सीरियल ‘बनू मैं तेरी दुल्हन’ से लाइम लाइट में आने वाली एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी अक्सर ही अपनी हॉट एंड सेक्सी तस्वीरों और वीडियो के कारण सुर्खियों का हिस्सा बनी रहती है। दिव्यांका टीवी की सबसे पॉप्युलर और खूबसूरत एक्ट्रेस हैं। उन्होने आज तक जितने भी टीवी शोज़ किए हैं, सभी में उनके किरदार और अभिनय को सराहा गया है। दिव्यांका इन दिनों स्विट्जरलैंड में अपने पति विवेक दाहिया के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही है।
दिव्यांका त्रिपाठी के चाहने वालों की संख्या दिनों-दिन बढ़ती जा रही है। वो आए दिन अपने सोशल अकाउंट पर अपनी ब्यूटीफुल तस्वीरें शेयर करती रहती है। अभी हाल ही में उन्होने अपनी बेहद खूबसूरत तस्वीर अपने फैंस के साथ शेयर की है, जिसमे दिव्यांका रेड एंड स्काई ब्लू सूट पहने नजर आ रही हैं, इस सूट के साथ उन्होने स्काई ब्लू इयररिंग कैरी किया हुआ। इस तस्वीर में दिव्यांका की मुस्कुराहट ने उनके फैंस को उनका दीवाना बना दिया है। यहां देखें…
आपकों बता दें कि दिव्यांका त्रिपाठी ज़ी-टीवी के शो ‘बनु मैं तेरी दुल्हन’ भी कर चुकी हैंस, जिसमे उनको किरदार को लोगों ने काफी पसंद किया था, अब वो स्टार प्लस के शो ‘ये हैं मोहब्बतें’ में ईशिता के किरदार में नजर आ रही है, इस शो को भी लोग काफी पसंद कर रहे हैं।