसाई बताते हैं कि शनिवार वाले दिन शनि शिंगणापुर के लोग व्रत रखते हैं। हर शाम को मंदिर में आरती के बाद ही उनके घरों में चूल्हा जलता है। पहले शनि भगवान को भोग लगता है तब गांव के लोग खाना खाते हैं।इस गांव के लोग शनि की ढैय्या या साढ़े साती को नहीं मानते हैं। उनका कहना है कि शनिदेव हमेशा शुभ फल देते हैं, बशर्ते कर्म सही होना चाहिए।

Tags: AhmednagarShani Shingnapur village Story"
Share200Tweet125Share50
Previous Post

UP: कलयुगी बेटे ने माँ-बाप की हत्या, जमीन के लिए कुल्हाड़ी से मौत की घाट उतारा…

Next Post

IND vs BAN: भारत बनाम बांग्लादेश औपचारिकता मैच आज, फाइनल में श्रीलंका से भिड़ेगी टीम इंडिया

Juhi Tomer

Juhi Tomer

Related Posts

Ahmednagar: शेवगांव में धार्मिक यात्रा के दौरान दो समूहों के बीच हुई झड़प 8 पुलिसकर्मी घायल

by Juhi Tomer
May 15, 2023
0

अहमदनगर जिले के शेवगांव से एक बड़ी खबर सामने आई हैं। रविवार की रात (कल) एक धार्मिक यात्रा के दौरान...

Next Post
भारत बनाम बांग्लादेश औपचारिकता मैच आज, फाइनल में श्रीलंका से भिड़ेगी टीम इंडिया

IND vs BAN: भारत बनाम बांग्लादेश औपचारिकता मैच आज, फाइनल में श्रीलंका से भिड़ेगी टीम इंडिया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

UPCA
Delhi News

बिना किसी सिग्नल के अब सफर बनेगा यादगार, दिल्ली से गुरुग्राम तक बनने जा रही हैं 20 किमी. लंबी चमकदार सड़कें…

September 30, 2025
KDA Housing Project

KDA कानपुर में 80 नए गांव KDA की सीमा में शामिल, नए हाउसिंग प्रोजेक्ट्स की तैयारी शुरू

September 30, 2025
Gold Price Today

Gold Price Today : दशहरे से पहले सोने ने दिया झटका, 1.18 लाख के पार पहुंचे रेट

September 30, 2025
Pawan Singh

भोजपुरी सुपरस्टार Pawan Singh की कुशवाहा पार्टी में एंट्री की तैयारी, शाहाबाद का खेल बदलने वाला मोड़!

September 30, 2025
Raebareli

Raebareli में आंगनबाड़ी भर्ती घोटाला! 7 कार्यकर्त्रियों का गलत चयन, DPO-CDPO भी दोषी

September 30, 2025
Baba Vanga Predictions: भविष्यवाणी क्या होंगी सच, जानिए 2025 के आखिरी में कौन सी चार राशियों को मिलेगा किस्मत का वरदान

Baba Vanga Predictions: भविष्यवाणी क्या होंगी सच, जानिए 2025 के आखिरी में कौन सी चार राशियों को मिलेगा किस्मत का वरदान

September 30, 2025
Azam Khan

‘बड़े लोगों का छोटी गली में रहने वाला यह खादिम खैर मकदम करता है’, अखिलेश पर आज़म का सियासी तंज

September 30, 2025
UP

UP के करोड़ों लावारिस खातों को मिलेंगे नए वारिस, परिजनों को आसानी से मिलेंगे 7,211 करोड़

September 30, 2025
Dizziness: क्या आज कल की तेज लाइफस्टाइल और गलत आदतों के कारण चक्कर आते है,जानिए उनके कारण और बचाव के सरल उपाय

Dizziness: क्या आज कल की तेज लाइफस्टाइल और गलत आदतों के कारण चक्कर आते है,जानिए उनके कारण और बचाव के सरल उपाय

September 29, 2025
Heatwave in September: सर्दी के मौसम में गर्मी का कहर, सितंबर में अप्रैल-मई जैसा हाल कोई राहत नहीं, उमस और धूप ने बढ़ाई मुश्किलें

Heatwave in September: सर्दी के मौसम में गर्मी का कहर, सितंबर में अप्रैल-मई जैसा हाल कोई राहत नहीं, उमस और धूप ने बढ़ाई मुश्किलें

September 29, 2025
news 1 india

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version