फिल्म देव-दी से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाली एक्ट्रेस कल्कि कोचलिन आज अपना 35वां जन्मदिन मना रही है। कल्कि अपनी कल्कि का जन्म पॉंडिचेरी में 10 जनवरी 1984 को हुआ था। कल्कि को बचपव से ही एक्ट्रेस बनने का शौक था। उनको पहचान फिल्म देव-डी से मिली थी, हालांकि उनकी पहली फिल्म ‘लगा चुनरी में दाग’ (2007) थी, जिसमे कल्कि का केमियो रोल था।
कल्कि ने साल 2011 में फिल्म देवी-दी के डायरेक्टर अनुराग कश्यप से शादी कर ली थी, गालांकि यह शादी ज्यादा दिन तक टिक ना सकी और 2015 में दोनों एक दूसरे से अलग हो गए।
बॉलीवुड की बोल्ड एक्ट्रेस कल्कि ने शैतान, इमोशनल अत्याचार, देव-डी, जिंदगी ना मिलेगी दोबारा, दैट गर्ल इन येलो बूट्स, तृष्णा, शंघाई, एक थी डायन, माय फ्रेंड पिंटो, ये जवानी है दिवानी, मार्गरीआ, जिया और जिया, हैप्पी एंडिग जैसी तमाम फिल्मों में अपने अभिनय का लोहा मनवा चुकी हैं।
अब कल्कि जल्द ही फिल्म ‘गली बॉय’ में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट मुख्य किरदार में है। फिल्म 14 फरवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म के ट्रेलर हाल ही में रिलीज किया गया है, जिसकी काफी तारीफ हो रही है।